फराह खान यखनी पुलाव लेकर पहुंचीं शेखर सुमन के घर, एक्टर ने बनाकर खिलाया पास्ता

Farah Khan अपने नए कुकिंग व्लॉग में देर रात यखनी पुलाव लेकर शेखर सुमन के घर पहुंचीं। घर की शानदार इंग्लिश-स्टाइल सजावट देखकर वे दंग रह गई, लेकिन बड़ी पेंटिंग्स और हल्की रोशनी ने उन्हें थोड़ा डराया भी।
Farah Khan arrived at Shekhar Suman's house with Yakhni Pulao.
फराह खान यखनी पुलाव लेकर पहुंचीं शेखर सुमन के घर
Published on: 
Updated on: 

Farah Khan Cooking Vlog: कोरियोग्राफर और फिल्ममेकर फराह खान इन दिनों अपने कुकिंग व्लॉग्स के कारण लगातार सुर्खियों में बनी रहती हैं। वे अपने कुक दिलीप के साथ बॉलीवुड सेलिब्रिटीज़ के घर जाती हैं, जहां उनके घर की पसंदीदा डिश ट्राई करती हैं और हल्की-फुल्की लेकिन दिलचस्प बातचीत भी करती हैं। इस बार फराह खान पहुँचीं एक्टर और टीवी होस्ट शेखर सुमन के घर, जहां का अनुभव मजेदार होने के साथ-साथ थोड़ा डरावना भी रहा।

फराह खान और उनके कुक दिलीप देर रात यखनी पुलाव लेकर शेखर सुमन के घर पहुंचे। घर में प्रवेश करते ही फराह वहां की भव्यता देखकर दंग रह गईं। उन्होंने कहा कि इतना खूबसूरत घर उन्होंने पूरे लोखंडवाला में नहीं देखा। क्लासी इंटीरियर, पुराने इंग्लिश-स्टाइल डेकोर और शांत वातावरण ने फराह को कुछ सेकंड तक मोहित कर दिया। हालांकि, इसी दौरान घर की बड़ी-बड़ी पेंटिंग्स और हल्की रोशनी ने उन्हें थोड़ा डरावना एहसास भी कराया, जिस पर सभी ने खूब हंसी मजाक किया।

शेखर सुमन ने किया फराह-दिलीप का स्वागत

शेखर सुमन और उनका परिवार ने फराह खान और दिलीप का बेहद गर्मजोशी से स्वागत किया। फराह के लिए शेखर सुमन ने खुद इटैलियन स्टाइल पास्ता आलियो-ओलियो बनाया। मजेदार पल तब आया जब शेखर ने कुक दिलीप से डिश का नाम बुलवाने को कहा और वह इसे सही उच्चारण के साथ बोलने में असफल रहे। इस पर सभी ठहाके लगाने लगे। फराह ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में इस एपिसोड को अब तक का सबसे क्रेजी एपिसोड बताया।

फराह ने कही ये बात

बातचीत के दौरान फराह ने शेखर से पूछा कि पटना से आने के बाद उन्हें इतने आलीशान घर का शौक कैसे आया। इस पर शेखर ने इसका पूरा क्रेडिट पत्नी अलका को दिया। उन्होंने बताया कि इंग्लैंड की यात्राओं के दौरान वे हमेशा ऐसे ही घर की कल्पना करते थे। साथ ही उन्होंने कहा कि घर कितना भी खूबसूरत हो, असली घर तो घरवालों से ही बनता है।

फराह खान का नया व्लॉग

अध्ययन सुमन भी बातचीत में शामिल हुए और फराह खान से मजाक-मजाक में कहा कि उम्मीद है कि मैं अगले साल आपकी फिल्म डायरेक्ट करूंगा। फराह ने इस पर हंसते हुए कहा कि देखते हैं, तुम्हारा passion तो दिख रहा है। कुल मिलाकर फराह खान का यह नया व्लॉग मनोरंजन, हंसी-मजाक और दिलचस्प खुलासों से भरा रहा।

Navbharat Live
navbharatlive.com