अक्षय कुमार से ऋतिक रोशन तक, करोड़ों में बनीं ये 10 फिल्में बॉक्स ऑफिस पर निकलीं सुपर फ्लॉप

Bollywood Flop Movies: बॉलीवुड के कई सुपरस्टार्स की करोड़ों में बनीं फिल्में हर साल रिलीज होती हैं, लेकिन कुछ फिल्में बॉक्स ऑफिस पर अपना दम दिखाने में कामयाब नहीं हुईं, तो चलिए जानते हैं उनके नाम।
Bollywood flop movies
बॉलीवुड फ्लॉप मूवी (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Biggest Box Office Failure Movie: बॉलीवुड में हर साल कई बड़ी फिल्में रिलीज होती हैं, जिनमें से कुछ इतिहास रच देती हैं तो कुछ बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह धराशायी हो जाती हैं। भले ही इनमें टॉप स्टार्स और नामी डायरेक्टर शामिल हों, लेकिन दर्शकों की कसौटी पर ये फिल्में खरी नहीं उतर पाईं। आइए जानते हैं बॉलीवुड की 10 सबसे बड़ी फ्लॉप फिल्मों के बारे में ...

काइट्स

ऋतिक रोशन की 2010 में रिलीज हुई फिल्म काइट्स का बजट 82 करोड़ रुपये था, लेकिन यह केवल 47.84 करोड़ की कमाई कर पाई। रोमांस और एक्शन का यह मिश्रण दर्शकों को पसंद नहीं आया।

गुजारिश

ऋतिक और ऐश्वर्या राय की जोड़ी ने इस फिल्म में शानदार अभिनय किया, लेकिन भावनात्मक कहानी दर्शकों से जुड़ नहीं पाई। 74 करोड़ के बजट पर बनी ये फिल्म 29.56 करोड़ की कमाई के साथ डिजास्टर साबित हुई।

प्लेयर्स

अब्बास-मस्तान की मल्टीस्टारर फिल्म 2012 में रिलीज हुई। बजट था 55 करोड़ और कमाई सिर्फ 29.90 करोड़। बड़ी स्टारकास्ट के बावजूद फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फेल रही।

तेज

अजय देवगन और अनिल कपूर स्टारर ये एक्शन फिल्म 2012 में आई थी। 52 करोड़ के बजट पर बनी फिल्म ने केवल 15.91 करोड़ का कारोबार किया।

जोकर

अक्षय कुमार की साइ-फाई फिल्म जोकर 47 करोड़ में बनी थी लेकिन केवल 20.23 करोड़ रुपये कमा पाई। फिल्म की कहानी दर्शकों को समझ नहीं आई।

वंस अपॉन ए टाइम इन मुंबई दोबारा

अक्षय कुमार, सोनाक्षी सिन्हा और इमरान हाशमी की 100 करोड़ की इस फिल्म ने केवल 58.49 करोड़ की कमाई की।

जंजीर

साउथ एक्टर राम चरण और बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा की रीमेक फिल्म जंजरी 60 करोड़ में बनी थी और केवल 13.07 करोड़ का कलेक्शन कर पाई।

बॉम्बे वेलवेट

इसके अलावा अनुराग कश्यप ने रणबीर कपूर और अनुष्का शर्मा के साथ फिल्म बॉम्बे वेलवेट 118 करोड़ की लागत में बनाई। लेकिन महज 22.80 करोड़ कमा सकी।

ऑल इज वेल

अभिषेक बच्चन और असिन की इस फिल्म ने 34 करोड़ के बजट में सिर्फ 12.53 करोड़ रुपये कमाए।

शानदार

शाहिद कपूर और आलिया भट्ट की यह रोमांटिक फिल्म 69 करोड़ में बनी लेकिन केवल 39.48 करोड़ की कमाई कर पाई।

फिलहाल इन फिल्मों ने साबित किया कि सिर्फ बड़ी स्टारकास्ट या भारी-भरकम बजट ही किसी फिल्म को हिट नहीं बना सकता। दर्शकों का दिल जीतने के लिए दमदार कहानी और इमोशन सबसे जरूरी हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com