Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

धुरंधर की रिलीज पर रोक की मांग, रणवीर सिंह की फिल्म के खिलाफ कोर्ट पहुंचा मेजर मोहित शर्मा का परिवार

Major Mohit Sharma Family: रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर' की रिलीज पर रोक लगाने के लिए शहीद मेजर मोहित शर्मा के परिवार ने दिल्ली हाई कोर्ट में याचिका दायर की है। परिवार ने गंभीर आरोप लगाया है।

  • Written By: अनिल सिंह
Updated On: Nov 28, 2025 | 04:40 PM

मेजर मोहित शर्मा का परिवार पहुंचा दिल्ली हाई कोर्ट, 'धुरंधर' के मेकर्स पर बिना इजाजत कहानी बनाने का आरोप

Follow Us
Follow Us:

Dhurandhar Controversy: बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह की आगामी मिलिट्री-थीम वाली फिल्म ‘धुरंधर’ रिलीज से पहले ही एक बड़े कानूनी विवाद में फंस गई है। शहीद मेजर मोहित शर्मा के माता-पिता ने फिल्म की रिलीज पर रोक लगाने के लिए दिल्ली हाई कोर्ट का रुख किया है। परिवार का आरोप है कि मेकर्स ने मेजर मोहित शर्मा के जीवन और शहादत पर आधारित यह फिल्म इंडियन आर्मी या उनके कानूनी वारिसों से बिना इजाजत लिए बनाई है।

मेजर मोहित शर्मा को अशोक चक्र और सेना मेडल से सम्मानित किया गया था। यह फिल्म 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

याचिका में ‘पर्सनैलिटी राइट्स’ के उल्लंघन का आरोप

मेजर मोहित शर्मा के परिवार की ओर से दायर याचिका में यह आरोप लगाया गया है कि फिल्म मेजर शर्मा की जिंदगी, उनके सीक्रेट ऑपरेशन और शहादत से सीधे जुड़ी हुई लगती है। उनका कहना है कि मीडिया रिपोर्ट्स भी यही दर्शाती हैं कि मेकर्स ने ‘धुरंधर’ को मेजर शर्मा की कहानी से जोड़ा है।

सम्बंधित ख़बरें

Shilpa Shinde Controversy: शिल्पा शिंदे के बयान पर बढ़ा विवाद, AICWA उठा सकता है बड़ा कदम

‘पेड्डी’ के तूफान के बीच रिलीज हुई Varun Dhawan की फिल्म, जानें ‘है जवानी तो इश्क होना है’ का कलेक्शन

Peddi Collection Day 2: ‘पेड्डी’ को मिला वीकेंड का फायदा, राम चरण की फिल्म ने दिखाई मजबूत पकड़

Sunil Dutt Birth Anniversary: 25 रुपये की नौकरी से शुरू हुआ सफर, संघर्षों को हराकर बने बॉलीवुड के चमकते सितारे

याचिका में साफ तौर पर कहा गया है:

“शहीद कोई फायदे की चीज नहीं है। किसी को भी यह अधिकार नहीं है कि वारिसों से इजाजत लिए बिना सैनिक की जिंदगी पर फिल्म बनाए। बिना इजाजत के सैनिक की जिंदगी को दिखाना, संविधान के आर्टिकल 21 के तहत पर्सनैलिटी राइट्स का उल्लंघन है।” परिवार का कहना है कि फिल्म बनाने वालों ने इस बात को न तो कभी माना है और न ही उन्होंने परिवार से कोई सलाह ली है।

ये भी पढ़ें- ‘ऐश्वर्या राय को बनाऊंगा अपनी बेगम…’, पाकिस्तानी मौलाना ने की सारी हदें पार, दिया भद्दा बयान

रिलीज रोकने और प्राइवेट स्क्रीनिंग की मांग

याचिकाकर्ता ने दिल्ली हाई कोर्ट से फिल्म की रिलीज तुरंत रोकने की गुजारिश की है। इसके साथ ही यह मांग भी की गई है कि किसी भी पब्लिक प्रीमियर से पहले फिल्म की एक प्राइवेट स्क्रीनिंग मेजर शर्मा के परिवार के लिए अनिवार्य की जाए, ताकि उन्हें कंटेंट पर अपनी राय देने का मौका मिल सके। इस याचिका में सीबीएफसी (CBFC), एडीजीपी, निर्देशक (आदित्य धर) और जियो स्टूडियो को भी पक्षकार बनाया गया है।

फिल्म की स्टार कास्ट

फिल्म ‘धुरंधर‘ का निर्देशन आदित्य धर कर रहे हैं, जो पहले ‘उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक’ जैसी सफल फिल्म बना चुके हैं। हालांकि, मेकर्स ने अभी तक फिल्म की कहानी को आधिकारिक तौर से नहीं बताया है। इस फिल्म में रणवीर सिंह के अलावा सारा अर्जुन, अक्षय खन्ना, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त और आर माधवन जैसे दिग्गज कलाकार अहम किरदारों में हैं।

Dhurandhar movie ranveer singh major mohit sharma controversy

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Nov 28, 2025 | 04:40 PM

Topics:  

  • Celebrity News
  • Entertainment
  • Entertainment News
  • Ranveer Singh

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.