-
बुध, 5 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Entertainment »
- Harshad Chopda On Shivangi Joshi Love Statement After Lock Upp 2 Latest News Hindi
प्यार करता हूं लेकिन… शिवांगी जोशी को लेकर पहली बार खुलकर बोले हर्षद चोपड़ा
- Written By: यति सिंह
Harshad Chopda Statement: लॉक अप 2 से बाहर होने के बाद फेमस एक्टर हर्षद चोपड़ा ने अन्य कंटेस्टेंट्स से दूरी बनाने की बात कही और शिवांगी जोशी के साथ अपने रिश्ते पर चुप्पी तोड़ी।

हर्षद चोपड़ा और शिवांगी जोशी (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Harshad Chopda On Shivangi Joshi: रियलिटी शो लॉक अप 2 अपने आखिरी लेवल में पहुंच चुका है, जहां श्रेया कालरा, शिवांगी जोशी, शिल्पा शिंदे, राम कपूर और योगेश रावत जैसे सितारे फिनाले की रेस में अपनी जगह पक्की कर चुके हैं। इसी बीच टीवी के जाने-माने अभिनेता हर्षद चोपड़ा का सफर एक बड़े उलटफेर के साथ अचानक खत्म हो गया। पहले फाइनलिस्ट बनने के बाद भी वे ट्रॉफी की दौड़ से बाहर हो गए। शो से बेघर होने के फौरन बाद उन्होंने एक टॉक शो में हिस्सा लिया और अपनी पर्सनल लाइफ के साथ-साथ साथी कंटेस्टेंट्स को लेकर ऐसे खुलासे किए, जिनकी चर्चा अब हर तरफ हो रही है।
एक्ट्रेस तेजस्वी प्रकाश के पॉपुलर डिजिटल चैट शो शटअप में पहुंचे हर्षद चोपड़ा ने अपने अनुभवों पर बिना झिझक बात की। जब उनसे पूछा गया कि वे बाहर आने के बाद किन 3 प्रतिभागियों से कभी नहीं मिलना चाहेंगे, तो उनका जवाब बेहद बेबाक था। उन्होंने साफ किया कि वे शो खत्म होने के बाद किसी भी सदस्य के साथ कोई संपर्क या संबंध नहीं रखना चाहते। जब उनसे इस बात की दोबारा पुष्टि की गई, तो उन्होंने दोहराया कि वे किसी भी कंटेस्टेंट का चेहरा देखने में दिलचस्पी नहीं रखते हैं।
शिवांगी जोशी संग अफेयर की चर्चाओं पर दिया जवाब
इंटरव्यू का सबसे चर्चित मोड़ तब आया जब उनसे शिवांगी जोशी के साथ नाम जोड़े जाने पर सवाल किया गया। दोनों के बीच लॉक अप 2 के दौरान दिखी नजदीकियों के चलते अफेयर की खबरें काफी तेजी से फैल रही थीं। तेजस्वी द्वारा सीधा सवाल पूछे जाने पर हर्षद ने बताया कि वे शिवांगी से बेहद प्यार करते हैं। हालांकि उन्होंने यह भी साफ कर दिया कि यह प्यार सिर्फ एक सह-कलाकार और दोस्त के नाते है, किसी रिलेशनशिप के रूप में नहीं।
सम्बंधित ख़बरें
Awarapan 2 Update: इमरान हाशमी ने तोड़ी चुप्पी, ‘अवारापन 2’ पोस्टपोन नहीं, ट्रेलर को लेकर भी किया खुलासा
Bhojpuri Bawaal: डिनर टेबल पर फूटा गुस्सा, पवन सिंह बीच में छोड़कर निकले, मचा बवाल
Lock Upp 2: फिनाले की रेस में बड़ा उलटफेर, ये कंटेस्टेंट बना दूसरा फाइनलिस्ट
Spider-Man Brand New Day Collection Day 6: कमाई की रफ्तार बरकरार, छठे दिन भी फिल्म ने किया धमाका
फैंस को दिया यह खास संदेश और शुभकामनाएं
अपने रिश्ते का सच उजागर करने के साथ ही हर्षद चोपड़ा ने शिवांगी जोशी के गेम की खुलकर सराहना की। उन्होंने कहा कि शिवांगी एक बेहतरीन खिलाड़ी हैं और वे दिल से चाहते हैं कि इस सीजन की विजेता वही बनें।
ये भी पढ़ें: Awarapan 2 Update: इमरान हाशमी ने तोड़ी चुप्पी, ‘अवारापन 2’ पोस्टपोन नहीं, ट्रेलर को लेकर भी किया खुलासा
उनके इस बयान ने सोशल मीडिया पर चल रही डेटिंग की अफवाहों पर पूरी तरह विराम लगा दिया है, जबकि फैंस उनके इस ईमानदारी भरे अंदाज की तारीफ कर रहे हैं।
Harshad chopda on shivangi joshi love statement after lock upp 2 latest news hindi
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
चांदवड़ के निवासियों के लिए बड़ी राहत! राज्य कैबिनेट का बड़ा फैसला-स्थापित होगा वरिष्ठ स्तर का दीवानी न्यायालय
Aug 05, 2026 | 11:37 AMअमृता फडणवीस संग दिखे क्रिकेटर तिलक वर्मा, दोनों की जुगलबंदी देख फैंस हुए दीवाने, वायरल Video ने मचाया तहलका
Aug 05, 2026 | 11:36 AMप्यार करता हूं लेकिन… शिवांगी जोशी को लेकर पहली बार खुलकर बोले हर्षद चोपड़ा
Aug 05, 2026 | 11:35 AMमहाराष्ट्र TET पेपर लीक: डिस्पोजल बॉक्स से चुराए गए प्रश्नपत्र, जूतों में छिपाकर बाहर पहुंचाया गया पेपर
Aug 05, 2026 | 11:31 AMSL vs IND: श्रीलंका पहुंची टीम इंडिया, एयरपोर्ट पर कैसा रहा खिलाड़ियों का अंदाज? देखें वीडियो
Aug 05, 2026 | 11:29 AMGold-Silver Rate: सोने-चांदी कीमतों में लगी आग…सिर्फ दो दिनों में सोना ₹2,287 और चांदी ₹7,000 तक हुई महंगी
Aug 05, 2026 | 11:28 AMदतिया में उपचुनाव के बाद संगठनात्मक सर्जरी तेज, आज हो सकती है भाजपा जिलाध्यक्ष की घोषणा
Aug 05, 2026 | 11:14 AMवीडियो गैलरी

सनातन पर विवाद के बाद अब त्रिशा-विजय टिप्पणी में फंसे उदयनिधि स्टालिन, पुलिस ने उठाया; देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 10:40 PM
कौन हैं JPSC आंदोलन के सोनम वांगचुक? मां को खोया, 11 FIR दर्ज हुए फिर भी नहीं झुके, देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:51 PM
दतिया में BJP की हार के बाद मचा हड़कंप! अपनों के धोखे और भीतरघात से उड़े नेताओं के होश! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:48 PM
PK की जीत के बाद BJP ऑफिस में वीणा मानवी का फोन, लड्डू बांटने की बात वायरल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 07:33 PM
POK में बगावत! ट्रंप-ईरान संकट को लेकर क्या बोले मेजर जनरल राजन कोचर? Exclusive Interview
Aug 04, 2026 | 03:17 PM
NEET आंदोलन से चमके CJP के अभिजीत दीपके पर संकट, पढ़ाई के खर्च पर उठे सवाल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 03:13 PM














