प्रियंका चोपड़ा कपड़े उतारे तो नहीं फैलती अश्लीलता? गहना वशिष्ठ का सवाल, बोलीं- ढोंगी हैं आप लोग
Gehana Vasisth Talks About Priyanka Chopra: एजाज खान का शो हाउस अरेस्ट बंद हो चुका है, इसी बीच गहना वशिष्ठ ने पूछा कि प्रियंका चोपड़ा कपड़े उतारती है तो अश्लीलता नहीं फैलती।
- Written By: अनिल सिंह
गहना वशिष्ठ ने पूछा प्रियंका चोपड़ा कपड़े उतारे तो नहीं फैलती अश्लीलता!
Gehana Vasisth On House Arrest Controversy: हाउस अरेस्ट शो बंद हो चुका है, शो में कपड़े उतारती महिलाओं का वीडियो देखने के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स भड़क उठे और उन्होंने शो का जमकर विरोध किया। उल्लू एप पर प्रसारित हुए शो को महाराष्ट्र साइबर सेल ने बंद करने का आदेश दिया है। इसी बीच गहना वशिष्ठ का बयान तेजी से वायरल हो रहा है। उन्होंने सवाल पूछा है कि प्रियंका चोपड़ा हॉलीवुड में कपड़े उतारे तो अश्लीलता नहीं फैलती, नेटफ्लिक्स पर राधिका आप्टे कपड़े उतारे तो अश्लीलता नहीं फैलती। लेकिन उल्लू एप पर अगर कोई कंटेस्टेंट कपड़े उतार रही है तो अश्लीलता फैल जाती है। उन्होंने अपने बयान में समाज के दोहरे चरित्र पर सवाल उठाया है। उन्होंने सोशल मीडिया यूजर्स को ढोंगी बताया है। जिन्होंने उल्लू एप पर प्रसारित शो हाउस अरेस्ट के वीडियो को अश्लील बताया।
गहना वशिष्ठ ने अपने वीडियो में यह भी कहा कि इतनी सारी एडल्ट वेबसाइट हैं…. आप लोग दिन रात एडल्ट चीज देखते हैं…तो उससे अश्लीलता नहीं फैलती? उनके खिलाफ एक्शन क्यों नहीं लिया जा रहा है? यह एक इंटरटेनमेंट का शो है इसमें आप ज्ञान की बातें ढूंढेंगे तो नहीं मिलेगी। आप ज्ञान की चीजों में एंटरटेनमेंट ढूंढते हैं और एंटरटेनमेंट की चीजों में ज्ञान, आप ढोंगी हैं। जिन्हें कपड़ा उतारने को कहा गया, वह 18 साल के ऊपर है और अपनी मर्जी से खुशी के साथ ऐसा कर रहे हैं। यह एक शो है। वहां पर किसी की इजाजत के बिना कुछ नहीं किया जा रहा है।
ये हैं gehna Vashisht जो एजाज खान को बचाने आई हैं।#ajaj_Khan #gehnavashisht #housearrest #Bollywood #boycott https://t.co/tIalBySWgL — 𝐒𝗮𝗻𝗷𝗮𝘆 Mishra (@AskSanjayM) May 2, 2025
सम्बंधित ख़बरें
The Pyramid Scheme को लेकर भावुक हुए शेखर सुमन, बताया कैसे लोगों को बातों में फंसाते हैं एमएलएम नेटवर्क
मनी लॉन्ड्रिंग केस में Jacqueline Fernandez पहुंचीं सुप्रीम कोर्ट, 11 जून को होगी अहम सुनवाई
Peddi Box Office Collection: छठे दिन लड़खड़ाई ‘पेद्दी’ की रफ्तार, मंगलवार को कमाई में आई बड़ी गिरावट
New Movies Releasing: देशभक्ति, ड्रामा और एक्शन का तड़का, जानें इस हफ्ते कौन-सी फिल्में होंगी रिलीज
ये भी पढ़ें- अनिल कपूर की मां निर्मल कपूर का निधन, 90 की उम्र में ली आखिरी सांस
गहना वशिष्ठ ने हाउस अरेस्ट शो और एजाज खान को डिफेंड किया। उन्होंने कहा कि एक रियलिटी शो है और यह एक एडल्ट शो है। हमारा शो एंटरटेनमेंट के लिए है। यह ज्ञानवर्धक चैनल नहीं है, जो यहां ज्ञान की बातें की जाएगी। इसे रियलिटी शो की तरह ही लिया जाना चाहिए था, उन्होंने यह भी कहा कि खजुराहो चले जाइए वहां पर योग की अतरंगी पोजीशन दिखाई गई है… तो यह भी एक शो है, रियलिटी शो, लोगों को समझने की जरूरत है।
