Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • बुध, 22 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

18 साल की पॉपुलर एक्ट्रेस की सड़क हादसे में मौत, हॉलीवुड में छाया मातम, पिता का रो-रोकर बुरा हाल

Kaylee Hottle Car Accident: हॉलीवुड फिल्म गॉडजिला वर्सेस कांग की फेमस यंग एक्ट्रेस केली हॉटल का 18 साल की उम्र में एक दर्दनाक कार हादसे में मौत हो गई है, जिससे सिनेमा जगत स्तब्ध है।

  • Written By: यति सिंह
Updated On: Jul 22, 2026 | 08:25 AM

दिवंगत केली हॉटल (फाइल फोटो)

Follow Us
Follow Us:

Kaylee Hottle Death: हॉलीवुड से एक बेहद दुखद और झकझोर देने वाली खबर सामने आई है। अपनी बेहतरीन एक्टिंग से दुनिया भर के करोड़ों दर्शकों का दिल जीतने वाली सिर्फ 18 साल की हॉलीवुड एक्ट्रेस केली हॉटल अब हमारे बीच नहीं रहीं। मैरीलैंड में हुई एक खौफनाक सड़क दुर्घटना ने इस उभरती हुई बाल कलाकार की जिंदगी को हमेशा के लिए खत्म कर दिया। इस अचानक हुए हादसे से न सिर्फ उनका परिवार गहरे सदमे में है, बल्कि पूरे मनोरंजन जगत में शोक की लहर दौड़ गई है।

यह दर्दनाक दुर्घटना उस समय हुई जब केली मैरीलैंड में मौजूद थीं। सड़क हादसे के फौरन बाद उन्हें गंभीर हालत में पास के अस्पताल ले जाने की कोशिश की गई, अस्पताल के रास्ते में ही केली हॉटल ने आखिरी सांस ली। बाद में स्थानीय अधिकारियों और उनके परिजनों ने इस दुखद खबर की पुष्टि की।

पिता ने बयां किया दिल दहला देने वाला दर्द

बता दें कि हादसे के समय केली के पिता जोशुआ हॉटल टेक्सास में मौजूद थे। जब पुलिस अधिकारियों ने फोन पर उन्हें बेटी के निधन की सूचना दी, तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई।

सम्बंधित ख़बरें

सिंगिंग के साथ एक्टिंग में भी आजमाया हाथ, मुकेश की आवाज आज भी करोड़ों संगीत प्रेमियों के दिलों में है जिंदा

अरमान मलिक ने 4 साल की उम्र में शुरू की संगीत की ट्रेनिंग, रियलिटी शो से लेकर बॉलीवुड तक बनाया बड़ा नाम

अमिताभ बच्चन ने अस्पताल और ICU वाले ब्लॉग पर तोड़ी चुप्पी, बोले- मेरी कोई सर्जरी नहीं हुई, मैं बिल्कुल ठीक हूं

प्रभास की पॉपुलैरिटी का डंका, ऑरमैक्स की लेटेस्ट रैंकिंग में शाहरुख, सलमान, रणवीर और अक्षय से निकले आगे

इस बेहद कठिन घड़ी में पिता ने सोशल मीडिया पर अमेरिकन साइन लैंग्वेज के जरिए लाइव आकर अपने दिल का दर्द शेयर किया। अपनी लाडली को खोने के गम में डूबे पिता का भावुक रूप देखकर हर किसी की आंखें नम हो गईं।

मूक बधिर परिवार की बेटी ने हॉलीवुड में रचा था इतिहास

अटलांटा में जन्मी केली एक मूक बधिर परिवार से ताल्लुक रखती थीं और उनकी मुख्य भाषा अमेरिकन साइन लैंग्वेज ही थी। एक्टिंग की दुनिया में कदम रखने से पहले उन्होंने कई जागरूकता अभियानों और विज्ञापनों में काम किया था।

ये भी पढ़ें: Dhamaal 4 Collection Day 12: हॉलीवुड के तूफान के बीच ‘धमाल 4’ का धमाका, 12वें दिन भी अजय देवगन ने छापे करोड़ों

हालांकि, उन्हें वैश्विक स्तर पर असली पहचान ब्लॉकबस्टर फिल्म गॉडजिला वर्सेस कांग और इसके सीक्वल गॉडजिला एक्स कांग द न्यू एम्पायर में जिया का यादगार रोल निभाकर मिली।

हॉलीवुड फिल्म गॉडजिला वर्सेस कांग के सेट पर केली का अनुभव बेहद खास रहा। उनके साथ बेहतर तरीके से डायलॉग स्थापित करने के लिए फिल्म के मुख्य कलाकारों और क्रू मेंबर्स ने विशेष रूप से साइन लैंग्वेज सीखी थी।

Kaylee hottle death 18 year old hollywood actress dies in car accident

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 22, 2026 | 08:25 AM

Topics:  

  • Entertainment News
  • Hollywood
  • Hollywood stars

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.