- Hindi News »
- Entertainment »
- Famous Sufi Singer Hans Raj Hans Wife Resham Kaur Passed Away
Hans Raj Hans Wife Passed Away: मशहूर सूफी गायक हंसराज हंस की पत्नी रेशम कौर का निधन, 60 की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा
संगीत जगत की दुनिया से एक शॉकिंग खबर सामने आ रही है। मशहूर सूफी गायक हंसराज हंस की पत्नी रेशम कौर का निधन हो गया है। पिछले काफी वक्त से रेशम बीमार चल रही थीं। उनकी उम्र करीब 60 साल थी।
- Written By: स्नेहा मौर्या

हंसराज हंस की पत्नी रेशम कौर का निधन (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
मुंबई: भारतीय जनता पार्टी के पूर्व सांसद और सूफी गायक हंसराज हंस की पत्नी रेशम कौर का आज यानि बुधवार 3 अप्रैल को निधन हो गया है। वह पिछले काफी वक्त से बीमार चल रही थीं। उनकी उम्र करीब 60 साल की थीं। वहीं अब उनके निधन की खबर से परिजनों और संगीत जगत की दुनिया में शोक की लहर दौड़ गई है।
दरअसल, रेशम कौर ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर तथा फेफड़ों में समस्या से पीड़ित थीं। बताया जा रहा है कि बुधवार दोपहर को हार्ट अटैक के चलते उनका निधन हुआ है। साथ ही ये भी पता चला है कि कुछ समय पहले दिल के रोग की समस्या के चलते रेशम काैर ने हार्ट स्टेंट भी डलवाया था।
रेशम कौर ने जालंधर में ली अंतिम सांस
हालांकि, रेशम कौर के भाई परमजीत सिंह ने बताया कि करीब 2:00 बजे रेशम कौर मैं जालंधर के टैगोर हॉस्पिटल में अंतिम सांसे ली है। उन्होंने बताया कि पिछले 5 दिनों से वो अस्पताल में भर्ती थी। पहले तो उन्हें कोई भी दिक्कत नहीं थी लेकिन कुछ दिन पहले उन्हें अटैक आया था जिस वजह से वो अस्पताल में एडमिट थी। जहां पर डॉक्टर की ओर से उनकी काफी केयर भी की गई थी।
सम्बंधित ख़बरें
UAE एयरस्पेस बंद होने से मस्कट में फंसी थीं Ameesha Patel, लंबे इंतजार के बाद मुंबई पहुंचीं एक्ट्रेस
Akshay Kumar ने करवाई आंख की सर्जरी, शूटिंग के बीच लिया ब्रेक, विजन करेक्शन के बाद जल्द करेंगे वापसी
System में न्याय के लिए एकजुट होंगी सोनाक्षी सिन्हा और ज्योतिका, इस दिन ओटीटी पर दस्तक देगी फिल्म
Kangana Ranaut की ‘भारत भाग्य विधाता’ का ऐलान, इस दिन सिनेमाघरों में गूंजेगी 26/11 के हीरो की कहानी
उन्होंने आगे कहा कि गुरुवार को सुबह 11:00 हंसराज हंस के पैतृक गांव सफीपुर में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। आपको बता दें, हंसराज हंस ने 18 अप्रैल 1984 में रेशम कौर से शादी रचाई थी और उनके दो बच्चे भी हैं। जिनका नाम युवराज हंस और नवराज हंस है।
मनोरंजन से जुड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें
हंसराज हंस वर्कफ्रंट
इसके अलावा अगर हंसराज हंस की बात करें, तो वह पद्मश्री गायक और राजनीतिज्ञ हैं। वह भारतीय जनता पार्टी के सदस्य हैं और उन्हें पद्मश्री भी मिल चुका है। इसके अलावा दिल्ली से लोकसभा सांसद भी रह चुके हैं। हंस पंजाबी लोक और सूफी संगीत के साथ-साथ फिल्मों में भी गाते हैं और उन्होंने अपने खुद के ‘पंजाबी-पॉप’ एल्बम भी जारी किए हैं। वह नकोदर स्थित लाल बादशाह के गद्दीशीन भी हैं।
Famous sufi singer hans raj hans wife resham kaur passed away
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Apple पर बड़ा झटका, iPhone खरीदा फीचर्स नहीं मिले, अब यूजर्स को मिलेगा हर्जाना, जानिए कितना पैसा लौटाएगी कंपनी
May 07, 2026 | 03:39 AMAaj Ka Rashifal 7 May 2026: गुरुवार को इन 3 राशियों की खुलेगी किस्मत, वहीं 2 राशियों को रहना होगा सावधान!
May 07, 2026 | 12:05 AMबगराम धमाके से दहल उठा अफगानिस्तान, बिना फटे बमों ने ली युवक जान; अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रहे बच्चे
May 06, 2026 | 11:00 PMअचानक DP बदलने जा रहे हैं बीजेपी नेता… ऑपरेशन सिंदूर के एक साल पूरे होने पर जानें क्या है प्लान
May 06, 2026 | 10:39 PM7 मई से शुरू हो रही एमपी बोर्ड की द्वितीय परीक्षा को लेकर सीएम मोहन यादव ने दिया संदेश, जानें क्या कहा
May 06, 2026 | 10:34 PMछह महीने में 2 मुख्यमंत्री, कैसे होगा बिहार का विकास? कैबिनेट विस्तार से पहले तेजस्वी का सम्राट चौधरी पर तंज
May 06, 2026 | 10:32 PMमहाकुंभ की तर्ज पर सजेगी अवंतिका! सिंहस्थ के लिए बनेगा संयुक्त कंट्रोल रूम; 3100 हेक्टेयर का होगा मेला क्षेत्र
May 06, 2026 | 10:19 PMवीडियो गैलरी

जबलपुर के सबसे बड़े फ्लाईओवर से गिरा कंक्रीट, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ VIDEO तो जागा PWD
May 06, 2026 | 02:25 PM
100 सीटों पर जबरदस्ती दिलाई जीत…उज्जैन से पप्पू यादव ने चुनाव आयोग पर लगया गंभीर आरोप, देखें VIDEO
May 06, 2026 | 01:37 PM
चुनाव हारी नहीं हूं, जबरन हराया गया है…EC और BJP पर ममता ने लगाए गंभीर आरोप, देखें VIDEO
May 06, 2026 | 01:08 PM
TMC के गुंडे अब पंचर बनाएंगे… बंगाल फतह के बाद सीएम योगी बड़ा बयान, देखें VIDEO
May 05, 2026 | 12:09 PM
ममता बनर्जी के ‘वोट टैंपरिंग’ वाले दावे पर AIMIM प्रवक्ता का बड़ा बयान, विपक्ष को दी आत्म-मंथन की सलाह
May 05, 2026 | 11:52 AM
बंगाल जीत के बाद भावुक हुए कैलाश विजयवर्गीय, बोले- मुझ पर बलात्कार, बच्चों की तस्करी जैसे गंभीर लगाए गए
May 04, 2026 | 04:59 PM














