-
बुध, 5 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Entertainment »
- Awarapan 2 Update Emraan Hashmi Confirms Film Not Postponed Trailer Update Batwara 1947
Awarapan 2 Update: इमरान हाशमी ने तोड़ी चुप्पी, ‘अवारापन 2’ पोस्टपोन नहीं, ट्रेलर को लेकर भी किया खुलासा
- Written By: यति सिंह
Awarapan 2 Trailer Update: एक्टर इमरान हाशमी ने साफ किया है कि उनकी फिल्म 'आवारापन 2' की रिलीज टली नहीं है। यह फिल्म 14 अगस्त को सनी देओल की 'बंटवारा 1947' से टकराएगी।

इमरान हाशमी (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Awarapan 2 Release Date: बॉलीवुड में 14 अगस्त के दिन होने वाली बॉक्स ऑफिस जंग को लेकर हलचल तेज हो गई है। हाल ही में ऐसी अफवाहें उड़ रही थीं कि सनी देओल की बड़ी फिल्म से टकराव से बचने के लिए इमरान हाशमी अपनी मच अवेटेड फिल्म ‘आवारापन 2’ का प्रदर्शन आगे बढ़ा सकते हैं। हालांकि अब इमरान हाशमी ने खुद इन सभी अटकलों पर पूरी तरह विराम लगा दिया है। उन्होंने साफ कर दिया है कि उनकी फिल्म तय शेड्यूल के मुताबिक ही सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इस खबर के सामने आते ही दर्शकों और फिल्म फैंस के बीच उत्साह दोगुना हो गया है क्योंकि 14 अगस्त को दो बड़े सितारों के बीच सीधा मुकाबला देखने को मिलेगा।
फिल्म इंडस्ट्री में अक्सर देखा जाता है कि बड़ी फिल्मों के आपसी टकराव को टालने के लिए मेकर्स अपनी रिलीज की तारीख बदल लेते हैं। जब सनी देओल और प्रीति जिंटा स्टारर ‘बंटवारा 1947’ की रिलीज डेट का ऐलान हुआ था, तब फिल्म विषलेश्कों का मानना था कि इमरान हाशमी पीछे हट सकते हैं। लेकिन इमरान हाशमी ने यह साफ करके सबको चौंका दिया है कि ‘आवारापन 2’ अपनी पूर्व निर्धारित तिथि 14 अगस्त 2026 को ही रिलीज होगी। उन्होंने कहा कि दर्शकों के लिए 14 अगस्त का यह वीकेंड बेहद खास और मनोरंजक होने वाला है।
जानिए किस दिन रिलीज होगा आवारापन का ट्रेलर
फिल्म के प्रदर्शन की डेट की पुष्टि करने के साथ ही इमरान हाशमी ने फैंस को एक और बड़ा तोहफा दिया है। उन्होंने फिल्म के ट्रेलर रिलीज से जुड़ा महत्वपूर्ण अपडेट शेयर किया है। अभिनेता के मुताबिक फिल्म का आधिकारिक ट्रेलर बहुत जल्द दर्शकों के सामने पेश किया जाएगा, जिसकी तैयारियां आखिरी स्टेज पर हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Bhojpuri Bawaal: डिनर टेबल पर फूटा गुस्सा, पवन सिंह बीच में छोड़कर निकले, मचा बवाल
Lock Upp 2: फिनाले की रेस में बड़ा उलटफेर, ये कंटेस्टेंट बना दूसरा फाइनलिस्ट
Spider-Man Brand New Day Collection Day 6: कमाई की रफ्तार बरकरार, छठे दिन भी फिल्म ने किया धमाका
Jana Nayagan Collection Day 12: दूसरे हफ्ते में भी थलपति विजय का तूफान, ‘जन नायकन’ ने फिर मारी बाजी
मेकर्स एक भव्य कार्यक्रम में इस ट्रेलर को लॉन्च करने की योजना बना रहे हैं। 2007 में आई मूल फिल्म ‘आवारापन’ के कल्ट स्टेटस को देखते हुए इस सीक्वल के ट्रेलर का इंतजार प्रशंसक लंबे समय से कर रहे हैं।
19 साल बाद फिर टकराएंगे दो दिग्गज अभिनेता
यह पहला मौका नहीं है जब इमरान हाशमी और सनी देओल बॉक्स ऑफिस पर आमने-सामने होंगे। आज से 19 साल पहले साल 2007 में भी इमरान हाशमी की ‘आवारापन’ और सनी देओल की ‘अपने’ एक ही दिन रिलीज हुई थीं। उस समय दोनों फिल्मों को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला था।
ये भी पढ़ें: Bhojpuri Bawaal: डिनर टेबल पर फूटा गुस्सा, पवन सिंह बीच में छोड़कर निकले, मचा बवाल
अब लगभग 2 दशक बाद एक बार फिर ‘आवारापन 2’ और ‘बंटवारा 1947’ के जरिए इतिहास दोहराया जा रहा है। जहां ‘बंटवारा 1947’ एक ऐतिहासिक और भावनात्मक पीरियड ड्रामा है, वहीं ‘आवारापन 2’ एक संगीतमय और तीव्र प्रेम कहानी पर आधारित है।
Awarapan 2 update emraan hashmi confirms film not postponed trailer update batwara 1947
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Awarapan 2 Update: इमरान हाशमी ने तोड़ी चुप्पी, ‘अवारापन 2’ पोस्टपोन नहीं, ट्रेलर को लेकर भी किया खुलासा
Aug 05, 2026 | 10:56 AMयवतमाल पुलिस के हत्थे चढे साइबर ठगी के तीन मास्टरमाइंड, पुणे से लेकर राजस्थान तक है इनका साइबर रैकेट
Aug 05, 2026 | 10:53 AMसावधान… WhatsApp से हो रही है जासूसी! लाखों अकाउंट अचानक हुए ब्लॉक, प्राइवेसी पर उठे सवाल; जानें पूरा विवाद
Aug 05, 2026 | 10:53 AMनासिक हाईवे पर FDA की बड़ी स्ट्राइक! भिवंडी जा रहा ₹79 लाख का प्रतिबंधित गुटखा और तंबाकू जब्त
Aug 05, 2026 | 10:50 AMआजाद भारत के पहले टेस्ट कप्तान लाला अमरनाथ, जिन्होंने बदल दी भारतीय क्रिकेट की तस्वीर, दर्ज है कई रिकॉर्ड
Aug 05, 2026 | 10:39 AMगाजा से तब तक नहीं हटेगी सेना जब तक… PM नेतन्याहू ने शांति समझौते पर फिर अड़ाई टांग, ट्रंप के प्लान को नकारा
Aug 05, 2026 | 10:34 AMवैश्विक तनाव कम होते ही भारतीय शेयर बाजार में लौटी रौनक, सेंसेक्स 600 अंक से ज्यादा उछला, निफ्टी भी चढ़ा
Aug 05, 2026 | 10:33 AMवीडियो गैलरी

सनातन पर विवाद के बाद अब त्रिशा-विजय टिप्पणी में फंसे उदयनिधि स्टालिन, पुलिस ने उठाया; देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 10:40 PM
कौन हैं JPSC आंदोलन के सोनम वांगचुक? मां को खोया, 11 FIR दर्ज हुए फिर भी नहीं झुके, देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:51 PM
दतिया में BJP की हार के बाद मचा हड़कंप! अपनों के धोखे और भीतरघात से उड़े नेताओं के होश! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:48 PM
PK की जीत के बाद BJP ऑफिस में वीणा मानवी का फोन, लड्डू बांटने की बात वायरल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 07:33 PM
POK में बगावत! ट्रंप-ईरान संकट को लेकर क्या बोले मेजर जनरल राजन कोचर? Exclusive Interview
Aug 04, 2026 | 03:17 PM
NEET आंदोलन से चमके CJP के अभिजीत दीपके पर संकट, पढ़ाई के खर्च पर उठे सवाल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 03:13 PM














