वह खुद एक बच्ची है… मैंने उसे माफ किया, सुनीता आहूजा की बातों पर गोविंदा का जवाब
Govinda: तलाक की खबरों के बाद गोविंदा ने अपनी पत्नी सुनीता आहूजा का 'टू मच विद काजोल एंड ट्विंकल' शो पर बचाव किया। उन्होंने सुनीता को 'बच्ची' बताया और कहा, 'कोई हमें अलग नहीं कर सकता।'
- Written By: अनिल सिंह
गोविंदा ने पत्नी सुनीता आहूजा को 'माफ' किया, बोले- 'वह बच्ची है, बस ऐसी बातें कह देती है जो उसे नहीं कहनी चाहिए'
Govinda On Sunita Ahuja: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा हाल ही में उस समय सुर्खियों में आ गए थे, जब सुनीता के एक बयान के बाद उनके तलाक की खबरें उड़ने लगी थीं। लगभग 40 साल से शादीशुदा इस कपल के उतार-चढ़ाव भरे रिश्ते को लेकर मीडिया में लगातार अटकलें लगाई जा रही थीं। इन अटकलों पर विराम लगाते हुए गोविंदा ने प्राइम वीडियो के ‘टू मच विद काजोल एंड ट्विंकल’ शो पर अपनी पत्नी के बयानों पर खुलकर प्रतिक्रिया दी और उन्हें ‘माफ’ करने की बात कही।
चंकी पांडे के साथ शो के हालिया एपिसोड में गोविंदा ने होस्ट काजोल और ट्विंकल खन्ना से बात करते हुए अपनी पत्नी सुनीता का बचाव किया। उन्होंने कहा, “वह खुद एक बच्ची है। मेरे बच्चे मेरी पत्नी को ऐसे संभालते हैं जैसे वह एक बच्ची हो। सुनीता एक बच्ची जैसी है, लेकिन उसे जो जिम्मेदारियां दी गईं, वह हमारे घर को संभाल पाई क्योंकि वह एक ईमानदार बच्ची है।” गोविंदा ने आगे कहा कि सुनीता की बातें कभी गलत नहीं होतीं, बस वह ऐसी बातें कह देती हैं जो उन्हें नहीं कहनी चाहिए।
सम्बंधित ख़बरें
Arijit Singh Singing Retirement: ‘तुम ही हो’ से मिली अरिजीत सिंह को पहचान, करियर के पीक पर लिया संन्यास
Abhay Deol Dev D: बिना डायलॉग के भी छा गए अभय देओल, ‘देव डी’ से जुड़ा दिलचस्प किस्सा किया शेयर
Ayushmann Khurrana ने साउथ में शुरू की नई बैकवॉटर थ्रिलर की शूटिंग, रिलीज से पहले ही दूसरे प्रोजेक्ट में जुटे
‘सुनो ना दिल’ में दिखी Kapil Sharma और सादिया खातिब की शानदार केमिस्ट्री, फैंस बोले- दिल छू लेने वाला गाना
गोविंदा ने पत्नी को किया ‘माफ’
गोविंदा ने भावुक होते हुए कहा कि उन्होंने सुनीता को इंटरव्यू में किए गए कमेंट के लिए ‘माफ’ कर दिया है। उन्होंने अपने रिश्ते के उतार-चढ़ाव पर बात करते हुए कहा कि उन्होंने सुनीता और पूरे परिवार को कई बार माफ किया है। गोविंदा ने कहा, “मेरे हिसाब से कभी-कभी हम उन पर बहुत ज्यादा निर्भर हो जाते हैं। खासकर अगर आपकी मां आपके साथ नहीं होती, तो आप अपनी पत्नी पर बहुत ज्यादा निर्भर हो जाते हैं।” उनका मानना है कि समय के साथ पत्नियाँ एक माँ की तरह डांटने और समझाने लगती हैं, जिसका उन्हें खुद भी एहसास नहीं होता।
ये भी पढ़ें- Rise And Fall Finale: पवन सिंह की धमाकेदार वापसी, धनश्री और आकृति संग लगाया ठुमका
तलाक की खबरों पर लगाई रोक
अपने रिश्ते की मजबूती को दर्शाते हुए गोविंदा ने उन सभी तलाक की अफवाहों को सिरे से खारिज कर दिया। अभिनेता ने 1987 में सुनीता से शादी की थी और उनके दो बच्चे हैं: बेटी टीना और बेटा यशवर्धन। उन्होंने मजबूती से कहा, “आज इतना करीब… अगर कुछ होता तो हम इतने सख्त होते? हमारी दूरियां होती! कोई हम दोनों को अलग नहीं कर सकता, चाहे ऊपर से भगवान आ जाए, कोई शैतान आ जाए। कोई नहीं अलग कर सकता है।” गोविंदा ने अपनी बात समाप्त करते हुए कहा कि उनका हमेशा से मानना रहा है कि पुरुष घर चलाता है, लेकिन महिलाएं पूरी दुनिया चलाती हैं।
