ओटीटी पर दस्तक दे चुकी है खौफनाक साइकोलॉजिकल थ्रिलर ‘बोन लेक’, सस्पेंस देख उड़ जाएंगे होश
Psychological Thriller Hollywood: साइकोलॉजिकल थ्रिलर ‘बोन लेक’ अब ओटीटी पर स्ट्रीम हो रही है। सस्पेंस, मिस्ट्री और क्राइम से भरी इस फिल्म की कहानी आपको अंत तक बांधे रखेगी।
- Written By: स्नेहा मौर्या
बोन लेक अमेरिकन एरोटिक थ्रिलर (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Bone Lake OTT Release: साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्मों की खासियत होती है उनका गहरा सस्पेंस, रहस्यमयी माहौल और दिमाग को झकझोर देने वाली कहानी। ऐसी फिल्में दर्शकों को शुरुआत से लेकर अंत तक स्क्रीन से बांधे रखती हैं। हाल ही में ओटीटी पर रिलीज हुई हॉलीवुड फिल्म ‘बोन लेक’ भी इसी कैटेगरी की एक जबरदस्त साइकोलॉजिकल थ्रिलर है, जो मिस्ट्री और क्राइम से भरपूर अनुभव देती है।
मर्सिडीज ब्राइस मॉर्गन के निर्देशन में बनी यह अमेरिकन एरोटिक थ्रिलर अपने अनोखे कॉन्सेप्ट और इंटेंस ट्रीटमेंट के कारण चर्चा में है। फिल्म में मैडी हैसन, एलेक्स रो, एंड्रा नेचिता और मार्को पिगोसी जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आते हैं। इसकी कहानी जोशुआ फ्रीडलैंडर ने लिखी है। करीब 1 घंटे 35 मिनट की यह फिल्म साइकोलॉजी, सस्पेंस और क्राइम का बेहतरीन मेल पेश करती है।
क्या है ‘बोन लेक’ की कहानी?
‘बोन लेक’ की कहानी एक कपल के इर्द-गिर्द घूमती है, जो छुट्टियां बिताने के लिए एक खूबसूरत लेकसाइड कंट्री हाउस बुक करता है। शुरुआत में सब कुछ परफेक्ट लगता है, लेकिन जल्द ही कहानी में ट्विस्ट आता है, जब उन्हें पता चलता है कि वही घर किसी और कपल को भी बुक किया गया है। मजबूरी में दोनों कपल एक ही घर में रहने का फैसला करते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
The Odyssey: वीकेंड पर लगी द ओडिसी की लॉटरी, क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म ने कमाए 120 करोड़
कौन हैं श्रीलेखा मित्रा? PM मोदी के कथित आपत्तिजनक कार्टून पर विवाद के बाद FIR, एक्ट्रेस ने दी अपनी सफाई
ओडिशा की ज्योतिर्मयी नायक ने जीता Indian Idol 16, नवभारत के साथ हुए Exclusive Interview में कही बड़ी बात
Laughter Chefs Season 3: अली गोनी और जन्नत जुबैर के सिर सजा लाफ्टर शेफ विनर का ताज, तेजस्वी-अर्जुन को दी मात
यहीं से फिल्म का सस्पेंस शुरू होता है। धीरे-धीरे हालात अजीब और डरावने होने लगते हैं। जो फैसला शुरुआत में साधारण लगता है, वही आगे चलकर एक खूनी खेल और रहस्यों की भूलभुलैया में बदल जाता है। फिल्म में रिश्तों, भरोसे और इंसानी मनोविज्ञान को बेहद गहराई से दिखाया गया है, जो दर्शकों को लगातार चौंकाता है।
थिएटर से ओटीटी तक का सफर
‘बोन लेक’ को पहले 3 अक्टूबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था, जहां इसे दर्शकों और क्रिटिक्स दोनों से अच्छा रिस्पॉन्स मिला। इतना ही नहीं, यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भी हिट साबित हुई थी। इससे पहले 2024 में फैंटास्टिक फेस्ट में इसका प्रीमियर भी हो चुका था, जहां इसे खासा सराहा गया।
ये भी पढ़ें- परी की हालात देखकर फूटेगा तुलसी का गुस्सा, मिहिर से करेगी सवाल, KSBKBT में होगा हाई वोल्टेज ड्रामा
बोन लेक कहां देखें?
थिएटर रिलीज के करीब तीन महीने बाद अब यह फिल्म ओटीटी पर आ चुकी है। अगर आप सस्पेंस, मिस्ट्री और साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्मों के शौकीन हैं, तो ‘बोन लेक’ को आप नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम कर सकते हैं। अगर आप ऐसी फिल्म देखना चाहते हैं जो आखिरी सीन तक आपको अंदाजा न लगाने दे, तो ‘बोन लेक’ आपकी वॉचलिस्ट में जरूर होनी चाहिए।
