हिमांशी खुराना का जबरदस्त ट्रांसफॉर्मेशन हुआ वायरल, नए लुक में पहचानना भी मुश्किल

Himanshi Khurana News: हिमांशी खुराना अपने लेटेस्ट ट्रांसफॉर्मेशन और ट्रेडिशनल लुक को लेकर सुर्खियों में हैं। नई तस्वीरों में उनका बदला हुआ अंदाज फैंस हैरान रह गए हैं।
himanshi khurana
हिमांशी खुराना (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Himanshi Khurana Transformation: रिएलिटी शो ‘बिग बॉस 13’ में अपने शांत और ग्रेसफुल अंदाज से लोगों का दिल जीतने वाली पंजाबी सिंगर और एक्ट्रेस हिमांशी खुराना एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार वजह है उनका कमाल का ट्रांसफॉर्मेशन और उनका नया ट्रेडिशनल लुक, जिसने सोशल मीडिया पर खूब धूम मचा दी है।

हाल ही में हिमांशी ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ ताजा तस्वीरें पोस्ट की हैं, जिनमें उनका लुक और स्टाइल दोनों ही पहले से काफी बदला हुआ नजर आ रहा है। फैंस उनके इस बदलाव को देखकर हैरान भी हैं और खुश भी। कई लोगों का कहना है कि एक झलक में तो वो पहचान में ही नहीं आ रहीं।

ट्रेडिशनल लुक में हिमांशी खुराना दिखीं बेहद खूबसूरत

तस्वीरों में हिमांशी ने एक खूबसूरत ट्रेडिशनल आउटफिट पहना है। माथे पर छोटी सी बिंदी, कानों में झुमके और बेहद सिंपल लेकिन एलीगेंट मेकअप इन सबने उनके पूरे लुक को और निखार दिया है। उनका यह देसी अवतार फैंस के बीच काफी वायरल हो रहा है।

हिमांशी के चेहरे पर दिख रही नैचुरल ग्लो और उनका कर्व्ड-फिट लुक साफ बता रहा है कि उन्होंने फिटनेस पर काफी मेहनत की है। सोशल मीडिया पर उनकी नई तस्वीरें आते ही कमेंट्स की बाढ़ आ गई।

फैंस ने बरसाया प्यार

पोस्ट पर फैंस के रिएक्शंस लगातार आ रहे हैं। किसी ने लिखा, “हिमांशी बिल्कुल बदली हुई लग रही हैं।” तो किसी ने उनकी तारीफ में कहा, “आप तो एकदम परमसुंदरी लग रही हैं।” कई यूजर्स ने बताया कि उन्हें हिमांशी का यह फैट-टू-फिट जर्नी बेहद इंस्पायरिंग लग रही है। कुछ ने यहां तक कहा कि उनका यह लुक उनकी अब तक की सबसे खूबसूरत झलकियों में से एक है।

सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही तस्वीरें

हिमांशी खुराना का यह नया लुक इस समय सोशल मीडिया पर काफी वायरल है। उनकी फोटोज को लाखों में लाइक्स मिल रहे हैं और फैंस लगातार उनकी मेहनत और डेडिकेशन की तारीफ कर रहे हैं।

बिग बॉस के बाद भले ही हिमांशी पर्दे से थोड़ी दूर रहीं, लेकिन अपनी पर्सनैलिटी और स्टाइल अपडेट्स के जरिए वो हमेशा चर्चा में बनी रहती हैं। उनका यह लेटेस्ट ट्रांसफॉर्मेशन न सिर्फ फैंस के लिए सरप्राइज है, बल्कि फिटनेस गोल्स सेट करने वाला एक शानदार उदाहरण भी है।

Navbharat Live
navbharatlive.com