Elvish Yadav: माहिरा शर्मा संग डेटिंग की खबर पर एल्विश यादव ने तोड़ी चुप्पी, बोले- इतना सीरियस…
Mahira Sharma: माहिरा शर्मा के साथ डेटिंग की खबर पर एल्विश यादव ने छुपी तोड़ते हुए बताया है कि वह प्रमोशनल वीडियो था। दरअसल दोनों के एक वीडियो के बाद डेटिंग की खबर चर्चा में आ गई थी।
- Written By: अनिल सिंह
माहिरा शर्मा संग डेटिंग की खबर पर एल्विश ज्यादा ने तोड़ी चुप्पी, बताया वीडियो का सच
Elvish Yadav On Mahira Sharma: बिग बॉस ओटीटी के विनर एल्विश यादव माहिरा शर्मा के साथ डेटिंग की खबर को लेकर सुर्खियों में आ गए थे। दरअसल दोनों का एक रोमांटिक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें दोनों रोमांस करते हुए नजर आ रहे थे। वीडियो के साथ यह जानकारी नहीं थी कि वीडियो किस लिए है, ऐसे में लोगों ने एल्विश यादव और माहिरा शर्मा की डेटिंग को लेकर चर्चा शुरू कर दी थी। अब एल्विश यादव की तरफ से उस वीडियो के बारे में जानकारी दी गई है। एल्विश यादव ने बता दिया है कि दोनों एक दूसरे को डेट नहीं कर रहे हैं।
एल्विश यादव और माहिरा शर्मा का जो वीडियो वायरल हुआ था उसमें दोनों रोमांटिक अंदाज में नजर आ रहे थे। दोनों की केमिस्ट्री दर्शकों को पसंद भी आ रही थी। वीडियो देखकर लोगों ने दोनों की डेटिंग की चर्चा शुरू कर दी। वीडियो में आप देख सकते हैं एल्विश यादव सफेद कलर के कुर्ता पजामा में हैं, तो वहीं माहिरा शर्मा लाल कलर के सूट में नजर आ रही हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Ameesha Patel Birthday: गोल्ड मेडलिस्ट हैं अमीषा पटेल, करोड़ों की नौकरी छोड़ चुना अभिनय का रास्ता
जब 13 साल की उम्र में छेड़छाड़ का शिकार हुई थीं Sonam Kapoor, जानें एक्ट्रेस के जीवन के अनसुने किस्से
Jaya Bachchan Reaction: जया बच्चन ने ‘पेद्दी’ विवाद पर दिया रिएक्शन, जान्हवी कपूर को लेकर कही बड़ी बात
जावेद जाफरी की पत्नी के साथ 16.24 करोड़ की धोखाधड़ी, BMC अधिकारी को किया गया सस्पेंड
यहां देखें वीडियो
ये भी पढ़ें- पवन सिंह के बाद खेसारी लाल यादव की हो रही थू थू, फ्लर्ट वीडियो पर भड़के लोग
एल्विश ने माहिरा संग डेटिंग की खबर पर तोड़ी चुप्पी
दोनों की डेटिंग की खबर पर जब तेजी चर्चा होने लगी, तो एल्विश यादव ने अब इस पर अपनी चुप्पी तोड़ते हुए बताया है कि दोनों एक दूसरे को डेट नहीं कर रहे हैं। सोशल मीडिया ट्विटर पर उन्होंने एक पोस्ट शेयर की, जिसके कैप्शन में लिखा है, प्रमोशन रियल है गायज इतना सीरियस मत हुआ करो। मतलब वह बता रहे हैं कि दोनों के बीच कोई रिलेशनशिप नहीं है। यह एक प्रमोशनल रील है और वह माहिरा शर्मा के साथ जल्द ही एक म्यूजिक वीडियो में नजर आने वाले हैं।
Promotional reel hai guys itna serious mt hua karo — Elvish Yadav (@ElvishYadav) August 29, 2025
एल्विश के काम
एल्विश यादव के काम की अगर बात करें तो वह बिग बॉस ओटीटी में नजर आए थे, उन्होंने सीजन 2 की ट्रॉफी अपने नाम की थी, इसके बाद वह कलर्स टीवी के कई रियलिटी शो में बतौर कंटेस्टेंट नजर आए और वह म्यूजिक वीडियो में भी नजर आ रहे हैं। एल्विश यादव प्रोफेशनल ही नहीं बल्कि पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में बने रहते हैं, उनकी और मुनव्वर फारूकी की फाइट कई बार सुर्खियां बटोर चुकी है।
