एल्विश को नहीं पहचान पाईं दिव्यांका, यूजर्स ने कर डाला ट्रोल, अब तोड़ी चुप्पी
Laughter Chefs 2: लाफ्टर शेफ्स 2 का जल्द ही ग्रैंड फिनाले होने वाला है। इसी बीच शो में एक ऐसा वाकया हुआ जब दिव्यांका त्रिपाठी एल्विश यादव को पहचान नहीं पाईं और इसकी वजह से उन्हें ट्रोल किया जाने लगा।
- Written By: स्नेहा मौर्या
Divyanka Tripathi-Elvish Yadav: टीवी रियलिटी शो ‘लाफ्टर शेफ्स 2’ अब अपने आखिरी पड़ाव पर है। इस हफ्ते शो का ग्रैंड फिनाले होने वाला है, जिसमें ढेर सारी मस्ती और सेलिब्रिटीज की मौजूदगी देखने को मिलेगी। पिछले हफ्ते शो का सेमीफिनाले एपिसोड टेलीकास्ट हुआ था, जिसमें टेलीविजन की पॉपुलर बहुएं शामिल हुईं और उन्होंने न सिर्फ अपने कुकिंग स्किल्स दिखाए, बल्कि जमकर एंटरटेनमेंट भी किया।
हालांकि इस एपिसोड के दौरान एक ऐसा पल सामने आया, जिसने सोशल मीडिया पर तूफान ला दिया। शो में अभिनेत्री दिव्यांका त्रिपाठी यूट्यूबर और बिग बॉस ओटीटी विनर एल्विश यादव को पहचान नहीं पाईं और उन्हें किसी और के नाम से इंट्रोड्यूस कराती हैं।
‘लाफ्टर शेफ्स 2’ में एल्विश को नहीं पहचान पाईं दिव्यांका
शो का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें दिव्यांका एल्विश को समर्थ समझकर उनका अभिवादन करती हैं। एल्विश तुरंत उन्हें टोकते हैं और अपना नाम बताते हैं, जिस पर दिव्यांका तुरंत माफी मांग लेती हैं। इस मजेदार लेकिन अजीब पल पर शो के बाकी कंटेस्टेंट्स जोर-जोर से हंसने लगते हैं और दिव्यांका थोड़ी शर्मिंदा भी हो जाती हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Disha Patani Film: बॉलीवुड के बाद अब हॉलीवुड में धमाका करेंगी दिशा पाटनी, ‘होलिगार्ड्स सागा’ से करेंगी एंट्री
Priyanka Chopra ने गोल्ड गाला 2026 में लूटी महफिल, 20 साल पुरानी साड़ी से बनी ड्रेस में दिखीं ग्लैमरस
Thalapathy Vijay के शपथ ग्रहण के बाद सोशल मीडिया पर बधाइयों की बाढ़, प्रकाश राज और पूजा हेगड़े ने लुटाया प्यार
Shekhar Suman Memories: शेखर सुमन ने याद किए करियर के खास पल, फूलन देवी और बाल ठाकरे से जुड़ी बातें की शेयर
इस घटना के बाद एल्विश यादव के कुछ फैंस ने दिव्यांका त्रिपाठी को सोशल मीडिया पर ट्रोल करना शुरू कर दिया। लेकिन दिव्यांका ने ट्रोलर्स को अपने अंदाज में करारा जवाब दिया। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट शेयर किया। जिसमें लिखा कि मैं एल्विश के सच्चे फैंस का धन्यवाद करना चाहती हूं, क्योंकि सच्चे फैंस हमेशा अपने आइडल की इज्जत करते हैं।
ये भी पढ़ें- कोल्डप्ले CEO-HR अफेयर कांड पर क्रिस मार्टिन का फनी रिएक्शन, दी ये चेतावनी
पोस्ट शेयर कर ट्रोलर्स को दिया मुंहतोड़ जवाब
उन्होंने आगे कहा कि ट्रोल करने वालों को डबल थैंक्स मेरा इंगेजमेंट बढ़ाने के लिए। मेरा इनर सिस्टम तुम्हारी भाषा तुम्हारे और तुम्हारे परिवार की ओर लौटा देता है यही कर्मा है। हालांकि, दिव्यांका की इस प्रतिक्रिया पर उनके फैंस ने खूब सराहना कर रहे हैं। साथ ही ट्रोलर्स को मुंहतोड़ जवाब देने पर तारीफ भी कर रहे हैं।
आपको बता दें, अब फैंस को शो के ग्रैंड फिनाले का इंतजार है, जिसमें टीवी और डिजिटल की दुनिया के बड़े नाम एक मंच पर नजर आएंगे। ‘लाफ्टर शेफ्स 2’ न केवल स्वाद और कॉमेडी का तड़का दे रहा है, बल्कि ऐसे दिलचस्प मोमेंट्स भी सामने ला रहा है, जो दर्शकों को लंबे समय तक याद रहेंगे।
