-
शनि, 8 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Entertainment »
- Mumbai Police Alert Aamir Khan Security Lawrence Bishnoi Gang Threat
लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर आमिर खान को धमकी! सोशल मीडिया पोस्ट के बाद अलर्ट पर मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच
- Written By: सोनाली झा
Aamir Khan Threat Lawrence Bishnoi Gang: लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर अभिनेता आमिर खान को मिली धमकी के बाद मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच सतर्क हो गई है।

आमिर खान (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Aamir Khan House Security: लॉरेंस बिश्नोई गैंग के बढ़ते नेटवर्क और बॉलीवुड हस्तियों को लगातार मिल रही धमकियों के बीच अब फिल्म अभिनेता आमिर खान को लेकर एक बेहद चौंकाने वाली खबर सामने आई है। सोशल मीडिया पर लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से आमिर खान को कथित तौर पर जान से मारने की धमकी मिलने के बाद मुंबई पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद हो गया है।
इस गंभीर मामले का संज्ञान लेते हुए मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच टीम और स्थानीय पुलिस ने तुरंत एक व्यापक जांच अभियान शुरू कर दिया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर वायरल हो रही एक पोस्ट में अभिनेता पर “लव जिहाद” को बढ़ावा देने और कथित तौर पर सनातन धर्म व भारतीय संस्कृति के खिलाफ गतिविधियों में शामिल होने के गंभीर आरोप लगाए गए हैं। हालांकि, पुलिस ने प्राथमिक तौर पर स्पष्ट किया है कि इस फेसबुक पोस्ट और इसके साथ संलग्न ऑडियो क्लिप की प्रामाणिकता की अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है।
बांद्रा स्थित आवास पर पहुंची पुलिस; सुरक्षा व्यवस्था का लिया गया जायजा
मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए मुंबई क्राइम ब्रांच, स्थानीय बांद्रा पुलिस, साइबर सेल और क्राइम इंटेलिजेंस यूनिट (CIU) की संयुक्त टीमों को इस केस की तकनीकी जांच की जिम्मेदारी सौंपी गई है। पुलिस की तकनीकी विंग वर्तमान में उस आईपी एड्रेस और डिजिटल फुटप्रिंट्स को ट्रैक करने में जुटी है, जहां से इस फेसबुक पोस्ट को अपलोड किया गया था और ऑडियो क्लिप को रिकॉर्ड कर फैलाया गया।
सम्बंधित ख़बरें
बॉलीवुड स्टार होने का नहीं मिला फायदा, अमिताभ बच्चन के पड़ोस में घर खरीदने से पहले देना पड़ा इंटरव्यू
दूसरे शुक्रवार को भी छाया रहा स्पाइडरमैन का खुमार, 350 करोड़ की कमाई के करीब पहुंची फिल्म
Kaisi Yeh Yaariyaan की मुक्ति ने रचायी शादी, KKR के रमनदीप सिंह संग लिए सात फेरे, देखें तस्वीरें
मुझे उल्लू बनाया गया… एक्शन सीन को लेकर खोला राज, धमाल 4 के मेकर्स पर संजीदा शेख का तंज
एक न्यूज वेबसाइट के मुताबिक, वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की एक विशेष टीम ने बांद्रा स्थित आमिर खान के निजी आवास का दौरा किया। वहां तैनात सुरक्षाकर्मियों से बातचीत कर सुरक्षा व्यवस्था की कड़ाई से समीक्षा की गई। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सुरक्षा को और अधिक चाक-चौबंद किया जा रहा है, ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटा जा सके। राहत की बात यह है कि पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, अब तक अभिनेता या उनकी प्रबंधन टीम को सीधे तौर पर कोई लिखित या कॉल के जरिए जबरन वसूली या धमकी भरा संदेश प्राप्त नहीं हुआ है।
लॉरेंस बिश्नोई गैंग के पैटर्न की हो रही जांच; अलर्ट पर खुफिया तंत्र
मुंबई पुलिस इस पूरे घटनाक्रम को हल्के में नहीं ले रही है, क्योंकि पूर्व में भी लॉरेंस बिश्नोई गैंग द्वारा मुंबई के कई नामचीन कलाकारों और राजनेताओं को निशाना बनाए जाने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। खुफिया तंत्र इस बात की भी गहनता से जांच कर रहा है कि कहीं यह पोस्ट समाज में दहशत फैलाने या दो समुदायों के बीच वैमनस्य पैदा करने के उद्देश्य से किसी शरारती तत्व द्वारा तो नहीं रची गई है।
पुलिस अधिकारियों ने आमिर खान की सुरक्षा टीम को हर छोटी-बड़ी गतिविधि और अज्ञात कॉल्स पर पैनी नजर रखने की सख्त हिदायत दी है। क्राइम ब्रांच ने आश्वासन दिया है कि साइबर सेल की फॉरेंसिक रिपोर्ट आने के बाद इस मामले के मुख्य साजिशकर्ता को जल्द ही बेनकाब कर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
Mumbai police alert aamir khan security lawrence bishnoi gang threat
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Akola News: बैलगाड़ी समेत मन नदी में बहा युवक, बचाव अभियान में 2 किमी दूर मिला शव
Aug 08, 2026 | 04:05 PMस्लीपर कोच में पकड़ा गया जनरल टिकट वाला यात्री, TTE ने काटा फाइन तो बना दिया उसका स्केच; आंखों में आ गए आंसू
Aug 08, 2026 | 04:02 PMपुणे में CNG संकट से हाहाकार; ऑटो-टैक्सी के पहिए थमे, MNGL की नाकामी के खिलाफ पेट्रोल डीलर्स पहुंचे दिल्ली
Aug 08, 2026 | 03:53 PMमुरैना: मरीजों की जगह प्याज ढो रही एम्बुलेंस, दो एम्बुलेंस में भरकर लाई गईं प्याज की बोरियां- देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 03:49 PMदिल्ली की सड़क बनी ‘बोटिंग रूट’! जलभराव के बीच शख्स ने राफ्ट पर बैठकर की सवारी, वीडियो वायरल
Aug 08, 2026 | 03:48 PMOpenAI ला रहा है अपना पहला AI गैजेट, डोनट जैसा दिखेगा डिवाइस, बिना स्क्रीन करेगा ये बड़े काम
Aug 08, 2026 | 03:43 PMबॉलीवुड स्टार होने का नहीं मिला फायदा, अमिताभ बच्चन के पड़ोस में घर खरीदने से पहले देना पड़ा इंटरव्यू
Aug 08, 2026 | 03:42 PMवीडियो गैलरी

सोनीपत वीडियो कॉल अंतिम संस्कार में सबसे बड़ा मोड़! वृद्धाश्रम के संचालक ने खोला 5100 रुपये का असली राज- VIDEO
Aug 07, 2026 | 10:47 PM
जंतर-मंतर वाले बिरयानी बाबा जुनैद झारखंड पहुंचे, फंडिंग और पेपर लीक को लेकर कर दिए बड़े खुलासे! देखें VIDEO
Aug 07, 2026 | 09:54 PM
स्टेशन पर अचानक फूट-फूटकर रोने लगा शख्स, वीडियो देख सोशल मीडिया पर भर आईं लोगों की आंखें! देखें VIDEO
Aug 07, 2026 | 09:23 PM
मोहन भागवत की बात BJP वाले ही नहीं मानते! CJP फाउंडर अभिजीत दिपके का बड़ा हमला, देखें VIDEO
Aug 07, 2026 | 06:08 PM
संभल में वर्दी वाले इंस्पेक्टर पर गिरी गाज! मुस्लिम नेता के पैर छूने का VIDEO वायरल होने से मचा बवाल
Aug 06, 2026 | 09:32 PM
क्या महाराष्ट्र में कोई बड़ा खेल करने वाले हैं प्रशांत किशोर? सुनेत्रा पवार से अचानक हुई मुलाकात, देखें VIDEO
Aug 06, 2026 | 08:55 PM













