-
रवि, 9 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Religion »
- Rashifal »
- Aaj Ka Rashifal 7 May 2026 Horoscope Prediction In Hindi
Aaj Ka Rashifal 7 May 2026: गुरुवार को इन 3 राशियों की खुलेगी किस्मत, वहीं 2 राशियों को रहना होगा सावधान!
- Written By: सीमा कुमारी
Daily Rashifal:गुरुवार का दिन कुछ राशियों के लिए खास सौगात लेकर आ रहा है, जहां 3 राशियों की किस्मत चमक सकती है और उन्हें सफलता, धन व शुभ अवसर मिल सकते हैं।

आज का राशिफल (सौ. डिजाइन फोटो)
Today Horoscope 7 May 2026: आज 07 मई को चंद्रमा का गोचर धनु राशि और सूर्य का गोचर अपनी उच्च राशि मेष में होगा। ऐसे में कई राशि वालों आज के दिन भाग्य का अच्छा साथ मिलेगा। आर्थिक स्थितियों में बेहतर सुधार देखने को मिलेगा। कार्यक्षेत्र में कई तरह की उपलब्धियां हासिल हो सकती है।आइए जानते हैं सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन।
-
मेष राशि
मेष राशि वाले आज टालमटोल की आदत आपके कामकाज में रुकावट डाल सकती है, इसलिए समय पर निर्णय लेना जरूरी रहेगा। किसी भी महत्वपूर्ण कार्य में देरी नुकसान दे सकती है, लेकिन घर के बुजुर्गों या अनुभवी लोगों की सलाह आपके लिए मार्गदर्शक साबित होगी। सामाजिक मान-सम्मान में वृद्धि के योग हैं और अचानक कोई बड़ी जिम्मेदारी भी आपके कंधों पर आ सकती है, जिसे समझदारी से निभाना होगा।
-
वृषभ राशि
वृषभ राशि वाले को आज मांगलिक या शुभ कार्यों में खर्च बढ़ सकता है, जिससे बजट थोड़ा प्रभावित होगा। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों के साथ मतभेद या तनाव की स्थिति बन सकती है, जिससे मानसिक दबाव महसूस होगा। हालांकि, यदि आप जल्दबाजी में कोई निर्णय लेते हैं, तो वह अपेक्षा से बेहतर परिणाम दे सकता है, इसलिए आत्मविश्वास बनाए रखें।
-
मिथुन राशि
मिथुन राशि वाले को आज निजी कार्यों को टालना आपके लिए परेशानी का कारण बन सकता है। छोटी-छोटी बातों पर विवाद या कहासुनी बढ़ने की संभावना है, इसलिए धैर्य और संयम बनाए रखना बेहद जरूरी है। यदि आप शांत रहकर परिस्थितियों को संभालते हैं, तो नुकसान से बच सकते हैं, हालांकि आर्थिक लाभ उम्मीद से कम रह सकता है।
-
कर्क राशि
आज आपकी किसी पुरानी इच्छा या कामना की पूर्ति होने के योग हैं, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। यात्रा से लाभ मिलने की संभावना है और आपके द्वारा किए गए प्रयास सफल होंगे। आर्थिक मामलों में भी आपको यश और सफलता मिलेगी, बस आत्मविश्वास और साहस बनाए रखें, सब आपके पक्ष में रहेगा।
-
सिंह राशि
करियर से जुड़ी सफलता के लिए आपको थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है, लेकिन धैर्य रखने से अच्छे परिणाम मिलेंगे। कोई बड़ी जिम्मेदारी आपके हिस्से आ सकती है, जिसे निभाकर आप अपनी क्षमता साबित करेंगे। आपकी महत्वाकांक्षाएं पूरी होने के संकेत हैं और किसी दूर की यात्रा का भी योग बन सकता है।
-
कन्या राशि
आज आप किसी घरेलू आयोजन या पारिवारिक कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। बिखरे हुए कार्यों को समेटने में परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा, जिससे काम आसान हो जाएगा। आप अपने दायित्वों को अच्छी तरह निभाएंगे और आजीविका से जुड़े प्रयासों में भी सफलता मिलने के संकेत हैं।
-
तुला राशि
कानूनी या विवादित मामलों में आज राहत मिल सकती है और आपसी बातचीत से समाधान निकल सकता है। सरकारी कार्यों में सफलता मिलने के योग हैं और आपकी योजनाएं धीरे-धीरे आगे बढ़ेंगी। किसी महिला वर्ग या सहयोगी का साथ आपको लाभ पहुंचाएगा और काम में गति आएगी।
-
वृश्चिक राशि
आज वृश्चिक राशि वाले को कर्ज से राहत मिलने के संकेत हैं, जिससे मानसिक शांति मिलेगी। जीवनसाथी की सलाह और सहयोग से आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। यदि यात्रा का योग बनता है तो सावधानी बरतना जरूरी है। उलझनों से बाहर निकलने के अवसर मिलेंगे और स्थितियां आपके पक्ष में होंगी।
-
धनु राशि
धनु राशि वाले जातको को कार्यों के कारण आज भागदौड़ बढ़ सकती है, जिससे थकान महसूस होगी। आप जोखिम उठाने के लिए तैयार रहेंगे, जो भविष्य में लाभदायक साबित हो सकता है। समाज में आपका मान-सम्मान और प्रतिष्ठा बढ़ेगी, लेकिन विरोधी पक्ष भी सक्रिय रह सकता है, इसलिए सतर्क रहें।
-
मकर राशि
आज मकर राशि वाले जातकों आपकी इच्छाओं के अनुसार सब कुछ होना थोड़ा मुश्किल लग सकता है, जिससे मन में असंतोष रह सकता है। विरोधी आप पर हावी होने की कोशिश करेंगे, लेकिन धैर्य से काम लें। पारिवारिक वातावरण सुखद और आनंदमय रहेगा और यदि घर में कोई बीमार है तो उसके स्वास्थ्य में सुधार के संकेत मिलेंगे।
-
कुम्भ राशि
कुम्भ राशि वाले जातकों को आज यात्रा करनी पड़ सकती है, जो लाभदायक रहेगी। वैभव या सुख-सुविधाओं से जुड़ी चीजों पर खर्च बढ़ सकता है। जोखिम भरे कार्यों में सावधानी बरतना जरूरी है, लेकिन कुल मिलाकर आपको अच्छा लाभ मिलने के संकेत हैं।
यह भी पढ़ें:-Birthday Horoscope: 6 तारीख को जन्मे लोगों का कैसा रहेगा भाग्य? जानिए सफलता, धन और करियर का पूरा हाल!
-
मीन राशि
मीन राशि वाले जातकों को आज मित्रों के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा और माहौल खुशहाल रहेगा। परिवार के साथ नजदीकी बढ़ेगी और संबंध मजबूत होंगे। आपको कोई सुखद समाचार मिल सकता है, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। अचानक दूर की यात्रा का भी योग बन सकता है, जो आपके लिए लाभकारी सिद्ध होगी।
व्यापार भविष्य:
आज शुद्ध ज्येष्ठ कृष्ण पंचमीं को पूर्वाषाढ़ नक्षत्र के प्रभाव से कमोडिटी मार्केट में निम्नलिखित रुझान देखे जा सकते हैं।
तेजी: रुई और कपास के भावों में आज अच्छी मजबूती और उठाव आने की संभावना है।
मंदी: सोना और चांदी के बाजार में आज मंदी की चाल रह सकती है। निवेशकों को सावधानी बरतनी चाहिए।
सम्बंधित ख़बरें
Kamika Ekadashi 2026: 9 अगस्त को बनेगा महालक्ष्मी योग, इन 3 राशियों को मिल सकता है धन लाभ
Birthday Horoscope: इस तारीख को जन्मे बच्चे होंगे निडर और स्पष्टवादी, स्वतंत्र सोच से बनाएंगे अलग पहचान
Aaj Ka Rashifal : इन राशियों को मिलेगा धन-लाभ और प्रमोशन का मौका, जानें मेष से मीन तक आज का राशिफल
Weekly Horoscope: इस हफ्ते इन 5 राशियों के खुलेंगे भाग्य के नए द्वार, करियर-व्यापार में मिलेगा लाभ
स्थिरता: गुड़, खांड़ और कपास के भावों में आज स्थिरता बनी रहेगी। हाजिर मार्केट की गतिविधियों पर नजर रखना आज व्यापारियों के लिए महत्वपूर्ण रहेगा।
आज के भाग्यशाली अंक: 1,4,7,6
Aaj ka rashifal 7 may 2026 horoscope prediction in hindi
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
कॉकरोच कहने वाले से नहीं चाहिए डिग्री…CJI सूर्यकांत को हैदराबाद की यूनिवर्सिटी में बुलाने पर भड़के छात्र
Aug 09, 2026 | 05:32 PMशेयर बाजार में बड़ा उलटफेर, टॉप-10 में से 4 कंपनियों का मार्केटकैप ₹1.43 लाख करोड़ बढ़ा; देखें पूरी लिस्ट
Aug 09, 2026 | 05:28 PMपैसे लेकर बहाली का आरोप, पप्पू यादव का बड़ा ऐलान, बोले- छात्रों के साथ खुद बैठूंगा अनशन पर, देखें VIDEO
Aug 09, 2026 | 05:28 PMमुरैना में उफान पर क्वारी नदी, पानी में डूबे रपटे, जान जोखिम में डालकर नदी पार कर रहे ग्रामीण
Aug 09, 2026 | 05:19 PMपरसेंटेज के खेल में अटका हैं विकास.. राज ठाकरे की कोंकण के लोगों को चेतावनी, बोले- परियोजनाओं में बनें पार्टनर
Aug 09, 2026 | 05:13 PMरवि किशन की बेटी रीवा का पूरा हुआ सपना, सलमान खान संग शेयर की तस्वीरें, लिखा- ये एक यादगार रात थी
Aug 09, 2026 | 05:06 PMसालों बाद झलका गोविंदा का दर्द, आत्महत्या के ख्यालों पर अभिनेता ने किया बड़ा खुलासा
Aug 09, 2026 | 05:04 PMवीडियो गैलरी

नशेड़ी सिपाही की दबंगई कैमरे में कैद! दुकान में घुसकर मांगे ₹5000, VIDEO वायरल होते ही मचा हड़कंप
Aug 09, 2026 | 04:33 PM
JPSC-JSSC छात्रों के आंदोलन में पहुंचे पीयूष मिश्रा, बोले- युवाओं को नजरअंदाज करना सौतेला व्यवहार! देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 10:53 PM
ना मशीन, ना मोटर…अचानक कुएं उठने लगीं समुद्र जैसी लहरें! वैज्ञानिक वजह जानकर हैरान रह जाएंगे आप-VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:54 PM
Exclusive: बलूचिस्तान ने किया ‘रिपब्लिक ऑफ बलूचिस्तान’ का ऐलान! 11 अगस्त को पाकिस्तान में मचेगा गदर- VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:45 PM
यूनिवर्सिटी से मीडिया तक RSS के प्रचारक, प्रयागराज में गरजे राहुल गांधी, सरकार पर बोला तीखा हमला; देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:34 PM
15 दिन से भूख हड़ताल पर देवेंद्र नाथ महतो! उग्र हुआ JPSC-JSSC छात्रों का आंदोलन, देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:06 PM














