दिशानी चक्रवर्ती और माइल्स मंट्जारिस (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

Dishani Chakraborty Engagement: प्रपोजल मोमेंट ने जीता दिल, वायरल हुईं खास तस्वीरें

Mithun Daughter Dishani Chakraborty Engagement: दिग्गज एक्टर मिथुन चक्रवर्ती के घर जल्द ही शादी की शहनाई बजने वाली है। उनकी बेटी दिशानी चक्रवर्ती ने माइल्स मंट्जारिस के साथ सगाई कर ली है।

यति सिंह

Dishani Chakraborty Engagement Photos Viral: बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती के परिवार से एक बहुत ही खूबसूरत और बड़ी खुशखबरी सामने आ रही है। दिग्गज एक्टर की इकलौती बेटी दिशानी चक्रवर्ती ने अपने जीवन के नए सफर की शुरुआत कर दी है। उन्होंने अपने विदेशी पार्टनर माइल्स मंट्जारिस के साथ सगाई कर ली है और इस बात की जानकारी उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर शेयर की है।

समंदर के किनारे हुए इस बेहद रोमांटिक प्रपोजल की तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं, जिसे देखकर फैंस और फिल्म इंडस्ट्री के लोग इस जोड़े को बधाइयां दे रहे हैं। दिशानी चक्रवर्ती ने अपने मंगेतर माइल्स मंट्जारिस के साथ इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करते हुए इस खास पल की तस्वीरें फैंस के साथ शेयर कीं है। सोशल मीडिया पर सामने आई इन तस्वीरों में दोनों को बेहद रोमांटिक अंदाज देखा जा सकता है।

इस शुभ दिन को दोनों लेंगे सात फेरे

दिशानी चक्रवर्ती के अपनी सगाई की बेहद सुंदर तस्वीरें शेयर करने के साथ ही उन्होंने अपनी शादी की तारीख का भी ऐलान कर दिया है। उन्होंने पोस्ट के साथ एक बेहद प्यारा कैप्शन लिखते हुए इशारा दिया है कि दोनों इस साल के अंत में शादी के अटूट बंधन में बंध जाएंगे।

दिशानी ने पोस्ट के कैप्शन में लिखा कि 6 दिसंबर 2026 मेरी जिंदगी का सबसे आसान और खूबसूरत फैसला है। वहीं इस पोस्ट के सामने आते ही साफ हो गया है कि दोनों आने वाली सर्दियों में ऑफिशियली रूप से हमेशा के लिए एक-दूसरे के हो जाएंगे। पोस्ट में दिशानी अपनी कीमती हीरे की अंगूठी भी दिखाती नजर आ रही हैं।

कौन हैं मिथुन दा के होने वाले दामाद

दिशानी चक्रवर्ती की सगाई की न्यूज सामने आने के बाद से ही हर कोई यह जानने के लिए उत्सुक है कि आखिर मिथुन चक्रवर्ती के होने वाले दामाद कौन हैं। माइल्स मंट्जारिस भी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री का ही एक अहम हिस्सा हैं और वह मुख्य रूप से हॉलीवुड और वेस्टन फिल्म इंडस्ट्री में एक्टिव हैं। वह पेशे से एक अच्छे डायरेक्टर ऑफ फोटोग्राफी, स्टेडीकैम ऑपरेटर और कलरिस्ट हैं।

माइल्स ने कई बड़े एड्स और मार्केटिंग कैंपेन में अपनी कला का प्रदर्शन किया है। दिशानी और माइल्स काफी लंबे समय से एक-दूसरे को जानते हैं और दोनों का यह रिश्ता अब शादी के करीब पहुंच चुका है। हॉलीवुड में करियर बना रही हैं दिशानी मिथुन चक्रवर्ती और योगिता बाली की लाडली बेटी दिशानी ने अपनी पढ़ाई लॉस एंजिल्स के प्रतिष्ठित न्यूयॉर्क फिल्म एकेडमी से पूरी की है।

वह अपने पिता दिशानी चक्रवर्ती के नक्शेकदम पर चलते हुए एक्टिंग और फिल्म मेकिंग के क्षेत्र में अपना करियर बना रही हैं। दिशानी ने बॉलीवुड के बजाय हॉलीवुड में अपनी पहचान बनाने का फैसला लिया है। और वह वहां कई शॉर्ट फिल्मों में बतौर एक्ट्रेस, लेखिका और प्रोड्यूसर काम कर चुकी हैं। उनकी शॉर्ट फिल्मों में द गेस्ट, टू फेस्ड और फ्रूट बाउल जैसी फिल्में शामिल हैं।

ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को दी चुनौती, फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची, नाम और सिंबल पर विवाद तेज

भस्मासुर है कांग्रेस…राहुल को पढ़ना चाहिए अपनी पार्टी का इतिहास, सहयोगियों को खत्म करना आदत: किरेन रिजिजू

तमिलनाडु में जन्म लेने वाले बच्चों को मिलेगा सोने का छल्ला, CM विजय ने किया ऐलान, वितरण के लिए बनेंगे 107 हब

DUSU Election 2026 LIVE: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव के लिए मतदान समाप्त

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री बन सकते हैं राहुल गांधी...शहजाद पूनावाला का तंज, बोले- 2029 में फिर PM बनेंगे मोदी