Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

बॉर्डर 2 से बाहर नहीं होंगे दिलजीत दोसांझ, जानिए इसके पीछे क्या है वजह

दिलजीत दोसांझ की फिल्म सरदार जी 3 में पाकिस्तानी एक्ट्रेस की मौजूदगी की वजह से दिलजीत के खिलाफ देशभर में गुस्से का माहौल है, लेकिन बॉर्डर 2 फिल्म से उन्हें बाहर का रास्ता नहीं दिखाया जा सकता।

  • Written By: अनिल सिंह
Updated On: Jun 27, 2025 | 05:06 PM

दिलजीत दोसांझ को बॉर्डर 2 से बाहर की जाने की उठी मांग

Follow Us
Close
Follow Us:

दिलजीत दोसांझ की फिल्म सरदार जी 3 में पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर की मौजूदगी की वजह से दिलजीत इस समय देशभर में आलोचना झेल रहे हैं। फिल्म संगठनों ने दिलजीत की फिल्में और उनके गानों पर बैन लगाने की मांग कर दी है, इतना ही नहीं उन्हें बॉर्डर 2 फिल्म से हटाए जाने की मांग भी तेज हो गई है, जिसके लिए फिल्म संगठन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर बॉर्डर 2 की शूटिंग पर रोक लगाने की अपील की है। इन सबके बीच चलिए जानते हैं क्या बॉर्डर 2 फिल्म से दिलजीत दोसांझ को हटाया जाना संभव है?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्पलाइज (FWICE) ने फिल्ममेकर्स, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह सभी को चिट्ठी लिखकर बॉर्डर 2 की शूटिंग रोकने की अपील की है। फेडरेशन ने फिल्म मेकर्स को जो लेटर लिखा है, उसमें बॉर्डर 2 फिल्म से दिलजीत दोसांझ को हटाने की मांग भी की गई है। हालांकि फिल्म मेकर्स की तरफ से फेडरेशन के लेटर पर अभी कोई एक्शन नहीं लिया गया है।

ये भी पढ़ें- पैड वुमन बनी मानुषी छिल्लर, पीरियड्स के टैबू को तोड़ने के मिशन पर कायम

सम्बंधित ख़बरें

गावस्कर-कपिल देव को सता रही इमरान खान की चिंता, 14 पूर्व क्रिकेटरों ने लिखा शहबाज शरीफ को लेटर, क्या है मांग?

95 साल की उम्र में रॉबर्ट डुवैल का देहांत, अनुपम खेर बोले- वह बहुत ईमानदार अभिनेता थे

The Kerala Story 2 Trailer: ‘द केरल स्टोरी 2’ ने फिर छेड़ी बड़ी बहस, रोंगटे खड़े कर देगा ट्रेलर का हर सीन

धुरंधर: द रिवेंज पर संकट, सेट पर नियमों की अनदेखी से बढ़ी मुश्किलें, बीएमसी ने दिखाई सख्ती

क्या संभव है बॉर्डर 2 से दिलजीत दोसांझ को हटाना
हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक बॉर्डर 2 फिल्म की शूटिंग करीब 50 फीसदी पूरी हो चुकी है। ऐसे में फिल्म के किसी भी कलाकार को फिल्म से हटाना अब संभव नहीं है। वैसे भी दिलजीत दोसांझ को जब फिल्म में लेने का फैसला किया गया था, तब उनके खिलाफ नाराजगी का माहौल नहीं था। भारत और पाकिस्तान के बीच खराब हुए रिश्ते से काफी पहले दिलजीत दोसांझ ने फिल्म साइन की थी। ऐसे में अब फिल्म मेकर्स उन्हें यूं ही फिल्म से बाहर नहीं निकाल सकते, क्योंकि इसके लिए फिल्म मेकर्स को नई कास्टिंग करनी होगी और फिल्म को पूरी तरह से वापस शूट करना होगा जो एक लगभग असंभव कार्य है, इससे फिल्म का बजट भी काफी बढ़ सकता है।

गृह मंत्रालय के फैसले पर टिकी दिलजीत की किस्मत
फिल्म संगठन एफडब्ल्यूआईसीई ने प्रधानमंत्री और गृह मंत्री को भी लेटर लिखा है, अगर गृह मंत्रालय या प्रधानमंत्री कार्यालय की तरफ से इस मामले में कोई फैसला लिया जाता है, तो फिल्म मेकर्स को मजबूरी में दिलजीत दोसांझ को हटाना पड़ सकता है। अगर मंत्रालय की तरफ से दिलजीत दोसांझ को हटाने की बात नहीं की जाती है, तो फिर दिलजीत फिल्म में बने रह सकते हैं। मामला संवेदनशील मोड़ पर पहुंच गया है, ऐसे में आने वाले वक्त में क्या होगा यह देखना वाकई दिलचस्प हो गया है।

Diljit dosanjh will not be out of border 2 despite the sardaar ji 3 controversy

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 27, 2025 | 04:37 PM

Topics:  

  • Bollywood News
  • Celebrity News
  • Diljit Dosanjh
  • Entertainment News
  • Pakistan
  • Upcoming Movies

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.