-
शुक्र, 24 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Entertainment »
- Gora Badal Rajasthan Warriors Film Gaurav Dewasi 2025
राजस्थान में बन रही है ‘पद्मावत’ जैसी फिल्म, एक बार फिर बड़े पर्दे पर दिखेगी नई कहानी
- Written By: स्नेहा मौर्या
Rajasthan Cinema: राजस्थान में फिल्म पद्मावत को लेकर करणी सेना ने खूब विरोध किया था। जिसे आज भी लोगों को याद किया है, लेकिन अब उसी कहानी पर एक और फिल्म बनने जा रही है, जो इतिहास को फिर से जीवंत करेगी।

गौरव देवासी फिल्म (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Historical Drama: राजस्थान की धरती हमेशा से अपने शौर्य, परंपरा और बलिदान के लिए जानी जाती है। इसी गौरवशाली इतिहास को एक बार फिर पर्दे पर जीवंत करने आ रही है फिल्म गोरा बादल। खास बात यह है कि इस फिल्म को करणी सेना का पूरा समर्थन मिल रहा है, जो पहले संजय लीला भंसाली की फिल्म पद्मावत का विरोध कर चुकी थी। इस बार दर्शकों के साथ-साथ समाज भी इस फिल्म से काफी उम्मीदें लगाए बैठा है।
पाली जिले के एक छोटे से गांव से निकलकर बॉलीवुड और राजस्थानी सिनेमा में अपनी पहचान बनाने वाले अभिनेता गौरव देवासी इस फिल्म में अहम भूमिका निभा रहे हैं। गौरव फिल्म में दोहरी भूमिका निभा रहे हैं। एक ओर वे ‘अलदीन’ का किरदार निभा रहे हैं, जो अलाउद्दीन खिलजी का साला है और निगेटिव छवि वाला पात्र है। दूसरी ओर वे गोरा का रोल कर रहे हैं, जिनकी वीरता और बलिदान राजस्थान के गौरवशाली इतिहास का हिस्सा है।
पद्मावत जैसी बन रही है फिल्म
फिल्म की कहानी में दिखाया गया है कि कैसे गोरा और बादल ने रानी पद्मावती और राजा रावल रतन सिंह की रक्षा के लिए अपनी जान कुर्बान कर दी। एक दृश्य में अलाउद्दीन शिकार के दौरान घायल होता है और बाद में रावल रतन सिंह को बंदी बना लेता है। इसके बाद गोरा और बादल चालाकी से अपनी योजना बनाते हैं और पालकियों में वेश बदलकर पहुंचते हैं। खिलजी की सेना से टकराकर वे राजा को सुरक्षित पहुंचाने में सफल होते हैं, लेकिन युद्ध में वीरगति को प्राप्त करते हैं। यह त्याग उन्हें अमर बना देता है।
सम्बंधित ख़बरें
‘एकता कपूर ने माफी मांगी थी’, सान्वी तलवार ने सुनाया सेट का कथित अनुभव, करण कुंद्रा पर लगाए आरोप
‘हैरी पॉटर’ के दीवानों के लिए खास तोहफा, सिनेमाघरों में दोबारा रिलीज होंगी सभी 8 फिल्में; जानें तारीख
विलेन बनेंगे ऐश्वर्य ठाकरे, अहान पांडे से होगी जबरदस्त भिड़ंत, शरवरी के साथ होगी धमाकेदार एंट्री
‘बेटी को भी नहीं बख्शा… फेक अश्लील तस्वीरें वायरल होने पर भड़कीं अंजना सिंह, खेसारी लाल का नाम आया सामने

गौरव देवासी का कहना है कि ऐतिहासिक किरदारों के साथ न्याय करना बेहद जरूरी है। उन्होंने इस रोल के लिए खास तैयारी की है कि चाहे कॉस्ट्यूम हो, बॉडी लैंग्वेज या फेशियल एक्सप्रेशन। फिल्म में खास ध्यान चार मुख्य पात्रों जैसे अलाउद्दीन खिलजी, अलदीन, गोरा और बादल पर दिया गया है।
ये भी पढ़ें- Ganesh Chaturthi 2025: अनंत अंबानी से लेकर सेलेब्स तक बप्पा के स्वागत में हुए मग्न, वीडियोज आए सामने
रीजनल सिनेमा को बॉलीवुड की तुलना में करना पड़ता है चुनौतियों का सामना
गौरव मानते हैं कि रीजनल सिनेमा को बॉलीवुड की तुलना में ज्यादा चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। राजस्थानी भाषा को अब तक संवैधानिक मान्यता न मिलने से फंडिंग और डिस्ट्रीब्यूशन में मुश्किलें आती हैं। अलग-अलग बोलियों जैसे हाड़ौती, मारवाड़ी और शेखावटी की वजह से दर्शकों की पसंद भी बंट जाती है। यही कारण है कि फिल्म को हिंदी और राजस्थानी के मिश्रण में बनाया गया है ताकि ज्यादा से ज्यादा दर्शकों तक पहुंचे।
आपको बता दें, फिल्म की शूटिंग चित्तौड़गढ़ किले के अंदर, बस्सी फोर्ट और डीफोर्ट में की गई है। गौरव बताते हैं कि यह एक ऐतिहासिक अनुभव था क्योंकि दर्शकों को असली विरासत और राजसी ठाठ-बाट का अनुभव मिलेगा। स्थानीय लोगों और राजा साहब ने भी फिल्म को पूरा सहयोग दिया।
Gora badal rajasthan warriors film gaurav dewasi 2025
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
इंदौर बायपास पर आधी रात बड़ा सड़क हादसा, बस-ट्रक की टक्कर में बाइक भी चपेट में
Jul 24, 2026 | 04:55 PMCM के दौरे से पहले पन्ना में बवाल; मुआवजे की मांग को लेकर ग्रामीणों ने नेशनल हाईवे-39 किया जाम
Jul 24, 2026 | 04:54 PMअमेरिका में बिंदी लगाने पर भारतीय मूल की डॉक्टर के साथ हुआ नस्लभेद, VIDEO हुआ वायरल
Jul 24, 2026 | 04:51 PMहिमाचल में बड़ा हादसा! चलती टाटा सूमो पर गिरा पहाड़, 13 लोगों की दर्दनाक मौत, खौफनाक VIDEO आया सामने
Jul 24, 2026 | 04:49 PMChandrapur News: चंद्रपुर में छात्रों के समर्थन में बंद और विरोध प्रदर्शन, कई संगठनों ने निकाली रैली
Jul 24, 2026 | 04:49 PMHonda ने मचा दिया तहलका, लॉन्च हुईं XR 300L और XR 300 Rally, दमदार इंजन के साथ ऑफ-रोडिंग का मजा होगा दोगुना
Jul 24, 2026 | 04:46 PMExplainer: छात्रों को नया लॉलीपॉप या सच में पेपर लीक रोक सकता है नया विधेयक? जानें नए कानून में क्या है खास
Jul 24, 2026 | 04:44 PMवीडियो गैलरी

कौन है ADCP संदीप लांबा, जिसने CJP प्रोटेस्ट के दौरान महिला को जड़ा थप्पड़? वायरल VIDEO में देखें पूरा मामला
Jul 24, 2026 | 02:12 PM
1975 की तरह बर्बाद न करें करियर…BJP की छात्रों को नसीहत, बोली- जंतर-मंतर छोड़ पढ़ाई पर ध्यान दो; देखें VIDEO
Jul 23, 2026 | 10:48 PM
छोड़ना है तो अभी छोड़ो…मुंबई की सड़कों पर पुलिस से अकेले भिड़ गई ये एक्ट्रेस, Video वायरल
Jul 23, 2026 | 10:16 PM
भगत सिंह की राह पर युवा! पेपर लीक पर भड़का छात्र, कलेक्ट्रेट में फोड़ा बम, VIDEO वायरल
Jul 23, 2026 | 09:52 PM
29 साल पहले पेपर लीक के खिलाफ थे धर्मेंद्र प्रधान फिर आज उन्हीं पर सवाल क्यों? VIDEO
Jul 23, 2026 | 07:51 PM
200% तक टैरिफ, डोनाल्ड ट्रंप का सख्त ऐलान, क्या अमेरिका में महंगी होंगी भारतीय दवाएं- VIDEO
Jul 23, 2026 | 02:40 PM














