Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • शनि, 4 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

सेंसर बोर्ड से लंबी जंग के बाद OTT पर आई ‘सतलुज’, पहले ‘पंजाब 95’ के नाम से थी चर्चा में

Diljit Dosanjh Satluj Movie Release: दिलजीत दोसांझ की फिल्म 'सतलुज' ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हो गई है, जिसे दर्शकों की बेहद भावुक और शानदार प्रतिक्रिया मिल रही है।

  • Written By: यति सिंह
Updated On: Jul 04, 2026 | 04:50 PM

दिलजीत दोसांझ और अर्जुन रामपाल (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Satluj Movie OTT Release: फेमस एक्टर और सिंगर दिलजीत दोसांझ की मुख्य भूमिका वाली फिल्म ‘सतलुज’ बिना किसी शोर-शराबे, बड़े प्रमोशन या विज्ञापनों के सीधे ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर स्ट्रीम कर दी गई है। रिलीज होते ही फिल्म ‘सतलुज’ ने सोशल मीडिया पर एक नई हलचल पैदा कर दी है। दर्शक इस कहानी को देखकर न सिर्फ भावुक हो रहे हैं, बल्कि फिल्म के कलाकारों के शानदार एक्टिंग की जमकर सराहना भी कर रहे हैं।

लंबे समय से इस प्रोजेक्ट का इंतजार कर रहे लोगों के लिए यह एक बड़ा सरप्राइज साबित हुआ है। फिल्म ‘सतलुज’ का सफर आसान नहीं रहा है और इसे दर्शकों तक पहुंचने के लिए एक लंबा रास्ता तय करना पड़ा है। बतादें कि पहले इस फिल्म का नाम ‘पंजाब 95’ रखा गया था। खबरों के अनुसार सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन यानी सेंसर बोर्ड ने इसकी सिनेमाघरों में रिलीज के लिए करीब 120 से ज्यादा कट लगाने का सुझाव दिया था।

कई मुश्किलों को पार कर आखिरकार दर्शकों के सामने आई कहानी

फिल्म मेकर फिल्म ‘सतलुज’ की कहानी की मूल आत्मा और उसके उद्देश्य से कोई समझौता नहीं करना चाहते थे। तमाम कानूनी अड़चनों और चुनौतियों के बावजूद डायरेक्टर हनी त्रेहान अपनी बात पर अड़े रहे। आखिरकार उन्होंने फिल्म के मूल संदेश को बिना नुकसान पहुंचाए इसे ओटीटी पर उसी रूप में पेश किया जैसा उन्होंने सोचा था।

सम्बंधित ख़बरें

India’s Got Latent 2: ‘चंदू चायवाले’ के फैन निकले समय रैना, बोले- कॉमेडी के OG हैं चंदन प्रभाकर

आमिर खान की शादी को मिला कुदरत का आशीर्वाद, बारिश ने बढ़ाई खुशी, गौरी स्प्रैट के नाम होगी एक्टर की जिंदगी

Nagabandham Collection Day 1: 3.25 करोड़ की ओपनिंग के साथ ‘नागबंधम’ की दिखी ताकत, वीकेंड पर बढ़ सकती है रफ्तार

‘मातृभूमि’ के सर्टिफिकेट पर नहीं अटकी बात, सलमान खान की टीम ने अफवाहों को बताया झूठ

फिल्म ‘सतलुज’ की कहानी पंजाब के इतिहास के एक बेहद संवेदनशील और अशांत दौर से जुड़ी हुई है। यह फिल्म मानवाधिकार कार्यकर्ता शहीद जसवंत सिंह खालड़ा के जीवन और उनके संघर्षों पर आधारित एक बायोपिक है। फिल्म का नाम ‘सतलुज’ अविभाजित पंजाब की 5 मुख्य नदियों में से एक के नाम पर रखा गया है, जो इस मिट्टी की पहचान है।

सोशल मीडिया पर दर्शकों ने फिल्म को बताया एक मास्टरपीस

फिल्म ‘सतलुज’ की कहानी में नब्बे के दशक के दौरान हुए एक्स्ट्रा-ज्यूडिशियल एनकाउंटर यानी गैर-कानूनी तरीके से की गई हत्याओं के गंभीर मुद्दे को उठाया गया है।

जैसे ही यह फिल्म ‘सतलुज’ ओटीटी पर उपलब्ध हुई, इंटरनेट यूजर्स ने एक्स पर अपनी प्रतिक्रियाएं शेयर करना शुरू कर दिया। फिल्म देखने वाले लोगों का कहना है कि यह कहानी दर्शकों को अंदर तक झकझोर देती है और कुछ पलों के लिए सुन्न कर देती है।

सोशल मीडिया पर लोग इसे रोंगटे खड़े कर देने वाला सिनेमा बता रहे हैं। फिल्म ‘सतलुज’ की कसी हुई पटकथा और स्क्रीनप्ले दर्शकों को शुरुआत से लेकर अंत तक बांधे रखता है।

Watching Panjab 95 aka #Satluj on #Zee5 Just 15 mins in and can’t express how sad and anger I already feel@diljitdosanjh By the way, those who don’t know this is based on Shaheed Jaswant Singh Khalra biopic and Satluj is a name of one of 5 rivers of undivided Panjab. — SinghPreet (@Xveeter) July 3, 2026

ये भी पढ़ें: आमिर खान की शादी को मिला कुदरत का आशीर्वाद, बारिश ने बढ़ाई खुशी, गौरी स्प्रैट के नाम होगी एक्टर की जिंदगी

दिलजीत दोसांझ की एक्टिंग ने जीता हर किसी का दिल

फिल्म ‘सतलुज’ की सफलता में इसके कलाकारों की एक्टिंग का बहुत बड़ा योगदान है। मुख्य भूमिका निभा रहे दिलजीत दोसांझ ने अपने करियर का सबसे दमदार और परिपक्व प्रदर्शन किया है। उनके बेहतरीन काम को देखकर दर्शकों का उनके प्रति सम्मान और ज्यादा बढ़ गया है।

फिल्म ‘सतलुज’ में दिलजीत के अलावा अर्जुन रामपाल और सुविंदर विक्की जैसे सधे हुए कलाकारों ने भी मुख्य भूमिकाएं निभाई हैं। पूरी स्टार कास्ट के शानदार काम और हनी त्रेहान के बेहतरीन डायरेक्शन ने मिलकर इस ऐतिहासिक जीवनी को स्क्रीन पर पूरी तरह जीवंत कर दिया है।

Diljit dosanjh satluj movie released as on ott after years of delay

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 04, 2026 | 04:50 PM

Topics:  

  • Diljit Dosanjh
  • Entertainment News
  • Famous Singer
  • New Movie
  • New OTT Release

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.