Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • शनि, 4 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

India’s Got Latent 2: ‘चंदू चायवाले’ के फैन निकले समय रैना, बोले- कॉमेडी के OG हैं चंदन प्रभाकर

India's Got Latent 2 Show: फेमस स्टैंडअप कॉमेडियन समय रैना ने अपने शो 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' में चंदन प्रभाकर की जमकर तारीफ की है और चंदू चायवाले को कॉमेडी जगत का असली महारथी बताया है।

  • Written By: यति सिंह
Updated On: Jul 04, 2026 | 03:58 PM

समय रैना और चंदन प्रभाकर (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Samay Raina Praises Chandan Prabhakar: कॉमेडी की दुनिया में जब भी किसी बड़े मंच की बात होती है, तो हमारे जेहन में कुछ गिने-चुने नाम ही आते हैं। लेकिन इस चकाचौंध के पीछे कुछ ऐसे कलाकार भी होते हैं जो सालों तक पर्दे पर रहकर भी अपनी सादगी से लोगों को हंसाते हैं।

छोटे पर्दे पर ‘चंदू चायवाले’ के रोल से घर-घर में अपनी पहचान बनाने वाले चंदन प्रभाकर आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। हाल ही में एक फेमस कॉमेडी शो के स्टेस पर उनकी मौजूदगी ने मनोरंजन जगत में एक नई बहस छेड़ दी है, जहां उनके हुनर को वो सम्मान मिला जिसके वे हकदार थे।

चंदू चायवाले की डिजिटल मंच पर मारी धांसू एंट्री

फेमस स्टैंडअप कॉमेडियन समय रैना का टैलेंट हंट शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट 2’ इन दिनों इंटरनेट पर काफी धमाल मचा रहा है। इस शो के नए एपिसोड में कॉमेडियन चंदन प्रभाकर बतौर जज और पैनलिस्ट शामिल हुए।

सम्बंधित ख़बरें

आमिर खान की शादी को मिला कुदरत का आशीर्वाद, बारिश ने बढ़ाई खुशी, गौरी स्प्रैट के नाम होगी एक्टर की जिंदगी

‘मातृभूमि’ के सर्टिफिकेट पर नहीं अटकी बात, सलमान खान की टीम ने अफवाहों को बताया झूठ

दशाश्वमेध घाट पहुंचीं भाग्यश्री, मां गंगा की आरती में हुईं शामिल, बोलीं- ‘अद्भुत अनुभव’

‘परदेसी-परदेसी’ गर्ल को रातोंरात मिली शोहरत, लेकिन प्यार ने छीनी पहचान; ऐसी रही प्रतिभा सिन्हा की जिंदगी

जैसे ही चंदन ने मंच पर कदम रखा, वहां मौजूद दर्शकों ने तालियों के साथ उनका जोरदार स्वागत किया। सालों तक टीवी स्क्रीन पर साधारण कपड़ों में दिखने वाले इस कलाकार शो के दौरान नए अंदाज में नजर आए।

समय रैना ने खोल दिया कपिल से जुड़ा बड़ा राज

‘इंडियाज गॉट लेटेंट 2’ शो के दौरान समय रैना ने बातों-बातों में चंदन प्रभाकर की टाइमिंग और उनके अनुभव की जमकर तारीफ की। समय ने चंदन को कॉमेडी का असली ‘ओजी’ यानी ओरिजिनल गैंगस्टर बताया, जिसका सीधा मतलब है कि वे इस फील्ड के पुराने और सबसे मंझे हुए खिलाड़ी हैं। वहीं बातचीत के दौरान समय रैना ने मजाकिया अंदाज में कपिल शर्मा का जिक्र छेड़ दिया। उन्होंने कुछ ऐसा कहा जिससे वहां मौजूद सभी लोग अपनी हंसी नहीं रोक पाए।

शो के दौरान समय रैना ने चंदन की तारीफ करते हुए उनके पुराने साथी कपिल शर्मा पर चुटकी लेते हुए कहा कि चंदन ने सालों तक टीवी पर जो झेला है, उसी का नतीजा है कि आज वे इतने बड़े मंच पर मुख्य भूमिका में हैं। इस मजेदार खिंचाई को सुनकर चंदन प्रभाकर भी मुस्कुराए बिना नहीं रह सके।

ये भी पढ़ें: Nagabandham Collection Day 1: 3.25 करोड़ की ओपनिंग के साथ ‘नागबंधम’ की दिखी ताकत, वीकेंड पर बढ़ सकती है रफ्तार

छोटे पर्दे से आगे निकलकर चंदन ने जीता सबका दिल

कॉमिडियन चंदन प्रभाकर और कपिल शर्मा का रिश्ता सिर्फ टीवी तक सीमित नहीं है, बल्कि दोनों रियल लाइफ में भी कॉलेज के दिनों के बेहद पुराने दोस्त हैं। कपिल के शो में भले ही चंदन का किरदार हमेशा डांट खाने वाला रहा हो, लेकिन समय रैना जैसे नए जमाने के कॉमेडियन के शो में उन्हें इतना बड़ा सम्मान देना यह साबित करता है कि इंडस्ट्री उनके हुनर की असल कदर जानती है।

Indias got latent 2 samay raina calls chandan prabhakar the og of comedy

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 04, 2026 | 03:58 PM

Topics:  

  • Entertainment News
  • India's Got Latent
  • OTT News
  • Samay Raina

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.