ईशा गुप्ता ने हार्दिक पांड्या संग डेटिंग की खबरों पर तोड़ी चुप्पी, कहीं यह बात

ईशा गुप्ता ने पहली बार क्रिकेटर हार्दिक पांड्या संग अफेयर की खबरों पर चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने बताया कि दोनों कुछ समय के लिए बात कर रहे थे, लेकिन रिश्ता कभी डेटिंग या प्यार के स्तर तक नहीं पहुंचा।
हार्दिक पांड्या संग डेटिंग की खबरों पर ईशा गुप्ता ने तोड़ी चुप्पी, कहीं यह बात
ईशा गुप्ता ने हार्दिक पांड्या संग डेटिंग की खबरों पर तोड़ी चुप्पी
Published on: 
Updated on: 

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस ईशा गुप्ता अपने ग्लैमरस लुक और बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती हैं। हालांकि, एक दौर ऐसा भी था जब उनकी डेटिंग की खबरें क्रिकेटर हार्दिक पांड्या के साथ सुर्खियों में थीं। 2018 में दोनों के अफेयर की अटकलें तेज थीं, लेकिन कभी किसी ने खुलकर इस पर कुछ नहीं कहा। अब, सालों बाद ईशा गुप्ता ने पहली बार इस रिश्ते पर चुप्पी तोड़ी है।

हाल ही में एक इंटरव्यू में जब ईशा गुप्ता से इस रिश्ते के बारे में पूछा गया तो उन्होंने खुलकर कहा कि हां, कुछ समय के लिए हम बात कर रहे थे। हम उस शायद होगा, शायद नहीं वाली स्टेज पर थे। डेटिंग स्टेज तक पहुंचने से पहले ही ये सब खत्म हो गया। हम एक-दो बार मिले थे बस। ईशा ने बताया कि यह रिश्ता कभी भी उस मुकाम तक नहीं पहुंचा जिसे प्यार या अफेयर कहा जाए।

हम कंपैटिबल नहीं थे

ईशा ने साफ किया कि यह महज कुछ महीनों की बातचीत थी, न कि कोई गंभीर रिश्ता। ईशा ने हार्दिक के साथ अपनी कंपैटिबिलिटी पर बात करते हुए कहा कि हम एक कपल बन सकते थे, लेकिन मुझे नहीं लगता कि ऐसा होना तय था। मैं हर सुबह सेल्फ-ऑब्सेशन के साथ नहीं उठ सकती। उन्होंने यह भी कहा कि एक रिश्ते में भावनात्मक जुड़ाव और एक-दूसरे को समझना जरूरी होता है, और शायद इस रिश्ते में वो गहराई नहीं थी।

ईशा का करियर

ईशा गुप्ता को आखिरी बार बॉबी देओल की चर्चित वेब सीरीज ‘आश्रम’ में देखा गया था, जिसमें उन्होंने एक बोल्ड और दमदार किरदार निभाया था। फिलहाल वो सोशल मीडिया पर खासा एक्टिव रहती हैं और अपने म्यूजिक वीडियोज से फैंस को एंटरटेन कर रही हैं। खबरों के मुताबिक, ईशा जल्द ही अजय देवगन के साथ ‘धमाल 4’ में नजर आ सकती हैं, जिसे लेकर उनके फैंस खासे उत्साहित हैं।

Navbharat Live
navbharatlive.com