The Odyssey: वीकेंड पर लगी द ओडिसी की लॉटरी, क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म ने कमाए 120 करोड़
The Odyssey BO Collection: क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म द ओडिसी ने भारत में कमाल कर दिखाया है। सिर्फ 10 दिनों में ही फिल्म ने करीब 120 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। हालांकि ये कमाई बढ़ने की भी आशंका है।
- Written By: अपूर्वा नायक
द ओडिसी बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (सौ. सोशल मीडिया )
The Odyssey Box Office Collection On Weekend: क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म द ओडिसी ने भारत में ब्लॉकबस्टर परफॉर्मेंस दिया है। रिलीज के दो हफ्ते बाद भी इस फिल्म का जादू दर्शकों के सिर से नहीं उतर रहा है।
द ओडिसी हॉलीवुड की उन चुनिंदा फिल्मों में से एक है, जिसने भारत में जबरदस्त कमाई हासिल की है। द ओडिसी ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर अपना दबदबा बरकरार रखा है। इस फिल्म की कमाई में लगातार बढ़ोतरी होते हुए देखी जा सकती है।
द ओडिसी वीकेंड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म द ओडिसी ने इंडियन सिनेमाघरों में अभी भी अपनी जगह बनाए रखी है। जन नायकन के रिलीज के बाद से लगातार उम्मीदें की जा रही थी कि इस फिल्म की कमाई गिर सकती है, लेकिन इस फिल्म ने इस दावे को भी फेल कर दिया है।
सम्बंधित ख़बरें
कौन हैं श्रीलेखा मित्रा? PM मोदी के कथित आपत्तिजनक कार्टून पर विवाद के बाद FIR, एक्ट्रेस ने दी अपनी सफाई
ओडिशा की ज्योतिर्मयी नायक ने जीता Indian Idol 16, नवभारत के साथ हुए Exclusive Interview में कही बड़ी बात
Laughter Chefs Season 3: अली गोनी और जन्नत जुबैर के सिर सजा लाफ्टर शेफ विनर का ताज, तेजस्वी-अर्जुन को दी मात
Jana Nayagan Collection Day 4: बॉक्स ऑफिस पर विजय का जलवा! ‘जन नायकन’ ने 4 दिनों में कमाई से रचा नया रिकॉर्ड
इस हॉलीवुड फिल्म ने जबरदस्त कमाई हासिल कर ली है। अगर फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात की जाए, तो इस फिल्म ने 9वें दिन पर लगभग 11.05 करोड़ की कमाई की है। मीडिया रिपोर्ट्स में जारी आंकड़ों के अनुसार, द ओडिसी ने 10वें दिन में लगभग 11.45 करोड़ की कमाई कर ली है। जिसके बदौलत फिल्म का टोटल कलेक्शन 119.65 करोड़ रुपये हो गया है।
डे-वाइज बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
द ओडिसी ने पहले दिन 17.40 करोड़ रुपये की ओपनिंग की थी। दूसरे दिन कमाई बढ़कर 22 करोड़ रुपये पहुंची, जबकि तीसरे दिन फिल्म ने 21.90 करोड़ रुपये का कारोबार किया। चौथे दिन 8 करोड़ रुपये, पांचवें दिन 8.35 करोड़ रुपये, छठे दिन 6.50 करोड़ रुपये और सातवें दिन 6.15 करोड़ रुपये की कमाई हुई। पहले हफ्ते का कुल नेट कलेक्शन 90.30 करोड़ रुपये रहा। इसके बाद आठवें दिन फिल्म ने 6.85 करोड़ रुपये और नौवें दिन 11.05 करोड़ रुपये का कारोबार करते हुए कुल नेट कलेक्शन 108.20 करोड़ रुपये तक पहुंचा दिया।
ये भी पढ़ें :- ओडिशा की ज्योतिर्मयी नायक ने जीता Indian Idol 16, नवभारत के साथ हुए Exclusive Interview में कही बड़ी बात
दूसरे सप्ताह में भी मजबूत बनी हुई है पकड़
17 जुलाई को रिलीज हुई द ओडिसी को भारत में दर्शकों का शानदार समर्थन मिल रहा है। दूसरे सप्ताह में भी फिल्म की कमाई स्थिर बनी हुई है, जिससे यह साफ संकेत मिलता है कि आने वाले दिनों में इसका बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और बढ़ सकता है। 100 करोड़ क्लब में शामिल होने के बाद अब ट्रेड एक्सपर्ट्स की नजर फिल्म की अगली बड़ी उपलब्धि पर टिकी हुई है।
