-
शनि, 11 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Entertainment »
- Ek Deewane Ki Deewaniyat Collection Day 2
Deewaniyat Day 2 Collection: ‘थामा’ को जोरदार टक्कर दे रही है ‘एक दीवाने की दीवानियत’
- Written By: अनिल सिंह
Ek Deewane Ki Deewaniyat: 'एक दीवाने की दीवानियत' ने दो दिनों में 16 करोड़ से अधिक कमाए, कम बजट (30 करोड़) में भी 'थामा' को दे रही टक्कर। 'थामा' का कलेक्शन 43 करोड़ के पार।

बॉक्स ऑफिस क्लैश: 'थामा' के सामने डटी हर्षवर्धन राणे की 'एक दीवाने की दीवानियत', कम बजट में दे रही कड़ी टक्कर
Ek Deewane Ki Deewaniyat Day 2 Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर इस समय आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) की हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘थामा’ और हर्षवर्धन राणे (Harshvardhan Rane) की फिल्म ‘एक दीवाने की दीवानियत’ के बीच जोरदार टक्कर देखने को मिल रही है। दोनो फिल्में एक ही दिन (21 अक्टूबर) को रिलीज हुईं और बॉक्स ऑफिस पर अपनी जगह बनाने में सफल रही हैं। हालांकि, बजट और कलेक्शन के मामले में ‘थामा’ आगे है, लेकिन कम बजट वाली ‘एक दीवाने की दीवानियत’ भी दर्शकों के बीच अपनी मजबूत पकड़ बनाए हुए है।
ओपनिंग डे पर ‘थामा’ ने जहां 25.11 करोड़ रुपए का शानदार कारोबार किया था, वहीं हर्षवर्धन राणे की फिल्म ‘एक दीवाने की दीवानियत’ ने 9 करोड़ रुपए का कारोबार किया। दूसरे दिन, ‘थामा’ ने 18 करोड़ रुपए से अधिक की कमाई की, जबकि ‘एक दीवाने की दीवानियत’ ने 7 करोड़ रुपए से अधिक का कारोबार किया है।
सम्बंधित ख़बरें
रामायण का ट्रेलर इस दिन देगा दस्तक, रणबीर कपूर के भगवान श्रीराम अवतार का बढ़ा इंतजार, फैंस में जबरदस्त उत्साह
Jana Nayagan Update: A सर्टिफिकेट मिलने के बाद बढ़ा क्रेज, एडवांस बुकिंग खुलते ही एक घंटे में बिके हजारों टिकट
आकांक्षा रंजन कपूर की संगीत में ‘शावा शावा’ पर झूमे करण जौहर और जाह्नवी कपूर, आलिया भट्ट ने भी लूटी महफिल
Alliance Controversy: डॉली जावेद के सपोर्ट में उतरीं बहन उर्फी जावेद, रीवा किशन को कहा- पिछले जनम में सांप थी
बजट में जमीन-आसमान का अंतर
दोनो फिल्मों के कलेक्शन में अंतर होने के बावजूद, ‘एक दीवाने की दीवानियत’ को कड़ी टक्कर देने वाला माना जा रहा है, और इसका कारण है दोनो फिल्मों के बजट में जमीन-आसमान का अंतर। आयुष्मान खुराना की फिल्म ‘थामा’ का बजट 125 करोड़ रुपए से अधिक का है, जबकि ‘एक दीवाने की दीवानियत’ का बजट महज 30 करोड़ रुपए के आसपास का है। बजट के इस बड़े अंतर को देखते हुए, यह कहना गलत नहीं होगा कि ‘एक दीवाने की दीवानियत’ बॉक्स ऑफिस पर ‘थामा’ को भरपूर टक्कर दे रही है।
ये भी पढ़ें- थामा ने मालिक और देवा को चटाई धूल, बॉक्स ऑफिस पर कहर जारी
आईएमडीबी रेटिंग का हाल
दर्शको की राय को दर्शाने वाली आईएमडीबी रेटिंग (IMDb Rating) में ‘थामा’ को 6.7 की रेटिंग मिली है, जो ‘एक दीवाने की दीवानियत‘ की 5 रेटिंग से काफी बेहतर है। हालांकि, रेटिंग में अंतर होने के बावजूद, कम बजट वाली फिल्म ने दो दिनो में कुल 16 करोड़ रुपए से अधिक की कमाई करके अपनी ताकत दिखाई है।
प्रॉफिट जोन में जल्द एंट्री
दोनो फिल्मों की मौजूदा कमाई के आंकड़ो को देखते हुए यह अंदाजा लगाना कठिन नहीं है कि दोनो ही फिल्में जल्द ही अपने बजट को वसूल करके प्रॉफिट जोन में कदम रखने वाली हैं। यह देखना दिलचस्प होगा कि वीकेंड में दोनो फिल्मों में से कौन-सी फिल्म पहले अपना बजट वसूल करती है और आगे बॉक्स ऑफिस पर कौन लंबी रेस का घोड़ा साबित होती है।
Ek deewane ki deewaniyat collection day 2
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
राजस्थान प्रेस क्लब चुनाव: कुमार महादेव व्यास चुने गए अध्यक्ष, देखें नई कार्यकारिणी की लिस्ट
Jul 11, 2026 | 09:47 PMPM Modi New Zealand Visit: हाका, कथक और ‘किआ ओरा’ के साथ दिखा भारतीय और माओरी संस्कृति का अनूठा संगम- PHOTOS
Jul 11, 2026 | 09:46 PMNHSRCL Recruitment 2026: भारत की पहली बुलेट ट्रेन परियोजना में 237 टेक्नीशियन पदों पर भर्ती,
Jul 11, 2026 | 09:46 PMमथुरा की कंठी-माला और अलीगढ़ की धातु मूर्तियों को मिला जीआई टैग, नाबार्ड के सहयोग से मिली नई पहचान
Jul 11, 2026 | 09:39 PMमहाराष्ट्र में बिना HSRP नंबर प्लेट वाले 6,718 वाहनों पर हुई कार्रवाई, वसूला गया 8 लाख का जुर्माना
Jul 11, 2026 | 09:37 PMरामायण का ट्रेलर इस दिन देगा दस्तक, रणबीर कपूर के भगवान श्रीराम अवतार का बढ़ा इंतजार, फैंस में जबरदस्त उत्साह
Jul 11, 2026 | 09:37 PMBPSSC Forest Range Officer Vacancy: बिहार में फॉरेस्ट रेंज ऑफिसर के 16 पदों पर भर्ती, आवेदन 16 जुलाई से शुरू
Jul 11, 2026 | 09:33 PMवीडियो गैलरी

सुप्रीम कोर्ट के भीतर वकील बने सिरफिरे ने जजों पर उछाले कागजात, मुख्य न्यायाधीश को दी गाली! देखिए VIDEO
Jul 11, 2026 | 09:31 PM
ईरान पर भड़के डोनाल्ड ट्रंप, कहा- हमारी एक हरकत से नक्शे से मिट जाएगा पूरा देश! देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 09:02 PM
सीलबंद पानी की बोतल में था खतरनाक एसिड, घूंट भरते ही लड़की उगलने लगी खून! देखिए VIDEO
Jul 11, 2026 | 08:44 PM
आगरा में बुलडोजर एक्शन से मची खलबली, प्रशासन ने कईं दुकानों को किया जमींदोज। देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 04:57 PM
फिरोजाबाद में मेयर के सामने सफाईकर्मी का बड़ा खुलासा, ‘डेढ़-दो साल से नहीं मिली तनख्वाह’-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:31 PM
मथुरा में पुलिस को मिली एक सफलता! अपहरण के मामलों में वांछित कुख्यात अपराधी ओमप्रकाश उर्फ भूरा गिरफ्तार-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:05 PM













