माइनस 5 डिग्री में चल रही है 120 बहादुर की शूटिंग, फरहान अख्तर कर रहे कड़ी मेहनत
Farhan Akhtar की अपकमिंग फिल्म 120 Bahadur के लिए वह कड़ी मेहनत कर रहे हैं। लद्दाख में वह 14000 फीट की ऊंचाई और -5 डिग्री सेल्सियस में वो फिल्म की टीम के साथ शूटिंग कर रहे हैं।
- Written By: अनिल सिंह
फरहान अख्तर 120 बहादुर फिल्म के लिए कर रहे हैं कड़ी मेहनत
Farhan Akhtar Film 120 Bahadur: फरहान अख्तर को अपनी फिल्मों में कड़ी मेहनत के लिए पहचाना जाता है, उनकी अपकमिंग फिल्म भी इससे अछूती नहीं है। 120 बहादुर फिल्म की शूटिंग वह 14000 फीट की ऊंचाई और -5 से – 10 डिग्री सेल्सियस वाली कंडीशन में कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि फरहान अख्तर ने अपने किरदार को बखूबी निभाने के लिए जबरदस्त शारीरिक मेहनत की है, जो उनके नए लुक में नजर भी आ रही है।
फरहान अख्तर की अपकमिंग फिल्म 120 बहादुर इसी साल रिलीज होने वाली है। फिल्म नवम्बर में रिलीज होगी। फिल्म को लेकर जबरदस्त फरहान अख्तर मेहनत करते हुए नजर आ रहे हैं। हाल ही में 120 बहादुर फिल्म का पोस्टर जारी हुआ था, जिसे उनके प्रशंसकों और बॉलीवुड के दर्शकों ने काफी पसंद किया।
सम्बंधित ख़बरें
सूरज नांबियार से अलगाव की खबरों के बीच मौनी रॉय का बड़ा बयान, बोलीं- लोगों को माफ करके आगे बढ़ जाना चाहिए
26/11 मुंबई हमले की कानूनी लड़ाई पर आधारित प्रहार का टीजर रिलीज, उज्ज्वल निकम के किरदार में छाए राजकुमार राव
‘पठानों से कहना, चौहान आ रहा है’, अजय देवगन की ‘चौहान’ का फर्स्ट लुक जारी, फिल्म के डायलॉग ने जीता दिल
सुपरस्टार बनने से पहले आर्थिक तंगी से जूझे अक्षय कुमार, मॉडलिंग के सपने के लिए मुफ्त में की नौकरी
ये भी पढ़ें- ईशा कोप्पिकर ने सुनाया 14 थप्पड़ का किस्सा, नागार्जुन बोल रहे थे सॉरी
120 बहादुर की क्या है कहानी
फरहान अख्तर की अपकमिंग फिल्म 120 बहादुर 1962 में रेजांग ला युद्ध की कहानी पर आधारित है, जिसमें 120 भारतीय सैनिकों ने चीनी सेना की नाक में दम कर दिया था। इस फिल्म में फरहान अख्तर मेजर शैतान सिंह भाटी की भूमिका निभा रहे हैं और यह फिल्म उन्हीं के जीवन पर आधारित है। कहा यह जा रहा है कि यह फिल्म मेजर शैतान सिंह भाटी और 13 कुमाऊं रेजीमेंट के चार्ली कंपनी के सैनिकों को श्रद्धांजलि देती है।
सिनेमाघरों में कब दस्तक देगी 120 बहादुर
फरहान अख्तर के चाहने वाले उनके अपकमिंग फिल्म 120 बहादुर का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फरहान अख्तर की यह फिल्म 21 नवंबर 2025 को रिलीज होने वाली है। फिल्म में फरहान अख्तर अहम भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन रजनीश घई ने किया है। रितेश सिधवानी, फरहान अख्तर और अमित चंद्रा इस फिल्म के प्रोड्यूसर्स हैं।
फरहान अख्तर की बेतरीन फिल्में
फरहान अख्तर के काम की अगर बात करें तो उन्होंने आमिर खान के साथ दिल चाहता है फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू किया था, लेकिन उस फिल्म में उन्होंने एक्टिंग नहीं की थी वह उस फिल्म के निर्देशक थे। फरहान अख्तर जितने बेहतरीन डायरेक्टर हैं, वह एक्टर भी उतने ही अच्छे हैं मिल्खा सिंह के जीवन पर आधारित फिल्म भाग मिल्खा भाग में उन्होंने जबर्दस्त अभिनय का परिचय दिया था।
