Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • मंगल, 21 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Gracy Singh Birthday: ‘लगान’ की गोरी बनकर रातोंरात बनीं स्टार, शुरुआती करियर में दीं दो ब्लॉकबस्टर फिल्में

Gracy Singh Career: लगान से बॉलीवुड में पहचान बनाने वाली ग्रेसी सिंह आज अपना 46वां जन्मदिन मना रही हैं। लगान, गंगाजल और मुन्ना भाई MBBS जैसी हिट फिल्मों के बाद उनका करियर धीरे-धीरे फीका पड़ गया।

  • Written By: यति सिंह
Updated On: Jul 20, 2026 | 07:18 AM

ग्रेसी सिंह (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Gracy Singh Birthday Special Story: बॉलीवुड एक्ट्रेस ग्रेसी सिंह आज अपना 46वां जन्मदिन मना रही हैं। ग्रेसी सिंह का जन्म 20 जुलाई 1980 को नई दिल्ली में हुआ था। ग्रेसी ने अपने सादगी भरे अभिनय से दर्शकों का दिल जीत लिया था। खासतौर पर आमिर खान की फिल्म ‘लगान’ में निभाया गया ‘गौरी’ का किरदार आज भी लोगों के दिलों में बसा हुआ है।

साल 2001 में रिलीज हुई ग्रेसी सिंह की ‘लगान’ न सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई, बल्कि इसे ऑस्कर अवॉर्ड्स में बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म कैटेगरी के लिए भी नामांकित किया गया था। इस फिल्म ने ग्रेसी सिंह को रातोंरात स्टार बना दिया। ‘लगान’ की सफलता के बाद ग्रेसी सिंह को बॉलीवुड में कई बड़े प्रोजेक्ट मिलने लगे।

शुरुआत में दीं लगातार हिट फिल्में

ग्रेसी सिंह ने अजय देवगन के साथ ‘गंगाजल’ और संजय दत्त के साथ सुपरहिट फिल्म ‘मुन्ना भाई एमबीबीएस’ में काम किया। इन फिल्मों में उनके अभिनय को दर्शकों और समीक्षकों दोनों ने सराहा। इसके अलावा वह ‘मुस्कान’ जैसी फिल्मों में भी नजर आईं। हालांकि शुरुआती सफलता के बाद उनका फिल्मी करियर धीरे-धीरे रफ्तार खोने लगा और उन्हें बड़े बैनर की फिल्में मिलनी कम हो गईं।

सम्बंधित ख़बरें

Netflix पर गूंजेगी ऑपरेशन सफेद सागर की गूंज, सिद्धार्थ-जिमी की मिलिट्री ड्रामा सीरीज का दमदार ट्रेलर रिलीज

84 करोड़ का बंगला, 5 करोड़ की स्टैंप ड्यूटी… जॉन अब्राहम की लग्जरी डील बनी टॉक ऑफ द टाउन

‘काम चल रहा है…’ अमिताभ बच्चन के क्रिप्टिक पोस्ट ने मचाई हलचल, सोशल मीडिया पर उठे सवाल

Jananayagan: विजय थलापति की आखिरी फिल्म का बढ़ा क्रेज, 2600 रुपये में भी खरीद रहे लोग टिकट

टीवी से शुरू किया था अभिनय का सफर

बहुत कम लोग जानते हैं कि ग्रेसी सिंह ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत फिल्मों से नहीं, बल्कि टेलीविजन से की थी। उन्होंने साल 1997 में टीवी सीरियल ‘अमानत’ से अभिनय की दुनिया में कदम रखा। इसके बाद ग्रेसी सिंह ने 1999 में फिल्म ‘हु तू तू’ से बॉलीवुड में एंट्री की, लेकिन असली पहचान उन्हें ‘लगान’ से मिली।

ये भी पढ़ें- ‘द ओडिसी’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, तीसरे दिन की करोड़ों की कमाई, बॉलीवुड फिल्मों को दी कड़ी टक्कर

घमंडी होने का भी लगा था टैग

ग्रेसी सिंह लंबे समय से बॉलीवुड से दूर हैं और अब बेहद निजी जिंदगी जी रही हैं। एक समय ऐसा भी आया जब उन्हें इंडस्ट्री में ‘घमंडी अभिनेत्री’ कहकर बुलाया जाने लगा। आमिर खान की ‘लगान’ में गांव की शांत और संकोची लड़की का किरदार निभाने के बाद वह वास्तविक जीवन में भी काफी शांत और कम बोलने वाली हो गई थीं। लोगों से कम बातचीत करने की उनकी आदत को कई लोगों ने गलत समझ लिया और उन्हें घमंडी का टैग दे दिया।

Gracy singh birthday lagaan actress success story munna bhai mbbs

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 20, 2026 | 07:18 AM

Topics:  

  • Birthday Special
  • Bollywood News
  • Celebrity News
  • Entertainment News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.