-
सोम, 13 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Entertainment »
- Hrithik Roshan Struggle Story Stammering Childhood
फिल्मी परिवार में जन्म, फिर भी आसान नहीं था सफर, दो शब्द बोलने से भी कतराते थे ऋतिक रोशन
- Written By: सोनाली झा
Hrithik Roshan Struggle Story: ऋतिक रोशन का सफर आसान नहीं रहा। वह बचपन में हकलाहट से जूझते थे। बोलने से डरने वाले ऋतिक ने मेहनत और अभ्यास से इस कमजोरी को हराया और बॉलीवुड के सबसे सफल सुपरस्टार बने।

ऋतिक रोशन (फोटो-सोशल मीडिया)
Hrithik Roshan Inspiration: बॉलीवुड के ‘ग्रीक गॉड’ कहे जाने वाले ऋतिक रोशन आज भले ही करोड़ों दिलों पर राज करते हों, लेकिन उनका यह सफर बिल्कुल भी आसान नहीं रहा। शानदार लुक्स, दमदार डांस और बेहतरीन एक्टिंग के पीछे एक ऐसी संघर्ष भरी कहानी छिपी है, जिसे जानकर कोई भी हैरान रह जाएगा। ऋतिक का जीवन इस बात का उदाहरण है कि अगर इंसान अपनी कमजोरी को स्वीकार कर मेहनत करे, तो वही कमजोरी एक दिन उसकी सबसे बड़ी ताकत बन सकती है।
ऋतिक रोशन का जन्म 10 जनवरी 1974 को मुंबई में हुआ था। वे फिल्मी परिवार से ताल्लुक रखते हैं। उनके पिता राकेश रोशन जाने-माने अभिनेता, निर्देशक और निर्माता हैं, जबकि दादा रोशनलाल नागरथ और चाचा राजेश रोशन संगीत जगत के बड़े नाम रहे हैं। बावजूद इसके, ऋतिक का बचपन चुनौतियों से भरा रहा। उन्हें बचपन से ही हकलाने की गंभीर समस्या थी। दो शब्द बोलना भी उनके लिए बेहद मुश्किल होता था। स्कूल में बोलने से डरते थे और कई बार मजाक का भी सामना करना पड़ा।
ऋतिक रोशन की टर्निंग पॉइंट
ऋतिक ने खुद बताया है कि वह कई बार अकेले में बाथरूम या अलमारी में बंद होकर बोलने की प्रैक्टिस करते थे। अपनी इस समस्या से लड़ने के लिए उन्होंने अनोखा तरीका अपनाया। वह रोज हिंदी, अंग्रेजी और उर्दू अखबार जोर-जोर से पढ़ते थे। लगातार अभ्यास से उनकी स्पीच में सुधार आने लगा और आत्मविश्वास भी बढ़ा। यह उनकी जिंदगी का सबसे बड़ा टर्निंग पॉइंट साबित हुआ।
सम्बंधित ख़बरें
Dhamaal 4 Weekend BO Collection: बॉक्स ऑफिस पर छाया धमाल 4 का जादू, 100 करोड़ क्लब से सिर्फ एक कदम दूर
प्रकाश मेहरा 13 रुपए लेकर पहुंचे थे मुंबई, अमिताभ बच्चन की किस्मत बदलकर लिख दिया बॉलीवुड का इतिहास
Aamir Khan Wedding: आमिर खान की तीसरी शादी पर बोले शेखर सुमन, राजनीतिक गठबंधन और ट्रिपल इंजन से की तुलना
रोहित चंदेल पर लगे आरोपों के बाद बंटी राय, मदिराक्षी मुंडले बोलीं- दोनों तरफ की बात सुननी चाहिए
ऋतिक रोशन का करियर
कम उम्र में ही ऋतिक ने फिल्मों में कदम रख दिया था। उन्होंने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट ‘भगवान दादा’ जैसी फिल्मों में काम किया। हालांकि, बतौर लीड एक्टर उनकी असली पहचान साल 2000 में आई फिल्म ‘कहो ना… प्यार है’ से बनी। इस फिल्म ने उन्हें रातों-रात सुपरस्टार बना दिया। ऋतिक की एक्टिंग, डांस और पर्सनैलिटी ने युवाओं को दीवाना बना दिया।
ऋतिक रोशन की फिल्में
हालांकि, पहली फिल्म की ब्लॉकबस्टर सफलता के बाद दबाव भी बढ़ गया। करियर में उतार-चढ़ाव आए, कुछ फिल्में नहीं चलीं, लेकिन ऋतिक ने कभी हार नहीं मानी। उन्होंने खुद को हर बार पहले से बेहतर साबित किया। ‘धूम 2’, ‘कृष’, ‘जिंदगी ना मिलेगी दोबारा’, ‘अग्निपथ’ और ‘सुपर 30’ जैसी फिल्मों में ऋतिक रोशन ने अपनी बहुमुखी प्रतिभा का लोहा मनवाया।
Hrithik roshan struggle story stammering childhood
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
इजरायल में चुनाव का ऐलान, क्या 27 अक्टूबर को खत्म होगा नेतन्याहू का युग? जानें क्या हैं बड़े मुद्दे
Jul 13, 2026 | 08:25 AMCrude Oil Price: अमेरिका-ईरान तनाव से भड़का क्रूड, $79 के पार पहुंचा भाव; भारत में महंगे पेट्रोल-डीजल का खतरा!
Jul 13, 2026 | 08:25 AMDhamaal 4 Weekend BO Collection: बॉक्स ऑफिस पर छाया धमाल 4 का जादू, 100 करोड़ क्लब से सिर्फ एक कदम दूर
Jul 13, 2026 | 08:22 AMठाणे रिंग मेट्रो: विरोध के बीच पर्यावरण मंजूरी के लिए केंद्र के पास पहुंची 12,220 करोड़ की परियोजना की फाइल
Jul 13, 2026 | 08:21 AMदतिया उपचुनाव: जीतू पटवारी बोले- नामांकन के साथ प्रदेश की राजनीति में बदलाव की होगी शुरुआत, 500% मिलेगी जीत
Jul 13, 2026 | 08:15 AMगड़चिरोली में फिर नक्सली आहट से हड़कंप, कुंडम गांव के पास मिले आयरन ओर परियोजना विरोधी बैनर व पर्चे
Jul 13, 2026 | 08:11 AMमंजलपुर उपचुनाव: BJP के गढ़ में कांग्रेस का दांव, चुनावी मैदान में सतीश पटेल-भीखाभाई रबारी होंगे आमने-सामने
Jul 13, 2026 | 08:10 AMवीडियो गैलरी

कंडक्टर ने मंत्री को नहीं पहचाना! छुट्टे पैसे न होने पर परिवहन मंत्री को बस से उतरने को कहा, देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 11:07 PM
आगरा में छापे से मचा हड़कंप! 13 मेडिकल फर्मों पर FSDA का शिकंजा, करोड़ों की नकली दवाइयां ज़ब्त, देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 10:16 PM
कागज नहीं…जिस्म पर मेहंदी से लिख गई दर्द की आखिरी दास्तां, छिंदवाड़ा की प्रीति का रुला देने वाला VIDEO वायरल
Jul 12, 2026 | 09:16 PM
आपकी बहुत याद आएगी दीदी, लेडी सिंघम तनुश्री के दिल्ली जाते ही रो पड़ीं कश्मीर की बेटियां; देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 08:48 PM
आगरा कैंट पर RPF की सरेआम गुंडई! डिप्टी स्टेशन सुपरिटेंडेंट को हाथ-पैर पकड़कर घसीटा; VIDEO वायरल
Jul 12, 2026 | 08:25 PM
अचानक मालामाल! ई-रिक्शा चालक के बैंक खाते में आए 7 अरब से ज्यादा रुपये, देखकर उड़ गए होश, देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 08:23 PM













