फिर पिता बने सिंगर बी प्राक, बेटे का रखा अनोखा नाम; पोस्ट शेयर कर बोले- ये किसी चमत्कार से कम नहीं
B Praak Becomes Father: मशहूर सिंगर बी प्राक के घर एक बार फिर खुशियां लौटी हैं। वह दूसरी बार पिता बने हैं और अपने नवजात बेटे का नाम ‘द्विज्ज बचन’ रखा है, जिसकी जानकारी उन्होंने खुद दी।
- Written By: स्नेहा मौर्या
मशहूर सिंगर बी प्राक (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
B Praak Second Baby Boy: मशहूर गायक और म्यूजिक कंपोजर बी प्राक इन दिनों अपनी प्रोफेशनल नहीं बल्कि पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। उनके घर एक बार फिर किलकारियां गूंजी हैं। बी प्राक दूसरी बार पिता बने हैं और इस खुशी की जानकारी उन्होंने खुद सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस के साथ साझा की है। जैसे ही यह पोस्ट सामने आई, फैंस और सेलेब्रिटीज की तरफ से उन्हें ढेरों बधाइयां मिलने लगीं।
बी प्राक ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में बताया कि 1 दिसंबर को उनके घर बेटे का जन्म हुआ है। इस खास मौके पर उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण से जुड़ी एक भावनात्मक तस्वीर साझा की, जिसमें बाल कान्हा के साथ गायें नजर आ रही थीं। इसी पोस्ट के जरिए सिंगर ने अपने नवजात बेटे के नाम से भी पर्दा उठाया और बताया कि उन्होंने अपने बेटे का नाम ‘द्विज्ज बचन’ रखा है।
बी प्राक ने बताया बेटे का नाम
बी प्राक ने बेटे के नाम का अर्थ भी साझा किया। उन्होंने बताया कि ‘द्विज्ज’ का मतलब होता है दो बार जन्म लेना, जिसे वह आध्यात्मिक पुनर्जन्म और ईश्वर की विशेष कृपा से जोड़ते हैं। पोस्ट में उन्होंने लिखा कि यह पल उनके जीवन के लिए किसी चमत्कार से कम नहीं है। सिंगर ने इसे भगवान कृष्ण की कृपा बताते हुए कहा कि उनके जीवन में एक बार फिर रोशनी, उम्मीद और नई शुरुआत आई है।
सम्बंधित ख़बरें
‘करण अर्जुन’ से ‘कोई मिल गया’ तक Rajesh Roshan ने दिए अनगिनत हिट गाने, संगीत की दुनिया में रचा इतिहास
एआर रहमान ने शेयर की Ram Charan संग खास तस्वीर, Peddi के म्यूजिक लॉन्च को लेकर फैंस में बढ़ा उत्साह
धर्मेंद्र को याद कर भावुक हुए Bobby Deol, बोले- पापा के जाने के बाद जिंदगी में बड़ा खालीपन आ गया
Maithili Thakur के लाइव कॉन्सर्ट में पहुंचीं अक्षरा सिंह, सुरों के जादू से प्रभावित होकर लुटाया प्यार
कैप्शन में बी प्राक ने लिखा, “सब राधे-राधे है। जय श्री कृष्ण।” उनके इस पोस्ट ने फैंस का दिल छू लिया और कमेंट सेक्शन शुभकामनाओं से भर गया। बॉलीवुड एक्ट्रेस ईशा गुप्ता ने हार्ट इमोजी के साथ अपनी खुशी जाहिर की, वहीं भोजपुरी स्टार अक्षरा सिंह ने भी उन्हें बधाई दी।
ये भी पढ़ें- यूट्यूब पर छाई यामिनी सिंह की भोजपुरी फिल्म ‘अंग्रेजी बहू’, 10 घंटे में लाखों व्यूज
साल 2019 में सिंगर ने रचाई थी शादी
गौरतलब है कि बी प्राक ने 4 अप्रैल 2019 को मीरा से शादी की थी। शादी के एक साल बाद, 2020 में दोनों एक बेटे के माता-पिता बने थे, जिसका नाम अदब है। हालांकि साल 2022 में कपल ने अपने दूसरे बच्चे को जन्म के कुछ समय बाद ही खो दिया था। यह दौर बी प्राक और उनके परिवार के लिए बेहद दर्दनाक रहा।
ऐसे में अब उनके घर आए इस नन्हे मेहमान ने न सिर्फ खुशियां लौटाई हैं, बल्कि बी प्राक और उनके परिवार को एक नई उम्मीद और भावनात्मक सुकून भी दिया है।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
