- Hindi News »
- Entertainment »
- Google Made A Special Doodle In Memory Of Sridevi Today Is The 60th Birthday Of Hawa Hawaii
गूगल ने श्रीदेवी की याद में बनाया खास डूडल, आज है ‘हवा हवाई’ का 60वां जन्मदिन
- Written By: संदीप पांडे

Photo - Google
मुंबई : बॉलीवुड (Bollywood) से लेकर साउथ फिल्मों (South Films) तक अपनी एक्टिंग का धाक जमाने वाली दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी (Sridevi) का आज 60वां जन्मदिन है। ‘हवा हवाई’ के नाम से मशहूर एक्ट्रेस आज भले ही हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन आज भी उनके फैंस उन्हें दिल से याद करते हैं। वहीं गूगल ने भी श्रीदेवी की याद में एक खास डूडल बनाकर उनका बर्थडे सेलिब्रेट किया है। गूगल ने मुंबई स्थित गेस्ट कलाकार भूमिका मुखर्जी द्वारा चित्रित श्रीदेवी की कलरफुल तस्वीर को शेयर किया है।
श्रीदेवी ने महज चार साल की उम्र में तमिल फिल्म ‘कंधन करुणई’ से बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट फिल्मी दुनिया में कदम रखा था। एक्ट्रेस ने साल 1978 में रिलीज हुई फिल्म ‘सोलहवां सावन’ से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था। एक्ट्रेस हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ फिल्मों में काम किया था। उन्होंने इंडस्ट्री को एक से बढ़कर एक फिल्में दी। एक्ट्रेस ने करीब 300 फिल्मों में अपनी भूमिका निभाई थीं। जिसमें ‘मिस्टर इंडिया’, ‘खुदा गवाह’, ‘लाडला’ और ‘इंग्लिश विंग्लिश’ जैसी कई फिल्में शामिल हैं।
सम्बंधित ख़बरें
जब श्रीदेवी ने ठुकराई थी मिथुन चक्रवर्ती की फिल्म, ब्रेकअप के बाद सामने आया पुराना किस्सा
अंशुला कपूर की सगाई में नहीं दिखी श्रीदेवी की तस्वीर, शादी में कायम रही रिश्तों की पुरानी दरारें
जब श्रीदेवी ने शादीशुदा मिथुन चक्रवर्ती से कर ली थी गुपचुप शादी, फिर बिना तलाक दिए हो गए थे अलग
राजेश खन्ना ने ठुकराई थी ‘मिस्टर इंडिया’, अनिल कपूर को दिला दी सुपरहिट फिल्म
यहां तक कि हॉलीवुड फिल्मों के डायरेक्टर स्टीवन स्पीलबर्ग ने श्रीदेवी को अपनी फिल्म ‘जुरासिक पार्क’ में एक रोल का ऑफर किया था, लेकिन एक्ट्रेस ने मना कर दिया था। श्रीदेवी को भारत सरकार द्वारा पद्मश्री पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया था। 24 फरवरी, 2018 को श्रीदेवी का निधन हो गया था। एक्ट्रेस एक फंक्शन के लिए दुबई गई थीं। जहां के एक होटल में बाथटब में उनकी बॉडी मिली थी। श्रीदेवी के असामयिक निधन से इंडस्ट्री समेत उनके फैंस को बड़ा झटका लगा। बता दें कि श्रीदेवी का जन्म 13 अगस्त, 1963 को तमिलनाडु के शिवकासी में हुआ था। श्रीदेवी का पूरा नाम श्री अम्मा यंगर अय्यप्पन था।
Google made a special doodle in memory of sridevi today is the 60th birthday of hawa hawaii
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
‘जब असली ही नहीं रही, तो ये…’, हुमायूं कबीर की बाबरी मस्जिद पर हिमंत की तीखी प्रतिक्रिया, दिया विवादित बयान
Feb 18, 2026 | 07:14 AMपुराना भंडारा रोड पर चला बुलडोजर, 8 जेसीबी और भारी पुलिस बल के साथ 40 इमारतें ढहाई; मचा हड़कंप
Feb 18, 2026 | 07:14 AMनवभारत निशानेबाज: स्टैंडअप कॉमेडियन तो सिटिंग क्यों नहीं हंसी के ठहाके बेहद जरूरी
Feb 18, 2026 | 07:09 AMLIVEआज की ताजा खबर 18 फरवरी LIVE: मैक्रों ने लिखा ‘जय हो’, IND-फ्रांस दोस्ती को बताया जमीन-आसमान तक मजबूत
Feb 18, 2026 | 07:03 AMHealthy Snacks: शकरकंद से बनाएं ये 7 हेल्दी और आसान स्नैक्स, मिलेगा सेहत और स्वाद का परफेक्ट कॉम्बो
Feb 18, 2026 | 07:02 AMपाकिस्तान के पंजाब में फर्जी मुठभेड़ का कहर, 924 की मौत पर मानवाधिकार आयोग सख्त
Feb 18, 2026 | 07:02 AMपापा के निधन से टूटे सिद्धार्थ मल्होत्रा, शेयर की इमोशनल पोस्ट, बोले- मैं जो कुछ भी हूं, आपकी वजह से हूं
Feb 18, 2026 | 06:48 AMवीडियो गैलरी

खाकी हुई शर्मसार! ट्रेन के AC कोच से तकिया-चादर चुराते पकड़ा गया UP पुलिस का सिपाही, देखें यह VIDEO
Feb 17, 2026 | 09:58 PM
क्या ट्रेन में सुरक्षित नहीं हैं महिलाएं? मनचले ने सरेआम किया अश्लील बर्ताव, युवती की हिम्मत ने कर दिया बेनकाब
Feb 17, 2026 | 09:52 PM
प्रेमानंद महाराज की शरण में फिर पहुंचे विराट कोहली और अनुष्का, तुलसी की माला पहने दिखीं अभिनेत्री- VIDEO
Feb 17, 2026 | 09:20 PM
सोने की कीमतों में ऐतिहासिक गिरावट! क्या 2027 तक ₹1 लाख से नीचे आएगा गोल्ड? रूस की एक खबर ने हिलाया बाजार
Feb 17, 2026 | 09:14 PM
सिर्फ रील्स पर नहीं, काम पर होगा वोट! ‘जेन-जी’ युवाओं ने नेताओं को दी सीधी चेतावनी- VIDEO
Feb 17, 2026 | 09:07 PM
‘देश का बच्चा-बच्चा मेरे साथ’, जेल से बाहर आते ही राजपाल यादव ने तोड़ी चुप्पी; देखें क्या कहा- VIDEO
Feb 17, 2026 | 08:59 PM














