- Hindi News »
- Entertainment »
- Manushi Chhillar Became Pad Woman Miss World Spreads Awareness For Periods
पैड वुमन बनी मानुषी छिल्लर, पीरियड्स के टैबू को तोड़ने के मिशन पर कायम
मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर माहवारी से जुड़े टैबू तोड़ने के मिशन पर कायम हैं। मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर ने पीरियड्स, स्वास्थ्य और स्वच्छता को लेकर जागरूकता फैलाने की अपनी पहल को जारी रखा है।
- Written By: अनिल सिंह

माहवारी से जुड़े टैबू तोड़ने के मिशन पर कायम हैं मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर
मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर लंबे समय से अपने गैर-लाभकारी पहल प्रोजेक्ट शक्ति के ज़रिए महिलाओं के स्वास्थ्य की हिमायती रही हैं। इस जनहित परियोजना को आगे बढ़ाते हुए, मानुषी ने हाल ही में माहवारी, स्वास्थ्य और स्वच्छता के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए युवा लड़कियों से मुलाकात की। अपनी पहल के तहत, मानुषी ने युवा लड़कियों को मासिक धर्म के बारे में शिक्षित करने के लिए मुंबई के एक स्कूल का दौरा किया, सैनिटरी पैड वितरित किए और इस विषय पर खुली बातचीत को प्रोत्साहित किया।
जबकि उन्होंने पहले से ही कई पहल का नेतृत्व किया है, जिससे न सिर्फ अनगिनत महिलाएं अपनी माहवारी स्वच्छता को प्राथमिकता देने में मदद मिली हैं, बल्कि उन्हें मुफ्त सैनिटरी पैड्स भी उपलब्ध हुए हैं। अब मानुषी इस अभियान को युवाओं तक पहुंचाकर एक बड़ा कदम आगे बढ़ा रही हैं। मानुषी छिल्लर ने प्रोजेक्ट शक्ति को आगे बढ़ाया है।
ये भी पढ़ें- फिल्म रिलीज के वक्त ही लगती है चोट? रश्मिका के वीडियो पर यूजर्स के तीखे सवाल
सम्बंधित ख़बरें
मेकर्स की जेब पर भारी पड़े Mohanlal…दृश्यम-3 की स्टारकास्ट की कमाई जानकर उड़ जाएंगे आपके होश!
भीड़, मारपीट और डर…’फिरौती के लिए रची गई साजिश’, Raveena Tandon ने याद किया वो डरावना दिन
एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में कमाई 50% गिरी? ‘thetopindia’ के सर्वे ने उड़ाए होश, जानिए इस दावे का पूरा सच!
Shivangi Joshi Facts: कथक की थिरकन के साथ ताइक्वांडो का दम… जानिए Shivangi Joshi से जुड़ी ये खास बातें
माहवारी स्वास्थ्य को लेकर उनका समर्पण नया नहीं है। कोविड-19 लॉकडाउन के दौरान, उन्होंने सार्वजनिक रूप से राज्य सरकारों से उन लोगों को मुफ्त सैनिटरी पैड और राशन जैसी आवश्यक चीजें उपलब्ध कराने का अपील की थी। खासकर फंसे हुए महिलाओं और आजीविका कमाने में असमर्थ लोगों को जो कोविड के कारण प्रभावित हुए हैं। प्रोजेक्ट शक्ति के माध्यम से, उन्होंने ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में काम किया, 20 गांवों की 5,000 से अधिक महिलाओं की मदद की, और इसके लिए उन्हें मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में ब्यूटी विद ए पर्पज़ अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।
मिस वर्ल्ड के बाद, उन्होंने मासिक धर्म के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए भारत और अफ्रीका में काम किया और एक प्रोजेक्ट लॉन्च किया, जो कम कीमत वाले, कंपोस्ट बनाने योग्य सैनिटरी पैड प्रदान करता है।
माहवारी स्वास्थ्य के प्रति उनके प्रयासों के अलावा, मानुषी ने सामाजिक सरोकारों को और भी व्यापक रूप में अपनाया है। उन्होंने प्रोजेक्ट शक्ति के माध्यम से वर्ल्ड एड्स डे की गतिविधियों में भी भाग लिया है, जिससे उनके बहुआयामी स्वास्थ्य जागरूकता अभियानों की प्रतिबद्धता झलकती है। उनका कार्य महिलाओं से जुड़े महत्वपूर्ण स्वास्थ्य मुद्दों के प्रति एक सतत प्रयास है, जिसमें वह अपने ब्यूटी क्वीन के मंच को सार्थक सामाजिक प्रभाव से जोड़ती हैं।
बॉलीवुड में, मानुषी की इस साल दो बड़ी फिल्में रिलीज होने वाली हैं – राजकुमार राव के साथ ‘मालिक’ और जॉन अब्राहम के साथ ‘तेहरान’, जिसमें मानुषी दो विपरीत भूमिकाओं में नजर आएंगी।
Manushi chhillar became pad woman miss world spreads awareness for periods
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
चेपॉक में ईशान किशन का जलवा, अर्धशतकीय पारी खेलकर चेन्नई के जबड़े से छीनी जीत, SRH ने 5 विकेट से जीता मुकाबला
May 18, 2026 | 11:36 PMMorning Dreams:सुबह के इन सपनों को न करें इग्नोर, स्वप्न शास्त्र में माना गया है बेहद शुभ
May 18, 2026 | 11:34 PMबायोमाइनिंग प्रोजेक्ट में 67 करोड़ का घोटाला? भाजपा नगरसेवक राज गौरव वानखेड़े ने प्रशासन और एजेंसी को घेरा
May 18, 2026 | 11:17 PMMP News: देवास पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट में MP सरकार का बड़ा एक्शन, हाईकोर्ट के रिटायर्ड जज करेंगे न्यायिक जांच
May 18, 2026 | 11:17 PMमतीन पटेल की संपत्तियों पर चले बुलडोजर का मामला, हाईकोर्ट ने दी याचिका में संशोधन की अनुमति, 15 जून को सुनवाई
May 18, 2026 | 11:04 PMबाबरी बना जैन मंदिर, कृष्ण नगर के नाम से जाना जाएगा इस्लामपुरा, जानें क्यों सड़कों से मुस्लिम नाम हटा रहा पाक
May 18, 2026 | 11:04 PMईंधन बचत के लिए संभाजीनगर मनपा का नो डीजल डेए महापौर ई-स्कूटर पर, तो आयुक्त साइकिल चलाकर पहुँचे ऑफिस
May 18, 2026 | 10:54 PMवीडियो गैलरी

आगे ऑटो में विधायक, पीछे फॉर्च्यूनर से शूटिंग! PM मोदी की अपील का ऐसा असर देख चकराए लोग- VIDEO
May 18, 2026 | 02:14 PM
रास्ता ब्लॉक करके नमाज अदा करना…हुमायूं कबीर का बड़ा बयान, वंदे मातरम को बताया भारतीय संस्कृति का हिस्सा
May 18, 2026 | 02:00 PM
ऐसे जाहिल गंवारों को…NEET पेपर लीक पर बुरी तरह भड़के विशाल ददलानी, बोले- सत्ता में बैठे लोग खुद शिक्षित नहीं
May 18, 2026 | 01:38 PM
केरलम: वीडी सतीशन ने ली CM पद की शपथ, खरगे-राहुल-प्रियंका-रेवंत रेड्डी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद- VIDEO
May 18, 2026 | 11:54 AM
लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM














