Nagabandham Collection Day 1: 3.25 करोड़ की ओपनिंग के साथ ‘नागबंधम’ की दिखी ताकत, वीकेंड पर बढ़ सकती है रफ्तार
Nagabandham Movie Collection Day 1: विराट कर्ण की माइथोलॉजिकल फिल्म नागबंधम ने सिनेमाघरों में अच्छी शुरुआत की है। पहले दिन फिल्म ने 3 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन किया है।
- Written By: यति सिंह
फिल्म नागबंधम (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Nagabandham Movie Opening Day Collection: पौराणिक कथाओं और आधुनिक तकनीकी के बेजोड़ मेल से सजी फिल्म नागबंधम द सीक्रेट ट्रेजर आखिरकार बड़े पर्दे पर रिलीज हो गई है। एक्टर विराट कर्ण की फिल्म को लेकर पिछले कई दिनों से सोशल मीडिया से लेकर समीक्षकों के बीच भारी क्रेज देखा जा रहा था। फिल्म के रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस से जो शुरुआती आंकड़े निकलकर सामने आए हैं, वे काफी उम्मीद जगाने वाले हैं।
अभिषेक नामा के डायरेक्शन में बनी इस एडवेंचर फिल्म नागबंधम द सीक्रेट ट्रेजर ने अपनी अनूठी कहानी और विजुअल्स के दम पर पहले ही दिन दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में कामयाबी हासिल कर ली है। रिलीजिंग के पहले ही दिन फिल्म में 3 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है।
बॉक्स ऑफिस पर पहले ही दिन दिखा दर्शकों की भीड़
नागबंधम द सीक्रेट ट्रेजर माइथोलॉजिकल एक्शन फिल्म की शुरुआती आंकड़ों पर नजर डालें तो फिल्म ने अपने ओपनिंग डे पर भारतीय बाजार में सधी हुई और मजबूत पकड़ दिखाई है। नागबंधम ने अपने पहले दिन देश भर के थियेटर्स से कुल 3.25 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है।
सम्बंधित ख़बरें
‘मातृभूमि’ के सर्टिफिकेट पर नहीं अटकी बात, सलमान खान की टीम ने अफवाहों को बताया झूठ
बिगबॉस के बाद अब लॉकअप 2 में एंट्री लेगी टीवी की ये भाभीजी, कंट्रोवर्सी से रहा है गहरा नाता
India’s Got Latent 2: UP पुलिस का सिपाही बना ‘इंडियाज गॉट लेटेंट 2’ का विजेता, कपिल दिनकर ने जीते 1 लाख रुपये
Alpha Collection Day 1: आलिया भट्ट-शरवरी की फिल्म ने ओपनिंग डे पर किया इतना बिजनेस, जानें कमाई के आंकड़े
वहीं अगर ग्रॉस कलेक्शन की बात की जाए तो यह आंकड़ा लगभग 3.74 करोड़ रुपये तक पहुंच जाता है। देश भर के अलग-अलग सिनेमाघरों में मिले कुल 3,202 शोज के आधार पर इस कमाई को फिल्म जगत के जानकार एक सुरक्षित और बेहतरीन शुरुआत मान रहे हैं।
नाइट के शो में उमड़ी भीड़ ने बदल दिया पूरा गणित
फिल्म नागबंधम द सीक्रेट ट्रेजर के प्रदर्शन में सबसे दिलचस्प मोड़ रिलीजिंग डे की शाम के बाद देखने को मिला। दिन की शुरुआत में सिनेमाघरों में दर्शकों की उपस्थिति सामान्य थी लेकिन सूरज ढलते ही खेल पूरी तरह बदल गया। सुबह के समय जहां केवल 19.46 % सीटों पर दर्शक मौजूद थे, वहीं दोपहर और शाम होते-होते यह संख्या बढ़कर 24 % के पार चली गई।
सबसे बड़ा धमाका रात के शोज में हुआ जब थिएटर्स की ऑक्यूपेंसी बढ़कर लगभग 32 % तक पहुंच गई। दर्शकों का रात के समय इस कदर उमड़ना यह साफ संकेत देता है कि फिल्म को लेकर लोगों में जबरदस्त क्रेज है।
साउथ के दर्शकों ने फिल्म पर लुटाया सबसे ज्यादा प्यार
फिल्म नागबंधम द सीक्रेट ट्रेजर कई भाषाओं में एक साथ रिलीज की गई थी लेकिन इसकी सबसे ज्यादा चमक इसके मूल भाषा में देखने को मिली है। कुल कमाई में से अकेले तेलुगु वर्जन ने बॉक्स ऑफिस पर 2.90 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।
इसके बाद हिंदी भाषी दर्शकों ने भी फिल्म को सराहा और हिंदी वर्जन से 20 लाख रुपये का कलेक्शन सामने आया। तमिल भाषा से 10 लाख रुपये, कन्नड़ से 2 लाख और मलयालम वर्जन से 3 लाख रुपये की कमाई हुई है। अलग-अलग राज्यों से मिल रहे इस प्यार से फिल्म मेकर्स बेहद गदगद नजर आ रहे हैं।
ये भी पढ़ें: ‘मातृभूमि’ के सर्टिफिकेट पर नहीं अटकी बात, सलमान खान की टीम ने अफवाहों को बताया झूठ
प्राचीन खजाने और पवित्र फूल की लड़ाई ने जीता दिल
साउथ सिनेमा की फिल्म नागबंधम द सीक्रेट ट्रेजर की सफलता के पीछे इसकी अनूठी और रहस्यमयी कहानी को मुख्य वजह माना जा रहा है। फिल्म की पूरी पटकथा प्राचीन किंवदंतियों, पौराणिक इतिहास और एक रहस्यमयी पवित्र फूल ब्रह्म कमलम की खोज के इर्द-गिर्द बुनी गई है।
एक्टर विराट कर्ण ने इसमें रुद्र नामक एक पराक्रमी योद्धा का किरदार निभाया है। फिल्म की कहानी में ट्विस्ट तब आता है जब खलनायक अब्दाली अपनी अधूरी इच्छाओं को पूरा करने के लिए उस पवित्र फूल को चुराने की कोशिश करता है। फिल्म में नाभा नतेश और ऐश्वर्या मेनन के किरदारों के साथ-साथ इसके शानदार विजुअल इफेक्ट्स ने दर्शकों का मन मोह लिया है।
