आमिर खान की शादी को मिला कुदरत का आशीर्वाद, बारिश ने बढ़ाई खुशी, गौरी स्प्रैट के नाम होगी एक्टर की जिंदगी

Aamir Khan Gauri Spratt Marriage: अभिनेता आमिर खान 5 जुलाई को अपनी गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट के साथ स्पेशल मैरिज एक्ट के तहत रजिस्टर मैरिज करेंगे। शादी में सिर्फ 100-150 करीबी मेहमान शामिल होंगे।
Aamir Khan Gauri Spratt Wedding Third Marriage Rain Blessings
आमिर खान और गौरी स्प्रैट (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Aamir Khan Gauri Spratt Wedding: बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान एक बार फिर अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में हैं। 61 साल की उम्र में अभिनेता अपनी गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट के साथ नई पारी शुरू करने जा रहे हैं। दोनों 5 जुलाई को एक निजी समारोह में रजिस्टर मैरिज करेंगे। शादी को लेकर परिवार, दोस्तों और फिल्म इंडस्ट्री में उत्सुकता बनी हुई है। खास बात यह है कि शादी वाले दिन मौसम भी खास रहने वाला है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आमिर और गौरी ने अपनी शादी को पूरी तरह निजी रखने का फैसला किया है। समारोह में करीब 100 से 150 मेहमानों के शामिल होने की उम्मीद है। इसमें दोनों परिवारों के सदस्य, करीबी दोस्त और फिल्म इंडस्ट्री से चुनिंदा लोग ही मौजूद रहेंगे। बताया जा रहा है कि मेहमानों की सूची से लेकर लंच मेन्यू तक हर चीज आमिर और गौरी ने खुद तय की है। दोनों अपने पसंदीदा व्यंजनों को मेन्यू का हिस्सा बना रहे हैं।

स्पेशल मैरिज एक्ट के तहत होगी शादी

रिपोर्ट्स के अनुसार, शादी की सभी औपचारिकताएं दिन के पहले हिस्से में पूरी की जाएंगी। आमिर और गौरी स्पेशल मैरिज एक्ट के तहत अपनी शादी का पंजीकरण कराएंगे। इसके बाद परिवार और करीबी दोस्तों के साथ एक छोटा-सा लंच रखा जाएगा। इस खास मौके पर आमिर के तीनों बच्चे जुनैद खान, आयरा खान और आजाद भी मौजूद रहेंगे। वहीं फिल्ममेकर आशुतोष गोवारिकर और राजकुमार संतोषी जैसे करीबी दोस्तों के शामिल होने की भी संभावना है।

प्रीमियर इवेंट में खुद किया था खुलासा

हाल ही में राजकुमार हिरानी के शो 'प्रीतम एंड पेड्रो' के प्रीमियर पर आमिर खान अपने बेटे जुनैद के साथ पहुंचे थे। इसी दौरान उन्होंने अपनी तीसरी शादी की पुष्टि करते हुए कहा कि यह उनके जीवन का बेहद खास दिन है और वह इसे सादगी व निजता के साथ मनाना चाहते हैं। आमिर खान की पहली शादी रीना दत्ता से हुई थी, जिनसे उन्हें जुनैद और आयरा खान हैं। इसके बाद उन्होंने किरण राव से शादी की, जिनसे उनका बेटा आजाद है। अब आमिर गौरी स्प्रैट के साथ अपने जीवन की नई शुरुआत करने जा रहे हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com