गुरु रंधावा ने बाढ़ पीड़ितों की मदद कर जीता दिल, बोले- यह समय भी गुजर जाएगा
Guru Randhawa Helping Flood Victims: गुरु रंधावा ने बताया कि उनकी टीम बाढ़ प्रभावित इलाकों में पीने का पानी और जरूरी सामान बांट रही है। उन्होंने लोगों से भी अपील की कि जितना संभव हो मदद करें।
- Written By: सोनाली झा
गुरु रंधावा ने बाढ़ पीड़ितों की मदद कर जीता दिल
Guru Randhawa won Heart: पंजाब इस समय भीषण बाढ़ की मार झेल रहा है। लगातार हो रही बारिश और नदियों के उफान ने कई जिलों की हालत खराब कर दी है। सैकड़ों गांव जलमग्न हो चुके हैं, लोग अपने घर-बार से बेघर हो गए हैं और रोजमर्रा की ज़िंदगी पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गई है। प्रशासन और एनडीआरएफ की टीमें राहत और बचाव कार्य में जुटी हुई हैं, लेकिन इस संकट की घड़ी में कई लोग अपनी इंसानियत और संवेदनशीलता दिखाते हुए आगे बढ़ रहे हैं। इन्हीं में से एक हैं मशहूर पंजाबी सिंगर गुरु रंधावा, जिन्होंने न सिर्फ मदद पहुंचाई, बल्कि लोगों को भी आगे आने की प्रेरणा दी।
गुरु रंधावा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ वीडियो साझा किए हैं, जिनमें उनकी टीम बाढ़ प्रभावित इलाकों में पीने का पानी और जरूरी सामान बांटती दिखाई दे रही है। वीडियो से साफ झलकता है कि उनकी टीम पूरी ईमानदारी और गंभीरता के साथ ज़रूरतमंदों तक राहत पहुंचाने में लगी हुई है। उन्होंने कैप्शन में लिखा कि आज और टीमें राशन-पानी लेकर जाएंगी। आप भी जितनी हो सके मदद करें। आइए हम सभी पंजाब की मदद करें, अपने परिवारों के साथ खड़े हों। वाहेगुरु, यह समय भी गुजर जाएगा।
फैंस का रिएक्शन
गुरु रंधावा के इस कदम ने उनके लाखों फैंस का दिल जीत लिया। सोशल मीडिया पर लोग उन्हें रियल हीरो कहकर सराहना कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि आपकी तरह अगर और भी सेलेब्रिटी आगे आएं तो बाढ़ पीड़ितों को बड़ी राहत मिलेगी। वहीं दूसरे ने कहा कि इतने बड़े स्टार होकर भी इतना डाउन टू अर्थ, आप बहुतों के लिए प्रेरणा हैं।
सम्बंधित ख़बरें
The Odyssey Day 12: भारत में दूसरे हफ्ते भी कायम है जलवा, जानिए 12वें दिन की कमाई
Lock Upp 2: मामा की करतूत का जिक्र करते ही छलक पड़े शिवांगी जोशी के आंसू, फैंस भी हुए भावुक
‘डर के मारे सोने का नाटक करता रहा’, ‘लॉक अप-2’ में हर्षद चोपड़ा का चौंकाने वाला खुलासा
Anup Jalota Birthday: 37 साल छोटी एक्ट्रेस के साथ जुड़ा नाम, भजन से बनाई पहचान, विवादों ने भी बटोरी सुर्खियां
बाढ़ पीड़ितों के लिए उम्मीद की किरण
गुरु रंधावा का यह मानवीय प्रयास उन लोगों के लिए उम्मीद की किरण है, जो इस समय कठिन परिस्थितियों से जूझ रहे हैं। उनका संदेश समाज को एकजुट होकर मदद करने की सीख देता है। संकट की इस घड़ी में उनका कदम सिर्फ राहत सामग्री बांटने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह एक प्रेरणादायी संदेश भी है कि जब तक हम साथ खड़े हैं, तब तक कोई भी मुश्किल बड़ी नहीं।
