‘काम चल रहा है…’ अमिताभ बच्चन के क्रिप्टिक पोस्ट ने मचाई हलचल, सोशल मीडिया पर उठे सवाल
Amitabh Bachchan X Post: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है। इसके बाद सोशल मीडिया पर उनके इस पोस्ट को लेकर बहस छिड़ गई है और कई लोगों ने उनके बयान पर नाराजगी जताई।
- Written By: यति सिंह
अमिताभ बच्चन (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Amitabh Bachchan Cryptic Post: बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन अक्सर सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस से जुड़ते रहते हैं। उनके लिखे विचार, कविताएं और निजी अनुभव हमेशा ही फैंस के बीच चर्चा का विषय बनते हैं। हालांकि, कई बार उनके छोटे और रहस्यमयी पोस्ट सोशल मीडिया पर अचानक बड़ा हंगामा खड़ा कर देते हैं।
देर रात की गई उनकी एक ऐसी ही पोस्ट ने अब सोशल मीडिया पर नया विवाद खड़ा कर दिया है। लोग उनके इस बयान के पीछे छिपे अर्थ को खोजने में लग गए हैं। उन्होंने लिखा कि खेल समाप्त हो गया है लेकिन काम अभी जारी है। उनके इतना लिखते ही इंटरनेट पर प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई।
सोशल मीडिया पर लोगों ने खड़े किए तीखे सवाल
अमिताभ बच्चन के पोस्ट सामने आते ही यूजर्स ने अपनी कड़ी नाराजगी जतानी शुरू कर दी। कुछ लोगों ने उनके इस बयान पर सवाल उठाते हुए तीखी टिप्पणियां कीं। कई प्रतिक्रियाओं में कहा गया कि अब उनसे किसी तरह की उम्मीद रखना बेकार है।
तो कुछ यूजर्स ने उनके इस रवैये को निराशाजनक बताया तो कुछ ने उनके पुराने फैंस की भावनाओं का हवाला दिया। अमिताभ बच्चन के इस रहस्यमयी लहजे ने उनके चाहने वालों को काफी हैरान और दुखी किया है।
सम्बंधित ख़बरें
पीयूष मिश्रा के साथ हुआ बड़ा हादसा, बाथरूम में फिसलकर टूट गया हाथ, ‘दुल्हनिया ले आएगी’ के प्रमोशन से हुए बाहर
रणबीर कपूर की रामायण का ट्रेलर देखकर डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद ने की तारीफ, कहा- दो बार देखा फिर भी मन नहीं भरा
Fauzi Update: ‘फौजी’ में आजाद हिंद फौज के सैनिक बनेंगे प्रभास? रिलीज डेट के बाद सामने आया बड़ा खुलासा
आमिर-जूही की ‘टाइम मशीन’ क्यों रह गई अधूरी? करण जौहर ने बताई फिल्म अटकने की वजह
पर्दे पर वापसी के साथ सिनेमा में भी बिजी हैं बिग बी
छोटे पर्दे के सबसे पॉपुलर गेम शो के 18वें सीजन का बिगुल बज चुका है। टीवी के इतिहास में मील का पत्थर साबित हो चुके कौन बनेगा करोड़पति एक बार फिर नए कलेवर में दर्शकों के सामने आने के लिए पूरी तरह तैयार है। सदी के महानायक अमिताभ बच्चन एक बार फिर अपनी बुलंद आवाज से हॉटसीट पर बैठने वाले प्रतियोगियों का स्वागत करते दिखेंगे।
ये भी पढ़ें: ‘काम चाहिए तो रात में आओ…’, तारक मेहता फेम एक्ट्रेस ने खोला कास्टिंग काउच’ का काला सच
बता दें कि टीवी स्क्रीन पर आने वाली 10 अगस्त 2026 से वापसी करने के साथ ही अभिनेता अमिताभ बच्चन का फिल्मी करियर भी इस समय बुलंदियों पर है। उनके हिस्से में इस वक्त कई बड़े प्रोजेक्ट्स शामिल हैं।
अमिताभ बच्चन की आने वाली चर्चित फिल्म ‘सेक्शन 84’ अपनी रिलीज के बेहद करीब पहुंच चुकी है और दर्शकों को इसका बेसब्री से इंतजार है। इसके अलावा, सिनेमाघरों में ब्लॉकबस्टर साबित हुई फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ के सीक्वल में भी वह अहम भूमिका निभाते नजर आएंगे, जिसके साल 2027 में बड़े पर्दे पर दस्तक देने की संभावना है।
