Birthday Special: शादियों में गाने वाले सिंगर से बने सुपरस्टार, जानें गुरु रंधावा का सफर

Guru Randhawa Birthday: गुरु रंधावा आज 34वां जन्मदिन मना रहे हैं। पंजाब के गुरदासपुर में जन्मे गुरु ने करियर की शुरुआत शादियों और छोटे स्टेज शोज से की। 2012 में गुरु का पहला गाना ‘सेम गर्ल’ रिलीज हुआ।
Birthday Special: शादियों में गाने वाले सिंगर से बने सुपरस्टार, जानें गुरु रंधावा का सफर
गुरु रंधावा (फोटो- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Guru Randhawa Birthday Special: पंजाबी पॉप और बॉलीवुड म्यूजिक इंडस्ट्री का चमकता सितारा गुरु रंधावा आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। 30 अगस्त 1991 को पंजाब के गुरदासपुर जिले में जन्मे गुरशरणजोत सिंह रंधावा आज अपना 34वां जन्मदिन मना रहे हैं। गुरु रंधावा ने अपनी मेहनत, आवाज और अनोखे अंदाज से वह मुकाम हासिल किया, जहां पहुंचना हर सिंगर का सपना होता है।

गुरु का संगीत सफर बहुत साधारण शुरुआत से शुरू हुआ। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत छोटे-छोटे स्टेज शो और शादियों में गाकर की। इसी दौरान उन्हें एहसास हुआ कि उनका असली जुनून संगीत है। 2012 में उनका पहला गाना ‘सेम गर्ल’ रिलीज हुआ, जिसमें उन्होंने ब्रिटिश सिंगर अर्जुन के साथ काम किया। हालांकि यह गाना ज्यादा सफल नहीं रहा।

गुरु रंधावा का पहला एल्बम

गुरु रंधावा ने साल 2013 में अपनी पहली एल्बम ‘पेज वन’ रिलीज की, लेकिन सफलता उनके कदमों में 2015 में आई जब उन्होंने रैपर बोहेमिया के साथ सुपरहिट गाना ‘पटोला’ गाया। इस गाने ने उन्हें रातों-रात स्टार बना दिया। दिलचस्प बात यह है कि उन्हें ‘गुरु’ नाम भी बोहेमिया ने ही दिया था। ‘पटोला’ के बाद गुरु ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।

गुरु रंधावा का गाना

गुरु रंधावा ने ‘लाहौर’, ‘हाई रेटेड गबरू’, ‘सूट’, ‘मेड इन इंडिया’, ‘ईशारे तेरे’, ‘स्लोली स्लोली’ और ‘दारु वारगी’ जैसे गाने गाकर पार्टी और शादी समारोह की शान बनाया। सिंगर का गाना ‘लाहौर’ यूट्यूब पर 1.1 बिलियन से ज्यादा और ‘हाई रेटेड गबरू’ 1.2 बिलियन से अधिक बार देखा जा चुका है। उनके कई गानों ने 500 मिलियन से ज्यादा व्यूज का आंकड़ा पार किया है। पंजाबी गानों की सफलता के बाद गुरु ने 2017 में फिल्म ‘हिंदी मीडियम’ के गाने ‘सूट सूट करदा’ से बॉलीवुड में एंट्री की।

जेन-जी आइकॉन बने सिंगर

गुरु रंधावा ने ‘तुम्हारी सुलु’, ‘सोनू के टीटू की स्वीटी’, ‘नवाबजादे’ और ‘ब्लैकमेल’ जैसी फिल्मों में भी अपनी आवाज दी। ‘अजुल’ विवादों में रहा, जिस पर यह आरोप लगा कि इसमें स्कूली लड़कियों की छवि को गलत तरीके से पेश किया गया है। विवाद के बावजूद गाना 40 मिलियन से अधिक व्यूज के साथ यूट्यूब पर ट्रेंड कर रहा है। आज गुरु रंधावा न सिर्फ भारत बल्कि इंटरनेशनल लेवल पर भी एक बड़ा नाम बन चुके हैं। उनकी आवाज और गाने उन्हें जेन-जी का आइकॉन बना चुके हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com