Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • मंगल, 21 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Netflix पर गूंजेगी ऑपरेशन सफेद सागर की गूंज, सिद्धार्थ-जिमी की मिलिट्री ड्रामा सीरीज का दमदार ट्रेलर रिलीज

Operation Safed Sagar: कारगिल युद्ध में भारतीय वायुसेना के ऐतिहासिक मिशन पर आधारित नेटफ्लिक्स की वेब सीरीज 'ऑपरेशन सफेद सागर' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। जानिए कब होगी ओटीटी पर स्ट्रीम।

  • Written By: अपूर्वा नायक
Updated On: Jul 21, 2026 | 12:55 PM

ऑपरेशन सफेद सागर (सौ. सोशल मीडिया )

Follow Us
Follow Us:

Operation Safed Sagar Trailer Launch: नेटफ्लिक्स पर जल्द ही ऑपरेशन सफेद सागर की शौर्यगाथा से जुड़ी कहानी देखने मिलने वाली है। ऑपरेशन सफेद सागर इस साल की मोस्ट अवेटेड मिलिट्री ड्रामा वेब सीरीज है।

सोमवार को ऑपरेशन सफेद सागर का ट्रेलर लॉन्च हो चुका है। 1999 के करगिल युद्ध के दौरान भारतीय वायुसेना के द्वारा चलाए गए ऐतिहासिक ऑपरेशन की वीरगाथा से जुड़ा ये ट्रेलर आपके रोंगटे खड़े कर देगा। 20 जुलाई 2026 को मुंबई में इस सीरीज का 3 मिनट का ट्रेलर लॉन्च हुआ है। ये सीरीज 7 अगस्त 2026 को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर लॉन्च होने जा रही है।

सीरीज की स्टारकास्ट

ऑपरेशन सफेद सागर में आपको कई बड़े चेहरे देखने के लिए मिलने वाले हैं। इस सीरीज में सिद्धार्थ, जिमी शेरगिल, वरुण सोबती, अभय वर्मा, दिया मिर्जा, प्राजक्ता कोहली और मिहिर आहूजा नजर आने वाले हैं। इस लंबी चौड़ी स्टारकास्ट के साथ इस सीरीज में चार चांद लगने वाले हैं।

सम्बंधित ख़बरें

पीयूष मिश्रा के साथ हुआ बड़ा हादसा, बाथरूम में फिसलकर टूट गया हाथ, ‘दुल्हनिया ले आएगी’ के प्रमोशन से हुए बाहर

रणबीर कपूर की रामायण का ट्रेलर देखकर डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद ने की तारीफ, कहा- दो बार देखा फिर भी मन नहीं भरा

Fauzi Update: ‘फौजी’ में आजाद हिंद फौज के सैनिक बनेंगे प्रभास? रिलीज डेट के बाद सामने आया बड़ा खुलासा

आमिर-जूही की ‘टाइम मशीन’ क्यों रह गई अधूरी? करण जौहर ने बताई फिल्म अटकने की वजह

स्टारकास्ट में दिखा दम

इस सीरिज को ओनी सेन और अभिजीत सिंह परमार के द्वारा डायरेक्ट किया गया हैं और इसके निर्माता कुशल श्रीवास्तव है। अगर स्टारकास्ट की बात की जाए, तो इस फिल्म में आपको दिग्गज कलाकार जिमी शेरगिल विंग कमांडर बी एस धनोआ यानी टोनी का किरदार निभाते हुए नजर आएंगे, जो गोल्डन एरोज स्क्वाड्रन के लीडर थे। स्क्वाड्रन लीडर अजय आहूजा के रोल में सिद्धार्थ दिखायी देने वाले हैं। इसके अलावा मुंज्या फेम अभय वर्मा, मिहिर आहूजा, तारुक रैना और अर्णव भसीन युवा ऑफिसर्स के रोल में दिखायी देंगे। महिला सहयोगियों में दीया मिर्जा, प्राजक्ता कोली, आदिल हुसैन और अमृता बागची नजर आने वाली हैं।

ये भी पढ़ें :- Jananayagan: विजय थलापति की आखिरी फिल्म का बढ़ा क्रेज, 2600 रुपये में भी खरीद रहे लोग टिकट

क्या है ऑपरेशन सफेद सागर

ऑपरेशन सफेद सागर 1999 में कारगिल युद्ध के दौरान भारतीय वायु सेना द्वारा चलाए गए ऐतिहासिक हवाई अभियान का कोड नेम था। यह अभियान भारतीय थल सेना यानी इंडियन आर्मी द्वारा चलाए गए ‘ऑपरेशन विजय’ के समर्थन में चलाया गया था।

इसका मुख्य उद्देश्य कारगिल की दुर्गण और बर्फीली चोटियों पर कब्जा जमाए बैठे पाकिस्तानी सैनिकों और घुसपैठियों को खदेड़ना था। 1971 के भारत-पाक युद्ध के बाद यह पहला मौका था, जब जम्मू-कश्मीर क्षेत्र में भारतीय वायु सेना ने इतने बड़े स्तर पर हवाई शक्ति का इस्तेमाल किया।

Operation safed sagar web series trailer launched on netflix

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 21, 2026 | 12:55 PM

Topics:  

  • Entertainment News
  • Netflix
  • Web Series

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.