- Hindi News »
- Entertainment »
- Hum Saath Saath Hain To Hum Aapke Hain Kaun Salman Khan Lovable Roles As Prem
हम साथ-साथ हैं से लेकर हम आपके हैं कौन तक, जानें सलमान खान की प्रेम’ के रूप में प्यारी भूमिकाएं
सलमान खान का सफर एक सहायक अभिनेता से बॉलीवुड के सुल्तान बनने तक अविस्मरणीय रहा है। अपनी पहली फिल्म से ही उन्होंने लाखों दिलों में अपनी जगह बना ली और उनकी लोकप्रियता समय के साथ और बढ़ती गई।
- Written By: सोनाली झा

सलमान खान की प्रेम' के रूप में प्यारी भूमिकाएं के बारे में जानें
मुंबई: सलमान खान का सफर एक सहायक अभिनेता से बॉलीवुड के सुल्तान बनने तक अविस्मरणीय रहा है। अपनी पहली फिल्म से ही उन्होंने लाखों दिलों में अपनी जगह बना ली और उनकी लोकप्रियता समय के साथ और बढ़ती गई। चाहे वह ‘टाइगर’ फ्रैंचाइज़ी में टाइगर का किरदार हो या कोई और भूमिका, सलमान ने अपनी बहुमुखी प्रतिभा का परिचय दिया है।
‘मैने प्यार किया’ सलमान खान की पहली बड़ी हिट फिल्म थी, जिसमें उन्होंने प्रेम का किरदार निभाया। सूरज आर. बड़जात्या द्वारा निर्देशित इस फिल्म में सलमान ने एक रोमांटिक हीरो की भूमिका निभाई, जो न केवल दिल को छूती है, बल्कि उन्हें घर-घर में मशहूर भी बना गई। ‘प्रेम’ के इस किरदार ने उनकी छवि एक प्यारे और आदर्श प्रेमी के रूप में स्थापित की और राजश्री फिल्म्स के साथ उनकी सफल साझेदारी की नींव रखी।
ये भी पढ़ें- सलमान खान के जन्मदिन से पहले डालें भाईजान के आइकॉनिक गानों पर एक नजर
सम्बंधित ख़बरें
शादी के नाम पर ठगी: जिसने भाई बनकर कन्यादान किया, वही निकला दुल्हन का असली पति
जरूरत पड़ी तो फिर करेंगे हमला…, अमेरिका-ईरान बातचीत के बीच इजरायल ने दी खुली चेतावनी, कहा- हम पूरी तरह तैयार
नौतपा की शुरुआत के बीच मानसून का तहलका, 18 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR और यूपी में लू का सितम
देश में शिशु मृत्यु दर के मामले में दूसरे नंबर पर MP, हर 1000 में से 35 बच्चे नहीं देख पाते पहला जन्मदिन
‘हम आपके हैं कौन’ में सलमान खान ने एक बार फिर ‘प्रेम’ का किरदार निभाया और दर्शकों का दिल जीत लिया। सूरज आर. बड़जात्या द्वारा निर्देशित और राजश्री फिल्म्स के बैनर तले बनी यह फिल्म पारिवारिक मूल्यों और रिश्तों पर आधारित एक ब्लॉकबस्टर फिल्म थी। सलमान का ‘प्रेम’ यहां एक आदर्श बेटा, भाई और प्रेमी बनकर उभरा, जिसने उन्हें रोमांटिक हीरो के रूप में और भी मजबूत पहचान दी।
‘हम साथ-साथ हैं’ में सलमान ने एक बार फिर ‘प्रेम’ का किरदार निभाया, लेकिन इस बार वे एक प्यारे और चुलबुले छोटे भाई के रूप में नजर आए। इस फिल्म में उनके किरदार ने दर्शाया कि वे न केवल एक रोमांटिक हीरो बल्कि एक परिवार के सदस्य के रूप में भी कितने खास हैं। सूरज आर. बड़जात्या और राजश्री फिल्म्स के साथ यह उनकी एक और यादगार फिल्म रही।
सलमान खान ने ‘प्रेम रतन धन पायो’ में ‘प्रेम’ की भूमिका को एक नए अंदाज में प्रस्तुत किया। यह फिल्म भी सूरज बड़जात्या द्वारा निर्देशित और राजश्री प्रोडक्शन्स द्वारा निर्मित थी। इसमें उनका किरदार न केवल शाही था, बल्कि उन्होंने अपनी पुरानी छवि को एक नए रूप में जीवंत किया। इस फिल्म के जरिए ‘प्रेम’ का जादू फिर से दर्शकों के सिर चढ़कर बोला।
सलमान खान का ‘प्रेम’ सिर्फ एक किरदार नहीं, बल्कि एक भावना बन चुका है, जिसने दर्शकों के दिलों में अपनी अलग जगह बनाई है। राजश्री फिल्म्स के साथ उनके ‘प्रेम’ किरदार हमेशा याद किए जाएंगे और बॉलीवुड में उनकी खास पहचान का हिस्सा बने रहेंगे। सलमान खान को जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं।
Hum saath saath hain to hum aapke hain kaun salman khan lovable roles as prem
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
शादी के नाम पर ठगी: जिसने भाई बनकर कन्यादान किया, वही निकला दुल्हन का असली पति
May 25, 2026 | 09:55 AMजरूरत पड़ी तो फिर करेंगे हमला…, अमेरिका-ईरान बातचीत के बीच इजरायल ने दी खुली चेतावनी, कहा- हम पूरी तरह तैयार
May 25, 2026 | 09:37 AMनौतपा की शुरुआत के बीच मानसून का तहलका, 18 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR और यूपी में लू का सितम
May 25, 2026 | 09:36 AMदेश में शिशु मृत्यु दर के मामले में दूसरे नंबर पर MP, हर 1000 में से 35 बच्चे नहीं देख पाते पहला जन्मदिन
May 25, 2026 | 09:29 AM30% मुस्लिम आबादी को खुश करने… बकरीद की छुट्टी पर बीजेपी का ममता बनर्जी पर सीधा वार, लगाया तुष्टिकरण का आरोप
May 25, 2026 | 09:26 AMनागपुर: सावनेर के कचरा डम्पिंग यार्ड में भीषण आग, इलाके में फैला धुएं का गुबार; घंटों बाद काबू
May 25, 2026 | 09:23 AMAmravati: 120 साल पुरानी शकुंतला रेलवे लाइन के ब्रॉडगेज प्रोजेक्ट को मिली रफ्तार, रेलवे बोर्ड ने शुरू की जांच
May 25, 2026 | 09:09 AMवीडियो गैलरी

UP के 19 बाहुबलियों पर चला हाईकोर्ट का हंटर! शस्त्र लाइसेंस पर योगी सरकार से मांगा जवाब- VIDEO
May 24, 2026 | 11:15 PM
सिर कलम करने पर 1 करोड़ का इनाम! भाजपा नेता की धमकी पर टीएमसी सांसद सायोनी घोष का करारा जवाब
May 24, 2026 | 02:38 PM
हरे गमछे वालों को ढूंढो..सम्राट चौधरी के विवादित बयान पर छिड़ी बहस, तेजस्वी यादव ने दिया करारा जवाब- VIDEO
May 24, 2026 | 02:33 PM
ईरान ने मानी Trump की बात? दुनिया से छिपी इस डील में क्या-क्या? VIDEO
May 24, 2026 | 02:12 PM
…अपना मानसिक संतुलन खो बैठे हैं, राहुल और अखिलेश पर OP राजभर ने कसा तंज, बोले- सरकार बनाने का सपना छोड़ें
May 24, 2026 | 12:50 PM
गद्दार की परिभाषा में तो उनका परिवार… राहुल गांधी के ‘गद्दार’ बयान पर भाजपा नेता का पलटवार
May 24, 2026 | 12:31 PM










