कोल्डप्ले CEO-HR अफेयर कांड पर क्रिस मार्टिन का फनी रिएक्शन, दी ये चेतावनी

Chris Martin-CEO-HR: क्रिस मार्टिन का एक कोल्डप्ले कॉन्सर्ट सुर्खियों में आ गए हैं। एंडी और क्रिस्टिन के अफेयर वीडियो वायरल होने के बाद अब क्रिस मार्टिन ने मजेदार रिएक्शन दिया है, जो वायरल हो रहा है।
CEO-HR affair scandal
क्रिस मार्टिन सीईओ एचआर अफेयर (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

CEO-HR Affair Scandal at Coldplay: कोल्डप्ले का एक कॉन्सर्ट इन दिनों सोशल मीडिया पर जबरदस्त चर्चा में है, लेकिन इस बार वजह म्यूजिक नहीं बल्कि एक वायरल मोमेंट है, जिसने लाखों लोगों का ध्यान खींचा। बोस्टन में हुए इस लाइव कॉन्सर्ट में कुछ ऐसा हुआ जिसने एस्ट्रोनॉमर कंपनी के सीईओ एंडी बायरन और एचआर हेड क्रिस्टिन कैबोट की जिंदगी पूरी तरह बदल दी।

दरअसल, क्रिस मार्टिन के लाइव शो के दौरान जैसे ही कैमरा ऑडियंस की ओर घूमा, स्क्रीन पर एंडी और क्रिस्टिन एक-दूसरे की बाहों में खोए नजर आए। यह रोमांटिक पल ‘किस कैम’ या ‘जंबोट्रॉन’ पर लाइव आ गया और उनका अफेयर पूरी दुनिया के सामने आ गया।

एंडी और क्रिस्टिन एक-दूसरे के बाहों में आए थे नजर

इस वीडियो को एक कोल्डप्ले फैन ने रिकॉर्ड करके सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया और यह पल देखते ही देखते वायरल हो गया। वीडियो को 50 मिलियन से ज्यादा बार देखा गया, और अब यह इंटरनेट पर एक मीमफेस्ट का रूप ले चुका है। इस कांड के बाद एंडी बायरन को अपनी कंपनी से इस्तीफा देना पड़ा, जबकि क्रिस्टिन कैबोट ने अब तक कोई सार्वजनिक बयान नहीं दिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, एंडी की पत्नी ने अपने सोशल मीडिया से उनका सरनेम हटा दिया है और फेसबुक अकाउंट को भी डिएक्टिवेट कर दिया है।

क्रिस मार्टिन ने ऑडियंस को दी मजेदार चेतावनी

इस वायरल घटना के बाद जब कोल्डप्ले ने मैडिसन में अगला कॉन्सर्ट किया, तो क्रिस मार्टिन ने दर्शकों को मजेदार अंदाज में चेतावनी दी। उन्होंने कहा, "अब हम कैमरों का उपयोग करने जा रहे हैं और कुछ लोगों को स्क्रीन पर दिखाएंगे, इसलिए प्लीज, अगर आपने अभी तक मेकअप नहीं किया है तो कर लीजिए।" हालांकि, अब क्रिस का चुटकी भरा अंदाज खूब वायरल हो रहा है।

कोल्डप्ले कॉन्सर्ट में क्या हुआ था?

आपको बता दें, यह पूरा वाकया तब हुआ, जब बैंड के फ्रंटमैन क्रिस मार्टिन ने अपनी परफॉर्मेंस के बीच दर्शकों के बीच लोकप्रिय किस कैम सेगमेंट शुरू किया, जिसमें कैमरा घुमा और कपल पर फोकस किया है। हालांकि, जैसे ही कैमरा एंडी बायरन और क्रिस्टिन कैबोट पर ठहरा, तो दोनों इस दौरान एक-दूसरे की बाहों में लिपटे दिखे।

हालांकि, स्क्रीन पर उनकी तस्वीर आने के बाद दोनों बेहद अनकंर्फेटबल हो गए और अपना फेस छिपाने की कोशिश करने लगे। इस वीडियो के वायरल होने के बाद लोग तरह-तरह के रिएक्शन देने लगे। क्योंकि एंडी बायरन पहले से शादीशुदा हैं और उनके दो बच्चे भी हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com