Thamma Collection Day 2: थामा ने मालिक और देवा को चटाई धूल, बॉक्स ऑफिस पर कहर जारी

Thamma Box Office: आयुष्मान और रश्मिका की 'थामा' ने दो दिन में 44.34 करोड़ कमाए। फिल्म ने 'मालिक' (26.36 करोड़) और 'देवा' (33.97 करोड़) के लाइफटाइम कलेक्शन का रिकॉर्ड तोड़ा। 125 करोड़ है बजट।
Thamma Collection Day 2: थामा ने मालिक और देवा को चटाई धूल, बॉक्स ऑफिस पर कहर जारी
बॉक्स ऑफिस पर 'थामा' का कहर जारी, दूसरे दिन की कमाई ने 'मालिक' और 'देवा' को चटाई धूल
Published on: 
Updated on: 

StartFragment

Thamma  Box Office Collection Day 2: आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना की हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'थामा' ने सिनेमाघरो में तहलका मचा दिया है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर दमदार प्रदर्शन कर रही है और रिलीज के दूसरे दिन भी नए रिकॉर्ड अपने नाम कर रही है। फिल्म ने महज दो दिनों की कमाई के साथ 2025 की दो अन्य फिल्मों के लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है।

21 अक्टूबर (Tuesday) को रिलीज हुई 'थामा' ने पहले दिन भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 25.11 करोड़ रुपए का शानदार कलेक्शन किया था। सैकनिल्क के शुरुआती आँकड़ो के अनुसार, फिल्म ने रिलीज के दूसरे दिन (Wednesday) को 19.23 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है। घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 'थामा' का कुल कलेक्शन अब 44.34 करोड़ रुपए हो गया है। फिल्म को एक्सटेंडेड वीकेंड का भरपूर फायदा मिलने की उम्मीद है और जानकारों का मानना है कि पहले हफ्ते में ही यह फिल्म 100 करोड़ कमाने वाली फिल्मों की लिस्ट में शामिल हो जाएगी।

'थामा' ने तोड़े दो फिल्मों के रिकॉर्ड

'थामा' ने दूसरे दिन की कमाई के साथ 2025 में रिलीज हुई दो अन्य फिल्मों के लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है। आयुष्मान खुराना की इस फिल्म ने राजकुमार राव की गैंगस्टर-ड्रामा फिल्म 'मालिक' के लाइफटाइम कलेक्शन (26.36 करोड़ रुपए) को पार कर लिया है। इसके अलावा, फिल्म ने शाहिद कपूर अभिनीत फिल्म 'देवा' के भारतीय बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (33.97 करोड़ रुपए) को भी मात दे दी है।

फिल्म की स्टार कास्ट और बजट

मैडॉक फिल्म्स के बैनर तले बनी इस हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'थामा' का निर्देशन आदित्य सरपोटदार ने किया है। फिल्म में आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना मुख्य भूमिकाओं में हैं। इनके साथ नवाजुद्दीन सिद्दीकी और परेश रावल भी अहम किरदारों में नजर आए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, इस बड़े बजट की फिल्म का कुल बजट 125 करोड़ रुपए है।

कैमियो ने बढ़ाया रोमांच

फिल्म में सत्यराज, अभिषेक बनर्जी और नोरा फतेही का कैमियो भी देखने को मिला है, जिसने फिल्म के रोमांच को बढ़ाया है। जबरदस्त कहानी और शानदार कलाकारों के दम पर 'थामा' बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ मजबूत बनाए हुए है और लगातार धमाकेदार कमाई कर रही है।

EndFragment

Navbharat Live
navbharatlive.com