Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • बुध, 29 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Anup Jalota Birthday: 37 साल छोटी एक्ट्रेस के साथ जुड़ा नाम, भजन से बनाई पहचान, विवादों ने भी बटोरी सुर्खियां

Anup Jalota Life Story: भजन सम्राट अनूप जलोटा के जन्मदिन पर जानिए उनकी संगीतमय यात्रा, व्यक्तिगत जीवन, 3 शादियों के उतार-चढ़ाव और जसलीन मथारू के साथ बिग बॉस में हुए फेमस लव अफेयर का पूरा सच।

  • Written By: यति सिंह
Updated On: Jul 29, 2026 | 06:57 AM

अनूप जलोटा और जसलीन मथारू (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Anup Jalota Birthday Special: भारतीय म्यूजिक इंडस्ट्री में अपनी सुरीली आवाज से करोड़ों दिलों पर राज करने वाले अनूप जलोटा का नाम किसी पहचान का मोहताज नहीं है। भजन और गजल गायकी में अपनी एक खास पहचान बनाने वाले अनूप जलोटा को लोग प्यार से भजन सम्राट भी कहते हैं। संगीत के क्षेत्र में उनके अभूतपूर्व योगदान को देखते हुए भारत सरकार ने उन्हें देश के चौथे सबसे प्रतिष्ठित नागरिक सम्मान पद्मश्री से भी सम्मानित किया है। हालांकि, अपनी शांत और भक्तिमय छवि के उल्टे अनूप जलोटा की पर्सनल लाइफ और पेशेवर करियर कई बड़े विवादों से भरा रहा है।

अनूप जलोटा की निजी जिंदगी किसी फिल्मी स्टोरी से कम नहीं रही है। उन्होंने अपनी जिंदगी में 3 बार शादी का फैसला किया, लेकिन उनकी कोई भी शादी लंबे समय तक नहीं टिक सकी। उनकी पहली शादी गुजरात की रहने वाली सोनाली सेठी के साथ हुई थी, लेकिन दोनों के बीच आई दूरियों के कारण जल्द ही तलाक हो गया। इसके बाद उन्होंने बीना भाटिया से शादी के बंधन में बंधे, मगर यह रिश्ता भी ज्यादा दिनों तक नहीं चल सका। अनूप जलोटा ने तीसरी बार मेधा गुजराल का हाथ थामा, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था और मेधा की बीमारी के कारण दुखद मृत्यु हो गई।

शिष्या संग अफेयर की खबरों से मच गया था बवाल

अनूप जलोटा की लाइफ का सबसे फेमस चैप्टर तब शुरू हुआ जब उन्होंने टीवी के सबसे चर्चित रियलिटी शो बिग बॉस में कदम रखा। इस शो में वे अपनी शिष्या और उम्र में 37 साल छोटी जसलीन मथारू के साथ एक जोड़ी के रूप में दाखिल हुए थे। शो के दौरान दोनों के बीच ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री और कथित अफेयर की खबरों ने पूरे देश में तहलका मचा दिया था।

सम्बंधित ख़बरें

फिल्मों में निभाते थे शराबी का किरदार, असल जिंदगी में कभी शराब को हाथ तक नहीं लगाया, जानिए जॉनी वॉकर की कहानी

Sanjay Dutt Birthday: स्टारडम के बीच मौत के बेहद करीब पहुंच गए थे संजय दत्त, फिर एक घटना ने बदल दी पूरी कहानी

Ramayana Trailer: रामायण के ट्रेलर का इंतजार खत्म, ब्रह्म मुहूर्त में रिलीज होगा रणबीर कपूर की फिल्म का ट्रेलर

‘कॉलेज के दिन याद आ गए’, फीमेल फैन के फ्लर्ट पर रणवीर सिंह ने दिया ऐसा जवाब, हंसी से गूंज उठा पूरा हॉल

लोग भजन गायक की इस पर्सनल लाइफ को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं करने लगे थे। हालांकि, शो से बाहर आने के बाद अनूप जलोटा ने साफ किया कि उनका और जसलीन का रिश्ता केवल गुरु और शिष्या का ही था।

अनूप जलोटा और जसलीन मथारू (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)

रियलिटी शो के ड्रामे पर गायक का बड़ा खुलासा

विवादों से अनूप जलोटा का रिश्ता सिर्फ यहीं खत्म नहीं हुआ। बिग बॉस के घर से बाहर आने के बाद भजन सम्राट ने बिग बॉस को लेकर कई चौंकाने वाले खुलासे किए थे। उन्होंने मीडिया के सामने साफ रूप से कहा कि रियलिटी शो में दिखाई जाने वाली हर चीज असली नहीं होती और शो काफी हद तक पहले से तय स्क्रिप्ट पर चलता है।

ये भी पढ़ें: फिल्मों में निभाते थे शराबी का किरदार, असल जिंदगी में कभी शराब को हाथ तक नहीं लगाया, जानिए जॉनी वॉकर की कहानी

उनके इस बयान ने टीवी इंडस्ट्री में एक नई बहस को जन्म दे दिया था। इसके बावजूद, अनूप जलोटा आज भी अपने सुरों और भजनों के जरिए अपने फैंस के दिलों में अपनी खास जगह बनाए हुए हैं।

Anup jalota birthday special radio tv films career jasleen matharu life story

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 29, 2026 | 06:57 AM

Topics:  

  • Birthday Special
  • Entertainment News
  • Famous Singer

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.