- Hindi News »
- Entertainment »
- Prem Sagar Dies Breathed His Last At The Age Of 84 Mourning In The Industry
रामानंद सागर के बेटे प्रेम सागर का निधन, 84 की उम्र में ली अंतिम सांस, इंडस्ट्री में शोक की लहर
Prem Sagar Death: फिल्ममेकर रामानंद सागर के बेटे और निर्माता प्रेम सागर का रविवार सुबह 84 साल की उम्र में निधन हो गया। वे लंबे समय से बीमार थे और मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती थे।
- Written By: सोनाली झा

रामानंद सागर के बेटे प्रेम सागर का निधन
Prem Sagar Passed Away: दिग्गज फिल्ममेकर रामानंद सागर के बेटे और निर्माता प्रेम सागर का रविवार सुबह 84 साल की उम्र में निधन हो गया। वह लंबे समय से बीमार थे और मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती थे। रविवार सुबह डॉक्टरों की सलाह पर उन्हें घर लाया गया, जहां उन्होंने सुबह 10 बजे अंतिम सांस ली। उनका अंतिम संस्कार आज मुंबई के जुहू स्थित पवनहंस श्मशान घाट पर किया जाएगा।
प्रेम सागर ने पुणे स्थित फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (FTII) से 1968 बैच में प्रशिक्षण लिया। यहीं से उनकी तकनीकी समझ और फोटोग्राफी-सिनेमैटोग्राफी का नजरिया और गहरा हुआ। पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने अपने पिता के प्रोडक्शन हाउस सागर आर्ट्स से जुड़े, जिसने भारतीय टेलीविजन पर अमिट छाप छोड़ी।
रामानंद सागर की विरासत को आगे बढ़ाया
रामानंद सागर को टीवी सीरीज ‘रामायण’ (1987, दूरदर्शन) के लिए जाना जाता है, जिसने भारतीय टेलीविजन इतिहास में सबसे बड़ी सांस्कृतिक पहचान बनाई। प्रेम सागर ने इस बैनर के कई प्रोजेक्ट्स में बतौर स्टिल फोटोग्राफर और सिनेमैटोग्राफर योगदान दिया। टीवी सीरीज ‘अलिफ लैला’ के वह डायरेक्टर रहे, जबकि हाल के वर्षों में उन्होंने धार्मिक प्रोजेक्ट्स ‘काकभुशुंडी रामायण’ (2024) और ‘कामधेनु गौमाता’ (2025) का निर्माण किया।
सम्बंधित ख़बरें
शाहरुख खान की ‘किंग’ से टला क्लैश, अब नई तारीख पर रिलीज होगी Aneet Padda की ‘शक्ति शालिनी’
‘आप बिहारी है’, जब Shekhar Suman से बोले नितिन गडकरी, शो में छाए हंसी के ठहाके
कान्स 2026 में ब्लैक गाउन पहन Huma Qureshi ने बिखेरा ग्लैमर, तस्वीरों ने इंटरनेट पर मचाया तहलका
Moushumi Chatterjee ने की जीतेंद्र की समय पाबंदी की तारीफ, बोलीं- शूटिंग से एक घंटा पहले हो जाते थे तैयार
Prem sagar dies breathed his last at the age of 84 mourning in the industry
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Ashok Kharat Case में बड़ा खुलासा: 17 आपराधिक मामले, ईडी और एसआईटी की जांच तेज
May 18, 2026 | 08:01 AMआसमान से बरस रहे आग के गोले! 44.4 डिग्री ने बढ़ाई मुसीबत, नागपुर में जनजीवन गर्मी से अस्त-व्यस्त
May 18, 2026 | 07:57 AMआज सीएम पद की शपथ लेंगे वीडी सतीशन, केरल में लगेगा कांग्रेस के दिग्गज नेताओं का जमावड़ा
May 18, 2026 | 07:52 AMइफ्तार पार्टी कर गंगा में हड्डियां फेंकने वाले आठों आरोपियों को बेल, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने दी सशर्त जमानत
May 18, 2026 | 07:48 AMखजुराहो को केंद्र की बड़ी सौगात, बनेगा 50 बेड का आधुनिक आयुष वेलनेस सेंटर, स्किल डेवलपमेंट संस्थान को भी मंजूर
May 18, 2026 | 07:45 AMशराब पार्टी बनी मौत की वजह, नागपुर में एमआईडीसी में खूनी विवाद; युवक की पत्थर से हत्या
May 18, 2026 | 07:45 AMविधान परिषद में Uddhav Thackeray की कम उपस्थिति, 4 साल में सिर्फ 42 बैठकों में पहुंचे
May 18, 2026 | 07:44 AMवीडियो गैलरी

लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM
आग का गोला बनी राजधनी एक्सप्रेस! थर्ड AC और SLR कोच जलकर खाक, देखें कैसे बची 68 यात्रियों की जान- VIDEO
May 17, 2026 | 12:54 PM
मेरे लिए बेहद लकी है गोवा…अरविंद केजरीवाल ने बताया कैसे गोवा पहुंचते ही पलट गई शराब घोटाले की बाजी! VIDEO
May 17, 2026 | 12:17 PM
16 मई को ठप हो जाएगी दिल्ली-मुंबई? डिलीवरी बॉय और कैब ड्राइवरों का फूटा गुस्सा, देशव्यापी बंद का ऐलान
May 16, 2026 | 01:25 PM
उनकी पूरी जिंदगी अदालतों के…ममता बनर्जी पर भाजपा नेता का तीखे वार, बोले- चुनावी हिंसा की पुरानी परंपरा बदली
May 16, 2026 | 01:06 PM














