-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Entertainment »
- How Many Films Produced By Dharmendra Production House And Know Hits And Flops Movies
धर्मेंद्र ने सनी-बॉबी को बनाया स्टार, जानें उनकी कौन-सी फिल्में रहीं सुपरहिट और फ्लॉप
- Written By: स्नेहा मौर्या
Dharmendra Career Movies: धर्मेंद्र ने सिर्फ बतौर एक्टर ही नहीं, बल्कि प्रोड्यूसर के तौर पर भी बॉलीवुड में अपनी अलग पहचान बनाई। जानिए देओल परिवार के होम प्रोडक्शन की हिट और फ्लॉप फिल्मों की लिस्ट।

देओल फैमिली (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Dharmendra Production Hit Flop Movies: बॉलीवुड में देओल फैमिली हमेशा से ही अपनी दमदार अदाकारी और पारिवारिक जुड़ाव के लिए जानी जाती है। धर्मेंद्र, सनी देओल और बॉबी देओल तीनों ने अपने अभिनय से हिंदी सिनेमा को कई यादगार फिल्में दी हैं। लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि धर्मेंद्र ने बतौर प्रोड्यूसर भी अपनी अलग पहचान बनाई थी। साल 1981 में उन्होंने ‘विजयता फिल्म्स’ नाम से अपना प्रोडक्शन हाउस शुरू किया, जिसने देओल परिवार के करियर में अहम भूमिका निभाई।
दरअसल, धर्मेंद्र ने 1983 में अपने बड़े बेटे सनी देओल को फिल्म ‘बेताब’ से लॉन्च किया था। अमृता सिंह संग सनी की ये रोमांटिक फिल्म सुपरहिट रही और बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा गई। इस फिल्म ने न सिर्फ सनी को स्टार बना दिया बल्कि विजयता फिल्म्स को भी सफलता के रास्ते पर ला खड़ा किया।
बॉबी देओल और अभय देओल की एंट्री
साल 1995 में धर्मेंद्र ने अपने छोटे बेटे बॉबी देओल को ‘बरसात’ के जरिए लॉन्च किया। यह फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर बड़ी हिट साबित हुई और बॉबी रातों-रात लोकप्रिय हो गए। वहीं, धर्मेंद्र ने अपने भतीजे अभय देओल को 2005 में ‘सोचा ना था’ से लॉन्च किया। हालांकि, ये फिल्म उम्मीदों पर खरी नहीं उतरी, लेकिन अभय ने आगे चलकर ‘देव डी’ जैसी फिल्मों से अपनी अलग पहचान बनाई।
सम्बंधित ख़बरें
Lock Upp 2 में आया भूचाल, धीरज धूपर और हर्षद चोपड़ा से पंगा लेना पड़ा श्रेया कालरा को भारी
Cocktail 2 Box Office Collection: बुधवार को औंधे मुंह गिरी कॉकटेल, थम गया कमाई का जादू
Samantha Ruth Prabhu का मां इंति बंगारम में रिकॉर्डतोड़ परफॉर्मेंस, तोड़ दिया 17 साल पुराना रिकॉर्ड
मुंबई की बारिश ने इस एक्टर को किया मजबूर, कार छोड़ मेट्रो के सफर पर निकला ये सुपरस्टार
प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले बनीं कई ब्लॉकबस्टर फिल्में
- घायल (1990)
- इंडियन (2001)
- अपने (2007)
- यमला पगला दीवाना (2011)
फ्लॉप मूवीज लिस्ट
- दिल्लगी (1999)
- 23 मार्च 1931:शहीद (2002)
- यमला पगला दीवाना 2 (2012)
- घायल वंस अगेन (2016)
- पल पल दिल के पास (2019)
विजयता फिल्म्स ने देओल परिवार को स्टारडम तो दिया ही, साथ ही धर्मेंद्र को बतौर प्रोड्यूसर नई पहचान भी दी। खासतौर पर ‘घायल’ जैसी फिल्मों ने इस प्रोडक्शन हाउस को बॉलीवुड में मजबूत स्थान दिलाया। आज भी देओल फैमिली इस लेगेसी को आगे बढ़ाने की तैयारी में जुटी है।
ये भी पढ़ें- धर्मेंद्र के बाद बिगड़ी प्रेम चोपड़ा की तबियत, लीलावती अस्पताल में हुए भर्ती
हेमा मालिनी ने पोस्ट कर अभिनेता की दी हेल्थ अपडेट
इन सबके बीच आपको बता दें, दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र की तबीयत बिगड़ गई है और उन्हें ICU में वेंटीलेटर सपोर्ट पर रखा गया है। वहीं, अब उनकी पत्नी हेमा मालिनी ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर उनकी हेल्थ अपडेट दी है। जिसमें उन्होंने लिखा कि ‘मैं धरम जी के बारे में चिंता करने के लिए सभी का धन्यवाद करना चाहती हूं, वो अस्पताल में डॉक्टर्स की निगरानी में हैं और उनका लगातार चेकअप किया जा रहा है।
How many films produced by dharmendra production house and know hits and flops movies
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
NHM के 15,010 से अधिक संविदा कर्मचारियों को नियमित करेगी सरकार, महंगाई और यात्रा भत्ता देने का भी निर्णय
Jul 02, 2026 | 10:22 AMDigital FIR Process: 1 जनवरी 2027 से डिजिटल FIR प्रोसेस लागू, थानों के चक्कर से मिलेगी बड़ी राहत
Jul 02, 2026 | 10:14 AMग्रीस में बेकाबू आग से हाहाकार, पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत; कई इलाकों खाली कराने का आदेश जारी
Jul 02, 2026 | 10:13 AMग्वालियर के आंतरी गांव में रहस्यमयी आग से दहशत, एक ही परिवार के पांच घरों में बार-बार जल रहा सामान
Jul 02, 2026 | 10:12 AMWeight Loss Tips: वजन घटाना है तो स्वाद से समझौता किए बिना ट्राई करें ये 8 हेल्दी इंडियन डिशेज
Jul 02, 2026 | 10:12 AMLock Upp 2 में आया भूचाल, धीरज धूपर और हर्षद चोपड़ा से पंगा लेना पड़ा श्रेया कालरा को भारी
Jul 02, 2026 | 10:11 AMशिवसेना UBT के बागियों पर बरसे राज ठाकरे, महाराष्ट्र की राजनीति को बताया गंदा और बीजेपी को दी बड़ी चेतावनी
Jul 02, 2026 | 09:59 AMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM













