84 करोड़ का बंगला, 5 करोड़ की स्टैंप ड्यूटी… जॉन अब्राहम की लग्जरी डील बनी टॉक ऑफ द टाउन
John Abraham real estate investment: बॉलीवुड अभिनेता जॉन अब्राहम ने मुंबई के बांद्रा वेस्ट में 84 करोड़ रुपये का एक आलीशान बंगला खरीदा है, जिसके लिए उन्होंने 5.04 करोड़ रुपये की स्टैंप ड्यूटी चुकाई है
- Written By: यति सिंह
जॉन अब्राहम (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
John Abraham New Bungalow: मुंबई के सबसे फेमस और महंगे इलाकों में से एक बांद्रा वेस्ट में बॉलीवुड स्टार जॉन अब्राहम का नया पता बन गया है। जॉन ने हाल ही में सेंट मार्टिन रोड स्थित एक बेहद खूबसूरत और शानदार फ्रीहोल्ड प्रॉपर्टी अपने नाम की है। इस हाई-प्रोफाइल डील की कुल कीमत 84 करोड़ रुपये बताई जा रही है। शहर में लगातार कम होती जमीन और प्रीमियम लोकेशन की बढ़ती मांग के बीच जॉन अब्राहम का यह निवेश रियल एस्टेट में जबरदस्त चर्चा का विषय बना हुआ है।
इस भव्य संपत्ति में 1017.60 स्क्वायर मीटर का एक बड़ा प्लॉट शामिल है। मुख्य बंगले का निर्माण क्षेत्र 193.12 स्क्वायर मीटर में फैला हुआ है और इसके साथ 31.50 स्क्वायर मीटर का एक अलग आउटहाउस भी इस सौदे में शामिल है। इस कनवेंस डील का ऑफिशियली रजिस्ट्रेशन 14 जुलाई 2026 को हुआ था। इस सौदे को अंतिम रूप देने के लिए जॉन अब्राहम ने 5.04 करोड़ रुपये की भारी-भरकम स्टैंप ड्यूटी भी चुकाई है।
खार इलाके में पहले भी कर चुके हैं करोड़ों का निवेश
जॉन अब्राहम के लिए मुंबई की प्राइम लोकेशंस में इस तरह का बड़ा इंवेस्ट करना नया नहीं है। इससे पहले दिसंबर 2023 में भी उन्होंने खार की फेमस लिंकिंग रोड पर एक बड़ा बंगला खरीदा था।
सम्बंधित ख़बरें
पीयूष मिश्रा के साथ हुआ बड़ा हादसा, बाथरूम में फिसलकर टूट गया हाथ, ‘दुल्हनिया ले आएगी’ के प्रमोशन से हुए बाहर
रणबीर कपूर की रामायण का ट्रेलर देखकर डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद ने की तारीफ, कहा- दो बार देखा फिर भी मन नहीं भरा
Fauzi Update: ‘फौजी’ में आजाद हिंद फौज के सैनिक बनेंगे प्रभास? रिलीज डेट के बाद सामने आया बड़ा खुलासा
आमिर-जूही की ‘टाइम मशीन’ क्यों रह गई अधूरी? करण जौहर ने बताई फिल्म अटकने की वजह
लगभग 7722 वर्ग फीट की जमीन पर बनी उस 5416 स्क्वायर फीट की संपत्ति की कीमत 70.83 करोड़ रुपये थी। उस समय भी जॉन ने 4.24 करोड़ रुपये की स्टैंप ड्यूटी दी थी।
मुंबई के रियल एस्टेट बाजार में हुए बड़े सौदे
लग्जरी हाउसिंग के मामले में सिर्फ जॉन अब्राहमही नहीं, बल्कि कई अन्य बड़े नाम भी आगे रहे हैं। हाल ही में जुहू में अमिताभ बच्चन के घर ‘जलसा’ के पास स्थित स्पेनिश-शैली का बंगला विल्सन 135 करोड़ रुपये में बिका था।
ये भी पढ़ें: ‘काम चल रहा है…’ अमिताभ बच्चन के क्रिप्टिक पोस्ट ने मचाई हलचल, सोशल मीडिया पर उठे सवाल
इसके अलावा जुहू का फेमस 6BHK समुद्रमुखी ‘लीला बंगला’ 221 करोड़ रुपये में खरीदा गया था। नेपियन सी रोड पर स्थित ‘लक्ष्मी निवास’ की बिक्री भी 276 करोड़ रुपये में दर्ज की गई थी, जो स्वतंत्रता संग्राम के दौरान क्रांतिकारियों का गुप्त ठिकाना हुआ करता था।
जॉन अब्राहम के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह जल्द ही पूर्व आईपीएस अधिकारी राकेश मारिया की बायोपिक में नजर आ सकते हैं। इसके अलावा उनकी फिल्म ‘फोर्स 3’ की तैयारियां भी जोरों पर हैं, जिसमें उनके साथ हर्षवर्धन राणे भी अहम भूमिका निभाते दिखेंगे।
