- Hindi News »
- Entertainment »
- Hansal Mehta Broke His Silence On The Allegations Against Prateek Shah
हंसल मेहता ने प्रतीक शाह पर लगाए आरोपों पर तोड़ी चुप्पी, की जांच और जवाबदेही की मांग
सिनेमैटोग्राफर प्रतीक शाह पर यौन दुर्व्यवहार के आरोपों के बीच निर्देशक हंसल मेहता ने जांच और जवाबदेही की मांग की है। उन्होंने कहा कि सत्ता का दुरुपयोग गंभीर समस्या है और चुप्पी में पनपता है।
- Written By: सोनाली झा

हंसल मेहता ने प्रतीक शाह पर लगाए आरोपों पर तोड़ी चुप्पी
मुंबई: बॉलीवुड में एक बार फिर यौन दुर्व्यवहार के गंभीर आरोपों ने बहस को तेज कर दिया है। फिल्म ‘होमबाउंड’ के सिनेमैटोग्राफर प्रतीक शाह पर कई महिलाओं ने अनुचित व्यवहार और उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं। इस मामले पर निर्देशक हंसल मेहता ने खुलकर प्रतिक्रिया दी है और उन्होंने सोशल मीडिया पर एक लंबा नोट लिखते हुए जांच और जवाबदेही की मांग की है।
हंसल मेहता ने एक्स पर लिखा कि दुर्व्यवहार चुप्पी में पनपता है। यह डर में पनपता है। सत्ता के पदों पर बैठे लोगों द्वारा किए गए हिंसक व्यवहार की पूरी तरह जांच होनी चाहिए।” उन्होंने कहा कि अगर आरोप सही पाए जाते हैं तो बिना देरी के उन्हें सामने लाया जाना चाहिए। मेहता ने यह भी जोड़ा कि सत्ता का दुरुपयोग केवल पुरुषों तक सीमित नहीं है। उनके मुताबिक, अधिकार के पदों पर बैठी महिलाओं ने भी नुकसान पहुंचाया है। दुर्व्यवहार कई रूपों में हो सकता है कि यौन, मानसिक, भावनात्मक और मनोवैज्ञानिक और सभी प्रकार समान रूप से गंभीर हैं।
हंसल मेहता ने फिल्म इंडस्ट्री के रचनात्मक कार्यस्थलों पर भी सवाल उठाए, जहां अक्सर ऐसे मामलों को नजरअंदाज कर दिया जाता है। उन्होंने कहा कि किसी भी कला या फिल्म की कीमत पर किसी व्यक्ति की सुरक्षा या मानसिक शांति नहीं होनी चाहिए। इस मामले पर फिल्ममेकर अभिनव सिंह ने भी एक इंस्टाग्राम पोस्ट में प्रतीक शाह पर आरोप लगाए। उन्होंने लिखा कि प्रतीक “इमोशनली एब्यूज करता है और बातों को तोड़-मरोड़ कर पेश करता है।
सम्बंधित ख़बरें
सेलिना जेटली के पति पीटर हाग पर FIR, मारपीट और उत्पीड़न का आरोप, मुंबई पुलिस ने जारी किया लुकआउट नोटिस
नवभारत निशानेबाज: मेट गाला फैशन शो का नाम, ईशा अंबानी साथ ले गई आम
डिस्को स्टार से सीधे जेल की सलाखों तक! बॉबी देओल की फिल्म ‘बंदर’ के टीजर ने उड़ाए होश, भाई सनी ने भी की तारीफ
Celina Jaitly: सेलिना जेटली का छलका दर्द, बेटे शमशेर की कब्र को साफ करते हुए टूटी एक्ट्रेस
ये भी पढ़ें- महाभारत के बाद नहीं करेंगे कोई फिल्म ! आमिर खान ने ड्रीम प्रोजेक्ट पर दिया बड़ा हिंट
इस बीच, धर्मा प्रोडक्शंस ने भी आधिकारिक बयान जारी किया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रतीक शाह होमबाउंड प्रोजेक्ट पर एक फ्रीलांसर के रूप में कार्यरत थे और उनका अनुबंध अब समाप्त हो चुका है। प्रोडक्शन हाउस ने कहा कि उनकी आंतरिक समिति को इस दौरान कोई शिकायत नहीं मिली, लेकिन बैनर यौन उत्पीड़न के खिलाफ शून्य सहिष्णुता की नीति अपनाता है। यह मामला फिल्म इंडस्ट्री में कार्यस्थलों की सुरक्षा, जवाबदेही और पीड़ितों की आवाज को लेकर एक बार फिर गंभीर चिंतन की मांग करता है।
Hansal mehta broke his silence on the allegations against prateek shah
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
RR के घर में घुसकर गुजरात टाइटंस ने दर्ज की जीत, गिल-साई की अर्धशतकीय पारी, राजस्थान रॉयल्स को 77 रन से हराया
May 09, 2026 | 11:07 PMममता बनर्जी का बड़ा फैसला, बंगाल चुनाव में हार के बाद शोभनदेव चट्टोपाध्याय को बनाया नेता विपक्ष
May 09, 2026 | 11:02 PMभाईंदर: ‘ बॉटल नेक ’ फ्लाईओवर अब खुलेगा, मई अंत तक दौड़ेंगे वाहन
May 09, 2026 | 11:00 PMहंगरी में 16 साल के ओर्बन राज का अंत, पीटर मग्यार ने ली प्रधानमंत्री पद की शपथ; क्या अब बदलेगी देश की दिशा?
May 09, 2026 | 10:58 PMविपक्ष ने खोला मोर्चा , बैकफुट पर सरकार, मीरा- भाईंदर की 254 एकड़ जमीन का मामला
May 09, 2026 | 10:46 PMकुंभ मेले से पहले गोदावरी के प्रदूषण पर छिड़ी जंग, हाईकोर्ट में याचिका दाखिल
May 09, 2026 | 10:28 PMअगर आप भी जाते हैं हमेशा नेपाल, तो पहले जान लें ये नया नियम… वरना लौटना पड़ सकता है बॉर्डर से वापस
May 09, 2026 | 10:18 PMवीडियो गैलरी

ट्रंप को कोर्ट से तगड़ा झटका! 10% नए टैरिफ को बताया गैरकानूनी, क्या भारत के लिए अब खुलेगा फायदे का रास्ता?
May 09, 2026 | 08:22 PM
समंदर के बीच नागपट्टिनम-कंकसंथुराई फेरी का इंजन फेल, 144 यात्रियों की अटकी सांसे; मछुआरों ने ऐसे किया रेस्क्यू
May 09, 2026 | 07:56 PM
जिस बुजुर्ग के पीएम मोदी ने पैर छुए, वो कौन हैं? जानें माखनलाल सरकार के बारे में सब कुछ- VIDEO
May 09, 2026 | 04:18 PM
वो व्हाट्सएप मैसेज… बगावत से राजतिलक तक की पूरी कहानी! कैसे ममता के ‘खास’ बने उनके सबसे बड़े दुश्मन?
May 09, 2026 | 03:39 PM
Bengal CM Oath: सुवेंदु अधिकारी बने CM, शंखनाद कर कर दिया बड़ा ऐलान! देखें वीडियो
May 09, 2026 | 03:29 PM
Suvendu Adhikari Post: शपथ से पहले सुवेंदु अधिकारी ने पोस्ट में बताया आजीवन अविवाहित रहने की वजह, देखें VIDEO
May 09, 2026 | 01:38 PM














