- Hindi News »
- Entertainment »
- Emraan Hashmi Yami Gautam Haq Song Qubool Release
इमरान हाशमी-यामी गौतम की केमिस्ट्री ने उड़ाए होश, फिल्म ‘हक’ का नया सॉन्ग ‘कुबूल’ हुआ रिलीज
Haq Movie Song: इमरान हाशमी और यामी गौतम की अपकमिंग फिल्म हक का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इसी बीच मेकर्स ने फिल्म का नया सॉन्ग ‘कुबूल’ रिलीज किया, जिसने आते ही दर्शकों का दिल जीत लिया।
- Written By: स्नेहा मौर्या

इमरान हाशमी और यामी गौतम (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Emraan Hashmi New Song: बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी और यामी गौतम इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘हक’ को लेकर चर्चा में है। इसी बीच बुधवार को मेकर्स ने इस फिल्म का नया रोमांटिक गाना ‘कुबूल’ रिलीज कर दिया, जिसे सुनने के बाद फैंस इसे बार-बार रिपीट कर रहे हैं।
दरअसल, इस गीत को अपनी अनूठी भावनात्मक धुनों के लिए मशहूर संगीतकार विशाल मिश्रा ने कंपोज किया है। वहीं, इसे अपनी आवाज में अरमान खान ने गाया है और इसके बोल कौशल किशोर ने लिखे हैं। गाने में इमरान और यामी की केमिस्ट्री बिना किसी संवाद के सिर्फ नजरों और खामोशियों के जरिए प्यार का इजहार करती दिखाई दे रही है। यह ट्रैक जंगली म्यूजिक के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है।
इमरान हाशमी ने गाने से जीता दर्शकों का दिल
गाने के लॉन्च पर बात करते हुए इमरान हाशमी ने कहा, “जब किसी फिल्म का संगीत उसकी आत्मा बन जाता है, तो वह कहानी को एक नया आयाम देता है। ‘कुबूल’ ऐसा ही गाना है, जो भावनाओं को बिना किसी शब्द के बयां कर देता है। विशाल ने इसे बेहद खूबसूरती से गढ़ा है, और यही हमारी फिल्म की आत्मा है।”
सम्बंधित ख़बरें
Do Deewane Seher Mein Review: कमजोर कहानी और सुस्त रफ्तार ने बिगाड़ा सिद्धांत चतुर्वेदी-मृणाल ठाकुर का खेल
The 50 Winner Leaked: रजत दलाल को लगा झटका, ‘द 50’ का ताज शिव ठाकरे के नाम होने की चर्चा तेज
Anupama Spoiler: टीना के घर चोरी-छिपे घुसी अनुपमा, बापूजी के साथ रचा मास्टर प्लान, परिवार को सिखाएगी सबक
अनुराग कश्यप और बॉबी देओल की ‘बंदर’ की रिलीज डेट से उठा पर्दा, जानें कब दस्तक देगी फिल्म
वहीं, अभिनेत्री यामी गौतम ने गाने को लेकर कहा, “‘कुबूल’ एक ऐसा गीत है जो शब्दों से नहीं, एहसासों से बोलता है। इसमें मेरे किरदार की भावनाएं, उसकी मजबूती, कमजोरी और प्यार की गहराई झलकती है। इसे फिल्माना मेरे लिए एक भावनात्मक अनुभव था… मानो भीतर उठते तूफान को कैमरे पर उतार रही हूं।”
संगीतकार विशाल मिश्रा ने बताया कि फिल्म ‘हक’ का संगीत भारतीय रागों और भावनाओं की गहराई से प्रेरित है। उन्होंने कहा, “‘कुबूल’ में पारंपरिक भारतीय सुरों और आधुनिक संगीत का सुंदर संगम है। मेरा मकसद था कि यह गाना किरदारों की भावनाओं को बिना किसी संवाद के उजागर कर दे।”
ये भी पढ़ें- एजाज से ब्रेकअप के बाद फिर प्यार में डूबीं पवित्रा, बीच किनारे मंगेतर ने किया प्रपोज, शेयर की PHOTOS
इस दिन रिलीज होगी फिल्म
फिल्म ‘हक’ का निर्देशन सुपर्ण एस वर्मा ने किया है। इसमें इमरान और यामी के साथ शीबा चड्ढा, दानिश हुसैन और असीम हट्टंगडी जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। यह फिल्म 7 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।दिलचस्प बात यह है कि ‘हक’ की कहानी पत्रकार जिग्ना वोरा की किताब ‘बानो: भारत की बेटी’ से प्रेरित है। फिल्म को जंगली पिक्चर्स, इंसोम्निया फिल्म्स और बावेजा स्टूडियोज ने संयुक्त रूप से प्रोड्यूस किया है।
Emraan hashmi yami gautam haq song qubool release
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
बेल्जियम में मंटो-प्रेमचंद का जादू, वर्धा यूनिवर्सिटी में लेओ वन बोले- हिंदी से खुलता है दुनिया का दरवाजा
Feb 20, 2026 | 02:39 PMशिंदे के बाद CM फडणवीस से भी मिलेंगे राज; क्या MNS थामेगी महायुति का हाथ! डिप्टी सीएम से क्यों की थी मुलाकात?
Feb 20, 2026 | 02:39 PMहिजाब पर नो एंट्री क्यों? राजस्थान हाईकोर्ट का कड़ा सवाल-क्या नियमों की आड़ में छीना जा रहा शिक्षा का हक?
Feb 20, 2026 | 02:33 PM‘रिक्शा में डिलीवरी’, सड़क पर गुंजी नवजात की किलकारी, जाम में फंसी महिला ने बच्चे को दिया जन्म
Feb 20, 2026 | 02:33 PMकम बजट में लंबी रेंज वाली SUV, ₹9.69 लाख में लॉन्च हुई नई Tata Punch EV Facelift, अब 468KM तक चलेगी
Feb 20, 2026 | 02:32 PMDo Deewane Seher Mein Review: कमजोर कहानी और सुस्त रफ्तार ने बिगाड़ा सिद्धांत चतुर्वेदी-मृणाल ठाकुर का खेल
Feb 20, 2026 | 02:24 PMजालना मनपा की पहली समीक्षा बैठक, विकास कार्यों को प्राथमिकता; रुके कामों को मिलेगी रफ्तार
Feb 20, 2026 | 02:20 PMवीडियो गैलरी

मौलाना मदनी के बयान पर भड़के Giriraj Singh, दिया दो टूक जवाब, बोले- भारत में रहने वाले लोग भारतवंशी
Feb 20, 2026 | 01:23 PM
सागर में नकली डीएसपी का भंडाफोड़, नई बोलेरो और वर्दी का रौब दिखाकर कर रहे थे ठगी, असली पुलिस ने ऐसे सिखाया सबक
Feb 19, 2026 | 10:15 PM
वंदे भारत में सेहत से खिलवाड़! सीधे प्लास्टिक पैकेट में गर्म कर परोसी जा रही रोटियां, वीडियो ने खोली पोल
Feb 19, 2026 | 10:09 PM
रायबरेली में सिस्टम फेल! टूटे पुल के कारण घुटनों तक पानी में स्कूल जाने को मजबूर नौनिहाल- VIDEO
Feb 19, 2026 | 10:03 PM
राजस्थान में प्रिंसिपल की दबंगई, ‘बुला ले मुख्यमंत्री को, नहीं करूंगी साइन’, ₹200 की वसूली पर दी खुली धमकी
Feb 19, 2026 | 09:58 PM
UP पुलिस का काला चेहरा! कोतवाल की गंदी हरकत से तंग महिला सिपाही पहुंची डीआईजी के पास, रोते हुए सुनाई आपबीती
Feb 19, 2026 | 09:52 PM













