शादी से पहले गौहर खान को लेकर जैद दरबार से पूछे गए थे ये सवाल, रश्मि देसाई के शो में किया खुलासा
Rashami Desai Show: गौहर खान और जैद दरबार ने रश्मि देसाई के शो में शादी से पहले परिवार के सवालों और सोच पर खुलकर बात की। जैद ने बताया कैसे उन्होंने रिश्ते पर साफ रुख अपनाया।
- Written By: स्नेहा मौर्या
गौहर खान, जैद दरबार (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Gauahar Khan And Zaid Darbar Marriage: ‘बिग बॉस 7’ की विनर और मशहूर अभिनेत्री गौहर खान ने साल 2020 में सोशल मीडिया स्टार जैद दरबार से निकाह किया था। शादी के बाद दोनों दो बेटों के माता-पिता बन चुके हैं और पर्सनल के साथ-साथ प्रोफेशनल लाइफ भी संतुलित तरीके से संभाल रहे हैं। हाल ही में यह कपल रश्मि देसाई के शो ‘रश्मि के दिल से दिल तक’ में नजर आया, जहां उन्होंने अपनी शादी से जुड़ी कई अनसुनी बातें साझा कीं।
शो के दौरान जैद दरबार ने खुलासा किया कि गौहर से शादी से पहले उन्हें अपने परिवार की ओर से कई सवालों का सामना करना पड़ा था। जैद के पिता और मशहूर म्यूजिक कंपोजर इस्माइल दरबार इससे पहले एक इंटरव्यू में कह चुके हैं कि उन्हें फिल्मों में इंटीमेट सीन्स पसंद नहीं हैं और वे रूढ़िवादी सोच से आते हैं। उन्होंने यह भी कहा था कि बहू बनने के बाद गौहर पर परिवार की इज्जत की जिम्मेदारी है।
रश्मि देसाई ने जैद दरबार से किया ये सवाल
इन्हीं बयानों पर प्रतिक्रिया देते हुए जैद ने रश्मि देसाई के पॉडकास्ट में कहा कि परिवार ने उनसे उनकी होने वाली पत्नी के प्रोफेशन को लेकर सवाल किए थे। जैद ने साफ शब्दों में बताया, “मेरे परिवारवालों ने मुझसे पूछा कि लड़की क्या करती है। मैंने उनसे कहा कि आप मेरी शादी में आइए, आपको इनविटेशन है। मैं नहीं चाहता कि कोई मुझसे इस बारे में सवाल करे।”
सम्बंधित ख़बरें
‘इंडियाज गॉट लेटेंट 2’ की धमाकेदार वापसी, आलिया भट्ट और शरवरी वाघ बनेंगी पहले एपिसोड की खास मेहमान
सुप्रिया सुले की बेटी रेवती की प्री-वेडिंग पार्टी में छाए शाहरुख खान, ‘कोई मिल गया’ पर डांस कर लूट ली महफिल
ट्विंकल खन्ना ने सुनाया मेला का मजेदार किस्सा, बोलीं- अक्षय कुमार के ख्यालों में खोई थीं, आमिर खान भड़क गए थे
Aamir Khan Wedding: न ग्रैंड रिसेप्शन, न शोर-शराबा, जानिए कैसी होगी Gauri Spratt संग तीसरी शादी
जैद ने आगे कहा कि उन्होंने पहले ही यह स्पष्ट कर दिया था कि गौहर को समझने के लिए शादी से बेहतर कोई तरीका नहीं हो सकता। उनके मुताबिक, रिश्तों में भरोसा और सम्मान सबसे अहम होता है।
ये भी पढ़ें- ‘ऐसी फिल्मों का बनना जरूरी’, संसद हमले को याद कर मालिनी अवस्थी ने ‘धुरंधर’ की तारीफ
गौहर खान ने अपने रिश्ते पर की खुलकर बात
इस बातचीत के दौरान गौहर खान ने भी अपनी बात रखी। उन्होंने स्पष्ट किया कि सवाल उनकी फैमिली से नहीं, बल्कि जैद के परिवार की तरफ से आए थे। गौहर ने कहा,“किसी भी परिवार के लिए यह जानना जरूरी होता है कि लड़की क्या करती है और उनकी सोच क्या है। इसमें कोई गलत बात नहीं है।”
गौहर ने यह भी बताया कि जैद ने हर कदम पर उनका साथ दिया और उनके लिए मजबूती से खड़े रहे। आज दोनों एक खुशहाल परिवार की तरह आगे बढ़ रहे हैं और सोशल मीडिया पर अक्सर अपनी बॉन्डिंग से फैंस का दिल जीतते रहते हैं।
