Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • सोम, 27 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

ओडिशा की ज्योतिर्मयी नायक ने जीता Indian Idol 16, नवभारत के साथ हुए Exclusive Interview में कही बड़ी बात

Navbharat Exclusive: सोनी चैनल पर आने वाले इंडियन आइडल 16 के फिनाले में ज्योतिर्मयी नायक ने खिताब अपने नाम किया है। नवभारत के साथ इंटरव्यू में उन्होंने अपने म्यूजिकल जर्नी के बारे में अहम जानकारी दी।

  • Written By: अपूर्वा नायक
Updated On: Jul 27, 2026 | 11:54 AM

ज्योतिर्मयी नायक (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया) (फाइल फोटो)

Follow Us
Follow Us:

Jyotirmayee Nayak Exclusive Interview with Navbharat: ओड़िसा की 24 वर्षीय गायिका ज्योतिर्मयी नायक ने मशहूर सिंगिंग रियलिटी शो ‘‘इंडियन आइडल’ 16’ में विजेता का खिताब अपने नाम कर लिया है।

सोनी टीवी पर प्रसारित इस शो में अपनी बड़ी जीत के बाद गायिका ने नवभारत से एक्सक्लूसिव बातचीत की और शो पर अपने सफर और अपने फ्यूचर प्लान पर विस्तार से चर्चा की। पेश है इस बातचीत के कुछ अंश……..

सवाल: ‘इंडियन आइडल’ में इतनी बड़ी कामयाबी हासिल करने वाली पहली ओडिया सिंगर बनकर आपने इतिहास रच दिया। जब उस नेशनल स्टेज पर आपका नाम पुकारा गया, तो बाउंसनाल गांव से लाइमलाइट तक के अपने सफर के बारे में आपके मन में क्या चल रहा था?

जवाब: मैं हमेशा से ओड़िसा का नाम रोशन करना चाहती थी। शुरुआत से लेकर ‘इंडियन आइडल’ तक के सफर में ओड़िसा के लोगों ने मेरा भरपूर साथ दिया है। उन्होंने मेरे लिए भगवान जगन्नाथ से प्रार्थना की, मेरे लिए दिये जलाए ताकि मैं सफल हो सकूं। उनकी ये भावना देखकर मैं बेहद विनम्रता से भर गई हूं और उनके प्यार और आशीर्वाद के कारण मुझे ये सफलता मिली है। मुझे लगता है कि मैं उनके समर्थन के कारण ही अपने जीवन में इस इतिहास को लिख पाई हूं।

सम्बंधित ख़बरें

Laughter Chefs Season 3: अली गोनी और जन्नत जुबैर के सिर सजा लाफ्टर शेफ विनर का ताज, तेजस्वी-अर्जुन को दी मात

Jana Nayagan Collection Day 4: बॉक्स ऑफिस पर विजय का जलवा! ‘जन नायकन’ ने 4 दिनों में कमाई से रचा नया रिकॉर्ड

Abhay Verma: ट्रांसजेंडर का रोल निभाना पड़ा था इस एक्टर को भारी, बनारस की सड़कों पर हुई थी बदसलूकी

YRKKH Spoiler: मायरा और मुक्ति को सबक सिखाने के लिए अरमान ने कसी कमर, हाई वोल्टेज ड्रामे से गूंजेगा घर

सवाल: आपने इससे पहले भी कई बार ‘इंडियन आइडल’ के लिए ऑडिशन दिया था। तमाम फेलियर के बाद भी दोबारा इस शो पर ऑडिशन देने के लिये आप किस प्रकार से प्रेरणा मिली?

जवाब: मुझे लगता है कि हर सच्चे कलाकार में एक भूख होती है कि अपनी मंजिल को पाने की उसमें एक भूख होती है और मुझमें भी यही जिद्द और भूख थी। ‘इंडियन आइडल’ के मेरे इस सफर में मैंने कई उतार चढ़ाव देखे लेकिन मैंने ठान ली थी कि मैं आगे बढ़कर रहूंगी। मुझे जब अवसर मिला तो मैंने अपना शत-प्रतिशत दिया और अपने हुनर को संवारने में लगी रही। शायद मेरी इसी जिद्द ने मुझे विजेता के मंच पर लाकर खड़ा किया है।

सवाल: प्रतियोगिता के दौरान, आपको एक भयानक क्षण का सामना करना पड़ा जब आपने प्रदर्शन से पहले अपनी आवाज खो दी थी, फिर भी आपने प्रयास किया। लाइव प्रसारण की परिस्थितियों में उस दबाव से उबरने का आंतरिक दृढ़ संकल्प आपको कैसे मिला?

जवाब: सच कहूं तो मैजिक नाम की चीज वाकई होती है और जब आप ईश्वर पर भरोसा रखते हो तो आपके जीवन में चमत्कार होते हैं और भगवान आपको सही रास्ता दिखाते हैं। जब मेरी आवाज खो गई, तो मैं काफी परेशान थी कि मैं अब क्या करूं। लेकिन एक सिंगर के तौर पर आप अपिन छाती या पेट के सहारे भी गा सकते हैं, इन दोनों के सहारे आप अलग तरह से आवाज निकाल सकते हैं। मैंने अपना रियाज किया और अपनी चेस्ट वॉइस से मैंने गाया और वो थिएटर राउंड में वो सफल हुआ। तो कहना यही है कि जब आप प्रयास करना नहीं छोड़ते तो आपको रास्ता जरूर मिलता है।

सवाल: श्रेया घोषाल, विशाल डडलानी और बादशाह जैसे जजों के सामने परफॉर्म करना यकीनन बहुत चुनौतीपूर्ण रहा होगा। श्रेया ने आपको कौन-सी सबसे अहम सलाह दी, जिससे आपकी तकनीक और बेहतर हुई?

जवाब: श्रेया मैम अपने आप में एक प्रेरणा है और उनकी एक नहीं, कई ऐसी दी हुई सलाह मेरे साथ सदा के लिए रहेंगी। हमने न सिर्फ उन्हें एक सिंगर बल्कि एक मेंटर के रूप में देखा है जिन्होंने हमें हमेशा मोटिवेट किया है। उन्होंने हमेशा मेरी सराहना की है और मेरे अच्छे गुणों के बारे में मुझे बताया ताकि मैं और कॉन्फिडेंट महसूस करूँ। वे हमेशा कहती हैं कि अपने गानों में आप उसकी फीलिंग को हमेशा बारक़रार रखो और उनकी इस सलाह का मैं हमेशा पालन करती हूं।

सवाल: हिंदी सिनेमा के किन म्यूजिक डायरेक्टर्स या प्लेबैक सिंगर्स के साथ आप अभी काम करना चाहती हैं?

जवाब: अभी तो मैं एआर रहमान सर और संजय लीला भंसाली सर के साथ काम करना चाहती हूं। उनके साथ किसी प्रोजेक्ट पर जुड़ना मेरा सबसे बड़ा सपना है। इसके अलावा मैं श्रेया घोषाल मैम के साथ भी किसी गाने का हिस्सा बनना चाहती हूं। मेरी दिली तमन्ना है कि उनके जगन्नाथ भगवान का कोई ओड़िया या हिंदी गाना बनाऊं।

ये भी पढ़ें:- इंडियन आइडल 16 का खिताब ज्योतिर्मयी नायक के नाम, कैंसर मरीजों को म्यूजिक थेरेपी देने वाली सिंगर ने रचा इतिहास

सवाल: ओड़िसा के म्यूजिक जगत में आप पहले से ही एक जाना-माना नाम हैं। आप अपने क्षेत्रीय संगीत की जड़ों से जुड़े रहते हुए बॉलीवुड में प्लेबैक सिंगिंग की ओर कैसे बढ़ने का प्लान बना रहे हैं?

जवाब: मैं हमेशा से अपनी जड़ों से जुड़ी रही हूं और लोग मुझे मेरे म्यूजिक के जरिए जानते हैं। इस शो पर आकर मैंने कई नए जॉनर के गाने गाए और अपनी विविधता दिखाई। इसके चलते मेरे कला मैं भी निखार आया है और आशा है कि अब ये बदलाव आपको मेरी प्लेबैक सिंगिंग में भी देखने को मिलेगा।

मुंबई से नवभारत लाइव के लिए आकाश जायस्वाल की रिपोर्ट

Indian idol 16 winner jyotirmayee nayak exclusive interview navbharat

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 27, 2026 | 11:54 AM

Topics:  

  • Entertainment News
  • Indian Idol
  • Sony Entertainment Television

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.