Nirmal Kapoor: अनिल कपूर की मां निर्मल कपूर का निधन, 90 की उम्र में ली आखिरी सांस

Nirmal Kapoor Passed Away: अनिल कपूर और बोनी कपूर की मां निर्मल कपूर का निधन हो गया है। 90 साल की उम्र में उन्होंने आखिरी सांस ली। कपूर फैमिली पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
Nirmal Kapoor Passed Away
अनिल कपूर और बोनी कपूर की मां निर्मल कपूर का निधन हो गया है
Published on: 
Updated on: 

Anil Kapoor Mother Died: बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर और बॉलीवुड के लोकप्रिय फिल्म मेकर बोनी कपूर की मां निर्मला कपूर का निधन 90 साल की उम्र में हुआ। उन्होंने शुक्रवार शाम 5:45 को मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अस्पताल में आखिरी सांस ली। निर्मल कपूर बॉलीवुड के दिग्गज फिल्म निर्माता सुरिंदर कपूर की पत्नी थी। सितंबर 2024 में उन्होंने अपना 90वां जन्मदिन मनाया था। इस मौके पर कपूर परिवार के सभी सदस्य एकत्रित हुए थे और धूमधाम से यह जन्मदिन मनाया गया था।

निर्मल कपूर के निधन के बाद यह खबर सामने आ रही है कि वह कई महीनों से स्वास्थ्य संबंधी बीमारियों से जूझ रही थी। इसलिए कुछ समय पहले ही उन्हें मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था, लेकिन शुक्रवार की शाम 5:45 पर उन्होंने आखिरी सांस ली। सुरेंद्र कपूर के साथ निर्मल कपूर की शादी 1955 में हुई थी। सुरेंद्र कपूर बॉलीवुड के लोकप्रिय निर्माता थे। जिन्होंने 'फूल खिले हैं गुलशन गुलशन', 'पोंगा पंडित', 'लोफर', 'जुदाई', 'सिर्फ तुम' और 'पुकार' जैसी बेहतरीन फिल्में बनाई थी। 24 सितंबर 2011 में 85 साल की उम्र में उनका निधन हुआ था।

निर्मल कपूर की अगर बात करें तो कुछ समय पहले ही उन्होंने अपना 90वां जन्मदिन मनाया था। निर्मल कपूर के जन्मदिन के मौके पर कपूर परिवार एक साथ नजर आया था। जन्मदिन की तस्वीर भी वायरल हुई थी। जन्मदिन की तस्वीर में अनिल कपूर, बोनी कपूर और संजय कपूर तीनों भाई नजर आ रहे हैं। वही मां निर्मल कपूर भी बैठी हुई हैं। साथ में नाती पोते भी दिखाई दे रहे हैं। जाह्नवी कपूर, शनाया कपूर और अर्जुन कपूर तस्वीर में नजर आए थे।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com