Anupama Spoiler: ‘अनुपमा’ में कीर्ति की साजिश का होगा पर्दाफाश, पराग ने दिया पुलिस बुलाने की धमकी

Anupama Twist: अनुपमा में बड़ा ट्विस्ट आने वाला है। कीर्ति की साजिश का वीडियो सामने आते ही परिवार में हड़कंप मच जाता है। पराग पुलिस बुलाने की धमकी देता है और वसुंधरा भी उससे किनारा करने लगती है।
anupama spoiler kirti exposed parag police twist
अनुपमा स्पॉइलर (फोटो- सोशल मीडिया)
Updated on

Anupama Update: टीवी के सुपरहिट शो अनुपमा में इन दिनों हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिल रहा है। अनुपमा की कहानी में कीर्ति ने ऐसा तूफान खड़ा कर दिया है कि पूरा परिवार हिल गया है। आने वाले एपिसोड में हालात इतने बिगड़ने वाले हैं कि पुलिस की एंट्री तक हो सकती है। हालिया ट्रैक में दिखाया गया कि कीर्ति बंद कमरे में खुद को चोट पहुंचाकर कपिल पर मारपीट का आरोप लगा देती है।

परिवार के लोग बिना सच जाने कपिल पर भड़क उठते हैं। लेकिन कहानी में बड़ा ट्विस्ट तब आता है जब अनुपमा सबके सामने एक वीडियो दिखाती है, जिसमें साफ नजर आता है कि कीर्ति ही कपिल को मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित कर रही थी। वीडियो देखकर पराग और वसुंधरा दोनों हैरान रह जाते हैं। हालांकि वीडियो देखने के बाद भी वसुंधरा कीर्ति का साथ छोड़ने को तैयार नहीं होती।

अनुपमा का फूटा गुस्सा

अनुपमा उसे समझाने की कोशिश करती है कि कीर्ति का व्यवहार पूरे परिवार के लिए खतरनाक हो सकता है। इस दौरान कीर्ति पहले तो झूठ बोलने की कोशिश करती है, लेकिन अनुपमा का गुस्सा फूट पड़ता है। वह पूरे परिवार के सामने कीर्ति को खरी-खोटी सुनाती है। माही भी उसे ‘साइको’ कहकर उसकी हरकतों पर सवाल उठाती है।

कीर्ति को चेतावनी देगा पराग

परिवार के अन्य सदस्य भी कीर्ति के खिलाफ खड़े नजर आएंगे। कुछ लोग गुस्से में कहेंगे कि ऐसे लोगों को सबक सिखाना जरूरी है। पराग इस बार खुलकर कपिल और अनुपमा का साथ देता है और सबके सामने कपिल से माफी मांगता है। इतना ही नहीं, वह कीर्ति को चेतावनी देता है कि अगर उसने अपनी हरकतें नहीं सुधारीं तो वह घर में पुलिस बुलाने से भी पीछे नहीं हटेगा।

कीर्ति से मुंह मोड़ने लेगी वसुंधरा

पुलिस का नाम सुनते ही कीर्ति का पारा चढ़ जाता है। कीर्ति धमकी देती है कि पुलिस के सामने झूठ बोलकर सबको जेल भिजवा देगी। लेकिन जब जायदाद और तलाक की बात सामने आती है, तो वसुंधरा भी कीर्ति से मुंह मोड़ने लगती है। आखिरकार, वसुंधरा उसे घर छोड़ने तक के लिए कह देती है। अनुपमा के आने वाले एपिसोड में यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या कीर्ति सच में जेल पहुंचेगी या फिर कहानी में कोई नया मोड़ आएगा।

Navbharat Live
navbharatlive.com