Shahid Kapoor की तारीफ करना क्यों ऋतिक रोशन को पड़ा भारी? यूजर्स ने सोशल मीडिया पर उठाए ये सवाल
Hrithik Roshan 'O Romeo' Praise: ऋतिक रोशन ने शाहिद कपूर की फिल्म ‘ओ’ रोमियो’ की तारीफ की, लेकिन फैंस ने ट्रोल कर दिया और लोगों ने उनकी ‘धुरंधर’ समीक्षा को लेकर सवाल उठाए।
- Written By: स्नेहा मौर्या
शाहिद कपूर और ऋतिक रोशन (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Hrithik Roshan Trolled For Movie Review: बॉलीवुड में विशाल भारद्वाज की नई एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘ओ’ रोमियो ने रिलीज होते ही हलचल मचा दी है। फिल्म की कहानी और शाहिद कपूर के अभिनय को लेकर प्रशंसकों और बॉलीवुड सितारों से काफी सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है। इसी क्रम में सुपरस्टार ऋतिक रोशन ने भी फिल्म की जमकर तारीफ की।
ऋतिक ने इंस्टाग्राम पर शाहिद कपूर के लिए एक पोस्ट लिखते हुए कहा, “ओ’ रोमियो’ की अनोखी कहानी अंत तक आपका ध्यान खींचती है। मुझे बेहद मज़ा आया। शाहिद कपूर, आप इस जॉनर में बेहतरीन हैं। दोस्तों, इसे सिनेमाघरों में जाकर जरूर देखें।”
ऋतिक रोशन को यूजर्स ने किया ट्रोल
हालांकि, ऋतिक रोशन का यह पोस्ट सोशल मीडिया पर आते ही ट्रोलिंग का शिकार हो गया। कई यूजर्स ने उनकी पिछली समीक्षा ‘धुरंधर’ के संदर्भ में सवाल उठाए। एक यूजर ने लिखा, “मुझे आश्चर्य है कि आप ‘ओ’ रोमियो की तारीफ कर रहे हैं, खासकर तब जब आपको धुरंधर पसंद नहीं आई थी, जो वास्तव में शानदार फिल्म थी।”
सम्बंधित ख़बरें
अंशुला कपूर के रिसेप्शन में दिखा ट्रेडिशनल ग्लैमर, लाल साड़ी में छाईं नई नवेली दुल्हन, जुटा कपूर परिवार
Salman Khan Photos: नेचर की वादियों में सुकून के पल बिताते नजर आए सलमान खान, कैप्शन ने बढ़ाई फैंस की उत्सुकता
Lock Upp 2 Twist: श्रेष्ठा अय्यर का बड़ा खुलासा, श्रेया कालरा की चाल पर उठाए सवाल, हर्षद चोपड़ा को बताया फेक
Sunny Deol Look: क्लीन-शेव लुक में नजर आए सनी देओल, वायरल तस्वीरों पर फैंस ने की धर्मेंद्र और बॉबी से तुलना
The quirkiness of #ORomeo eventually wins you over. I had fun. @shahidkapoor you do this genre BEST. Too good you are. Go watch it in the theatres guys. Also that running in circles action was brilliant. — Hrithik Roshan (@iHrithik) February 20, 2026
कुछ ने सीधे सवाल किया कि क्या ऋतिक केवल पैसे लेकर प्रमोशन कर रहे हैं या उनकी राय सच्ची है। एक और यूजर ने लिखा, “तो आपको यह फिल्म पसंद आई लेकिन धुरंधर से नफरत थी? क्या इसमें कोई राजनीति नहीं थी या वह इतनी कम थी कि ध्यान नहीं गया?”
‘धुरंधर’ की समीक्षा पर उठाए सवाल
बता दें कि ऋतिक ने 2025 में आई स्पाई थ्रिलर ‘धुरंधर’ का रिव्यू करते हुए फिल्म की निर्देशन और अभिनय की जमकर तारीफ की थी। उन्होंने आदित्य धर के निर्देशन और रणवीर सिंह-अक्षय खन्ना के प्रदर्शन को सराहा, लेकिन फिल्म में मौजूद राजनीतिक संदेश से असहमति जताई। ऋतिक ने फिल्म को “बेहतरीन सिनेमा” बताया, हालांकि कुछ राजनीतिक दृष्टिकोण पर उन्होंने वैचारिक मतभेद भी प्रकट किए।
ये भी पढ़ें- ‘नैना की कहानी मेरी भी…’, संदीपा धर ने शेयर किया दिल छू लेने वाला पोस्ट, ‘दो दीवाने सहर में’ की बताई जर्नी
अब सोशल मीडिया पर फैंस का ध्यान इस ओर गया है कि क्या ऋतिक की ‘ओ’ रोमियो’ की तारीफ केवल फिल्म के वास्तविक मूल्यांकन पर आधारित है या उनकी राय में कोई पक्षपात है। वहीं, फिल्म के दर्शक और समीक्षक शाहिद कपूर की दमदार प्रस्तुति और विशाल भारद्वाज के निर्देशन की खूब तारीफ कर रहे हैं। यह ट्रोलिंग और तुलना दर्शकों में फिल्मों के प्रति अलग-अलग मानकों और आलोचनात्मक दृष्टिकोण को उजागर करती है, जबकि ‘ओ’ रोमियो’ की सफलता बॉक्स ऑफिस और फैंस की प्रतिक्रिया से साफ नजर आएगी।
