Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • शनि, 4 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

‘मातृभूमि’ के सर्टिफिकेट पर नहीं अटकी बात, सलमान खान की टीम ने अफवाहों को बताया झूठ

Maatrubhumi CBFC News: सलमान खान की आने वाली फिल्म मातृभूमि के सेंसर सर्टिफिकेट को लेकर सोशल मीडिया पर कई तरह की अफवाहें उड़ने के बाद टीम ने ऑफिशियली बयान जारी कर सच्चाई बताई है।

  • Written By: यति सिंह
Updated On: Jul 04, 2026 | 02:15 PM

सलमान खान (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Salman Khan Maatrubhumi Certification Rumours: बॉलीवुड से आए दिन फिल्मों को लेकर तरह-तरह की खबरें और अटकलें सामने आती रहती हैं। इस बार हिंदी सिनेमा के भाईजान यानी सलमान खान की आने वाली एक बड़ी फिल्म को लेकर इंटरनेट पर जबरदस्त अफवाहों का बाजार गर्म था। सोशल मीडिया से लेकर कुछ मीडिया में यह दावा किया जा रहा था कि सलमान की फिल्म मातृभूमि को सेंसर बोर्ड से हरी झंडी मिलने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

इस खबर के सामने आते ही फैंस के बीच एक चिंता और उत्सुकता का माहौल बन गया था। हालांकि अब इस पूरे मामले पर खुद सलमान की प्रोडक्शन कंपनी ने सामने आकर स्थिति को पूरी तरह साफ कर दिया है। प्रोडक्शन हाउस ने उन सभी खबरों को सिरे से खारिज कर दिया है जिनमें कहा जा रहा था कि सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन यानी सीबीएफसी ने फिल्म के सर्टिफिकेट को रोक दिया है या फिल्म किसी कानूनी पचड़े में फंसी हुई है।

सेंसर बोर्ड के विवाद पर प्रोडक्शन हाउस ने खोला बड़ा राज

फिल्म मातृभूमि को लेकर मचे इस पूरे बवाल के बीच सलमान खान फिल्म्स ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर सफाई दी है। प्रोडक्शन हाउस ने उन सभी खबरों को सिरे से खारिज कर दिया है जिनमें कहा जा रहा था कि सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) ने फिल्म के सर्टिफिकेट को रोक दिया है या फिल्म किसी कानूनी पचड़े में फंसी हुई है।

सम्बंधित ख़बरें

दशाश्वमेध घाट पहुंचीं भाग्यश्री, मां गंगा की आरती में हुईं शामिल, बोलीं- ‘अद्भुत अनुभव’

‘परदेसी-परदेसी’ गर्ल को रातोंरात मिली शोहरत, लेकिन प्यार ने छीनी पहचान; ऐसी रही प्रतिभा सिन्हा की जिंदगी

गुरुग्राम में एक्टर चंद्रचूड़ सिंह के घर पर बुलडोजर एक्शन, मौके पर मौजूद रहे अभिनेता

Alpha Collection Day 1: आलिया भट्ट-शरवरी की फिल्म ने ओपनिंग डे पर किया इतना बिजनेस, जानें कमाई के आंकड़े

प्रोडक्शन हाउस ने बेहद संजीदगी से बताया कि इन तमाम दावों में रत्ती भर भी सच्चाई नहीं है। असल में सच्चाई तो यह है कि फिल्म को अभी तक सर्टिफिकेशन की प्रक्रिया के लिए सेंसर बोर्ड के पास भेजा ही नहीं गया है, इसलिए किसी भी तरह की रोक या विवाद का सवाल ही पैदा नहीं होता।

अफवाह फैलाने वालों से की गई यह खास अपील

प्रोडक्शन हाउस के इस आधिकारिक बयान के जरिए बिना पुष्टि किए खबरें चलाने वाले सोशल मीडिया यूजर्स को सख्त हिदायत दी है। उन्होंने मीडिया संगठनों और आम लोगों से अपील की है कि वे इस तरह की मनगढ़ंत और बेबुनियाद जानकारियों को बढ़ावा न दें।

वहीं फिल्म निर्माण से जुड़े सूत्रों का कहना है कि किसी भी फिल्म से जुड़ी सही और प्रामाणिक जानकारी केवल उनके आधिकारिक चैनलों के माध्यम से ही शेयर की जाती है। ऐसे में दर्शकों और फैंस को किसी भी तीसरे स्रोत की बातों पर भरोसा करने के बजाय सिर्फ और सिर्फ आधिकारिक घोषणाओं का ही इंतजार करना चाहिए ताकि किसी भी भ्रम की स्थिति से बचा जा सके।

कर्नल संतोष बाबू के किरदार में दिखेंगे सलमान खान

इस बड़े बजट के ऐतिहासिक वॉर ड्रामा फिल्म ‘मातृभूमि’ में सलमान खान एक बेहद गौरवशाली और चुनौतीपूर्ण किरदार में नजर आने वाले हैं। वह फिल्म में 16 बिहार रेजिमेंट का नेतृत्व करने वाले वीर कर्नल संतोष बाबू का रोल निभा रहे हैं, जिन्होंने देश की संप्रभुता के लिए गलवान में अपनी जान न्योछावर कर दी थी।

ये भी पढ़ें: दशाश्वमेध घाट पहुंचीं भाग्यश्री, मां गंगा की आरती में हुईं शामिल, बोलीं- ‘अद्भुत अनुभव’

अभिनेता सलमान खान के साथ अभिनेत्री चित्रांगदा सिंह मुख्य महिला किरदार में दिखाई देंगी। वहीं, अभिलाष चौधरी और अंकुर भाटिया जैसे मंझे हुए एक्टर भी इस कहानी को मजबूती देते नजर आएंगे।

Salman khan maatrubhumi certification rumours says there is no issue

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 04, 2026 | 02:15 PM

Topics:  

  • Entertainment News
  • New Movie
  • Salman Khan

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.